ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बेंगलुरु में CJP का ‘चप्पल प्रोटेस्ट’, दिपके के साथ ध्रुव राठी भी होंगे शामिल
CJP Protest in Bengaluru: दिल्ली में विपक्षी दल पिछले दो दिनों से सड़कों पर उतरकर चुनाव आयोग और सरकार से सवाल कर रहे है. इसी बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने भी इस मुद्दे पर अपना मोर्चा खोल दिया है. पार्टी की ओर से 8 अक्टूबर को बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में प्रदर्शन का ऐलान किया गया है.
Follow Us:
CJP Protest in Bengaluru: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है. दिल्ली में विपक्षी दल पिछले दो दिनों से सड़कों पर उतरकर चुनाव आयोग और सरकार से सवाल कर रहे है. इसी बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने भी इस मुद्दे पर अपना मोर्चा खोल दिया है. पार्टी की ओर से 8 अक्टूबर को बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में प्रदर्शन का ऐलान किया गया है. इस विरोध प्रदर्शन को 'चप्पल प्रोटेस्ट' नाम दिया गया है. इसके बाद 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी प्रदर्शन करने की बात कही गई है.
फ्रीडम पार्क में सुबह से शुरू होगा प्रदर्शन
बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में सुबह 10:30 बजे से SIR के मुद्दे पर महाजुटान शुरू होगा. इस दौरान CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके, प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका की अगुवाई में एक अनोखा 'चप्पल प्रदर्शन' भी किया जाएगा. पार्टी के मुताबिक, इस प्रदर्शन के जरिए SIR को लेकर अपना विरोध दर्ज कराने के साथ महिलाओं के समर्थन में भी आवाज उठाई जाएगी..
लोगों से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील
CJP के को-फाउंडर आशुतोष रंका ने लोगों से बड़ी संख्या में फ्रीडम पार्क पहुंचने की अपील की है. उनके मुताबिक, गुरुवार को पूरे दिन SIR से जुड़े मुद्दों पर चर्चा और विरोध-प्रदर्शन होगा. सबसे पहले उन लोगों की बातें सुनी जाएंगी, जिनका दावा है कि वोटर लिस्ट से उनके नाम हटा दिए गए हैं. इसके बाद महिलाओं के समर्थन में चप्पल विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा..
Aali re aali… aata gyaanu chi baari aaliiii
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) October 7, 2026
ध्रुव राठी के साथ कई चर्चित चेहरे प्रदर्शन के समर्थन में
CJP के संयोजक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उनके साथ यूट्यूबर ध्रुव राठी, अभिनेता प्रकाश राज और कई अन्य चेहरे नजर आ रहे हैं. वीडियो में दीपके बताते हैं कि वह बेंगलुरु में होने वाले प्रदर्शन के लिए पहुंच चुके हैं और उन्होंने लोगों के लिए एक खास सरप्राइज तैयार किया है.इसके बाद वीडियो में ध्रुव राठी दिखाई देते हैं. राठी ने लोगों से 8 अक्टूबर को बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क पहुंचने की अपील की. उन्होंने इसे लोकतंत्र से जुड़ी लड़ाई बताते हुए कहा कि लोग प्रदर्शन में शामिल हों.. इस वीडियो में ध्रुव राठी और प्रकाश राज के अलावा अभिजीत दिपके, रत्ना सिंह, सौरव दास, जुबैर और कुछ अन्य लोग भी दिखाई दे रहे हैं. ये सभी लोग अलग-अलग मौकों पर केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों की आलोचना करते रहे हैं. ऐसे में CEC के खिलाफ इस प्रदर्शन को लेकर राजनीतिक माहौल और गरम होने की संभावना है. कर्नाटक में फिलहाल कांग्रेस की सरकार है. ऐसे में बेंगलुरु में होने वाले प्रदर्शन को लेकर भी राजनीतिक चर्चाएं तेज हैं. हालांकि प्रशासन की ओर से प्रदर्शन को लेकर क्या व्यवस्था की जाएगी, यह अलग विषय है.
‘पाप का हिस्सा बन रहे हैं’... ‘हनुमान अंश’ फेम शोभिनव के एक बयान पर मचा बवाल, ट्रोल्स ने लगाई क्लास
दिल्ली में राहुल गांधी समेत विपक्ष का प्रदर्शन
यह भी पढ़ें
दूसरी ओर दिल्ली में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी सांसद और नेता लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. विपक्ष इस पूरे मामले को गंभीर बताते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त से जवाब मांग रहा है.. पिछले दो दिनों से राजधानी में इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक गतिविधियां काफी तेज हैं. अब दिल्ली के साथ-साथ बेंगलुरु में भी प्रदर्शन की तैयारी है. ऐसे में आने वाले दिनों में यह मुद्दा राजनीतिक रूप से और बड़ा रूप ले सकता है ..