‘पाप का हिस्सा बन रहे हैं’... ‘हनुमान अंश’ फेम शोभिनव के एक बयान पर मचा बवाल, ट्रोल्स ने लगाई क्लास
Hanuman Ansh: फिल्म के लीड एक्टर शोभिनव सत्य का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो गया है. इस वीडियो में एक्टर लोगों से फिल्म का पाइरेटेड वर्जन ऑनलाइन न देखने की अपील करते नजर आ रहे हैं. हालांकि, वीडियो सामने आने के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी बात को लेकर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया.
Follow Us:
Hanuman Ansh: हनुमान अंश इन दिनों अपनी शानदार कमाई को लेकर सुर्खियों में है. फिल्म ने कम बजट में रिलीज होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाया है. इसी बीच फिल्म के लीड एक्टर शोभिनव सत्य का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो गया है. इस वीडियो में एक्टर लोगों से फिल्म का पाइरेटेड वर्जन ऑनलाइन न देखने की अपील करते नजर आ रहे हैं. हालांकि, वीडियो सामने आने के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी बात को लेकर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया.
फिल्म ऑनलाइन लीक होने पर क्या बोले थे शोभिनव?
दरअसल, शोभिनव सत्य ने इसी साल अगस्त में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था. इसमें उन्होंने फिल्म को मिल रहे प्यार के लिए दर्शकों का शुक्रिया अदा किया था..साथ ही उन्होंने फिल्म के ऑनलाइन पाइरेटेड वर्जन को लेकर चिंता भी जताई थी. एक्टर ने बताया था कि फिल्म की कॉपी बड़ी संख्या में मोबाइल फोन और टीवी पर देखी जा रही है, जबकि मेकर्स ने इसे अभी इंटरनेट पर रिलीज नहीं किया है.
शोभिनव ने लोगों से अपील करते हुए कहा था कि अगर कोई फिल्म को चोरी-छिपे ऑनलाइन अपलोड कर रहा है और उसे देखने वाले लोग भी अनजाने में किसी और के पाप का हिस्सा बन रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी ने फिल्म मोबाइल पर देख भी ली है, तो उसे अंदाजा हो गया होगा कि यह ऐसी फिल्म है जिसे बड़े पर्दे पर परिवार के साथ देखने का अनुभव अलग है.
600-700 पाइरेटेड लिंक हटवा चुकी है टीम
वीडियो में शोभिनव ने यह भी बताया था कि फिल्म की टीम अब तक करीब 600-700 पाइरेटेड लिंक हटवा चुकी है. यानी मेकर्स फिल्म को ऑनलाइन लीक होने से रोकने के लिए लगातार कार्रवाई कर रहे हैं. हालांकि, एक्टर की ओर से पाइरेसी को ‘पाप’ से जोड़कर कही गई बात कुछ इंटरनेट यूजर्स को पसंद नहीं आई.
'भारत में शांति नहीं' बोलना पड़ा भारी! संजय दत्त ने हाथ जोड़कर दी सफाई, Video पर लोगों ने उठाए सवाल
इसके बाद Reddit समेत सोशल मीडिया के कुछ प्लेटफॉर्म पर लोग उन्हें ट्रोल करने लगे. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि भगवान के नाम पर सहानुभूति लेकर लोगों से बिजनेस करना उससे भी बड़ा पाप है. वहीं एक दूसरे यूजर ने कहा कि फिल्म की पाइरेसी न करने की अपील करना तो ठीक है, लेकिन इसे पाप से जोड़ना उसे समझ नहीं आया.
एक अन्य यूजर ने धार्मिक भावनाओं का जिक्र करते हुए फिल्म को लेकर ही नाराजगी जाहिर की और कहा कि धर्म और भगवान के नाम पर इस तरह की बातें फैलाना बंद होना चाहिए. एक्टर का मकसद भले ही पाइरेसी रोकना था, लेकिन उनका वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही मामला थोड़ा उल्टा पड़ गया और लोग फिल्म से ज्यादा उनके बयान पर चर्चा करने लगे.
बॉक्स ऑफिस पर जारी है फिल्म की धुआंधार कमाई
यह भी पढ़ें
विवाद के बीच फिल्म की कमाई लगातार चर्चा में बनी हुई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 60 दिनों में ‘हनुमान अंश’ ने भारत में 325.48 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है, जबकि इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 424.24 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. यानी कम बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों के बीच अपनी मजबूत पकड़ बना ली है.