जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘पीछे से खींचकर जमीन पर गिराया, लात-घूंसे मारे’, महिला कांस्टेबल ने भी बताई आपबीती

कांस्टेबल ने आईएएनएस को यह भी बताया कि पीछे से हमला करने के बाद उन्होंने हमलावर को प्रदर्शन वाली जगह से भागते हुए देखा. उन्होंने कहा, "जिस आदमी ने मुझे पीछे से खींचा और लात मारी, उसने सफेद कपड़े पहने हुए थे."

Author
08 Oct 2026
( Updated: 08 Oct 2026
07:57 PM )
‘पीछे से खींचकर जमीन पर गिराया, लात-घूंसे मारे’, महिला कांस्टेबल ने भी बताई आपबीती
Image Credit: IANS
Advertisement

दिल्ली पुलिस के कुछ कर्मियों ने बेकाबू भीड़ को संभालने की कोशिश के दौरान झेली गई मुश्किलों के बारे में बताया, जिन पर आरोप है कि राजधानी में एक दिन पहले इंडिया ब्लॉक के विरोध-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हमला किया था. 

'मुक्के मारे, लात मारी और हमला किया'

दिल्ली पुलिस के कुछ कॉन्स्टेबलों (जिनमें महिला कर्मी भी शामिल थीं) ने आईएएनएस से ​​बात की और उस शारीरिक हमले के बारे में बताया जो उन पर तब हुआ जब इंडिया ब्लॉक चुनाव आयोग के 'विशेष गहन पुनरीक्षण' (एसआईआर) के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहा था. उन्होंने दावा किया कि ड्यूटी के दौरान भीड़ ने उन्हें लात मारी और मुक्के मारे.

दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल दीपेंद्र संधू ने बताया कि बुधवार को बेकाबू प्रदर्शनकारियों को काबू करने की कोशिश के दौरान उन पर हमला किया गया.

‘पीछे से खींचकर जमीन पर गिराया’

Advertisement

संधू ने याद करते हुए बताया कि उन्होंने (प्रदर्शनकारियों ने) जान-बूझकर हमें निशाना बनाया, क्योंकि हम सबको बता रहे थे कि इलाके में धारा 163 लागू है और वे यहां प्रदर्शन नहीं कर सकते. अचानक, वे हमारे पीछे आए और हमें पीछे से खींच लिया. फिर उन्होंने हमें जमीन पर गिरा दिया और लात-घूंसे मारने लगे. किसी तरह हम खुद को बचाकर वहां से भागने में कामयाब रहे."

कांस्टेबल ने आईएएनएस को यह भी बताया कि पीछे से हमला करने के बाद उन्होंने हमलावर को प्रदर्शन वाली जगह से भागते हुए देखा. उन्होंने कहा, "जिस आदमी ने मुझे पीछे से खींचा और लात मारी, उसने सफेद कपड़े पहने हुए थे."

हेड कांस्टेबल ने बताया ‘सुनियोजित हमला’

हेड कांस्टेबल भूपेंद्र अहलावत की कहानी भी कुछ ऐसी ही थी. पुलिस की वर्दी में होने के बावजूद उन पर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हमला किया. उन्होंने इसे एक सुनियोजित हमला बताया, क्योंकि प्रदर्शन कर रहे पार्टी कार्यकर्ताओं ने हमलावर को 'बचाव और भागने का रास्ता' दिया था.

उन्होंने कहा, "मुझे ही लात मारी गई थी. उन्होंने जान-बूझकर पीछे से मेरी कमर पकड़कर मुझे गिरा दिया. जब मैंने मुड़कर देखा कि वह कौन है और क्या मैं उसे पहचानती हूं या नहीं, तो जैसे ही मेरी नजर उससे मिली, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उसे छिपा दिया. वे उसे गोलचक्कर के बीच बने हरे-भरे इलाके में ले गए और उससे बात करके व उसे छिपाकर जान-बूझकर वहां से भेज दिया."

Advertisement

महिला कांस्टेबल ने भी बताई आपबीती 

सीमा नाम की एक महिला कॉन्स्टेबल ने बताया कि मंगलवार को इंडिया गठबंधन के विरोध प्रदर्शन के दौरान उनके साथ मारपीट की गई. उन्होंने कहा, "अपने अधिकारियों के निर्देशों का पालन करना हमारा कर्तव्य है. उस समय हम इस बात पर ध्यान नहीं देते कि हमें चोट लग रही है या नहीं. मुझे बाद में पता चला कि मुझे चोट लगी है. यह घटना आकाशवाणी भवन के पास हुई, जब हम विधायकों को हिरासत में ले रहे थे."

उन्होंने आगे कहा, "ये वही विधायक थे जो प्रियंका गांधी के साथ बैठे थे."

पुलिस ने दर्ज की कई एफआईआर

Advertisement

यह भी पढ़ें

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने विपक्षी कार्यकर्ताओं द्वारा अपने कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार, धक्का-मुक्की और मारपीट के मामले में कई एफआईआर दर्ज की हैं. यह घटना तब हुई जब पुलिसकर्मी मुश्किल हालात में भी सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश कर रहे थे.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें