जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'भारत में शांति नहीं' बोलना पड़ा भारी! संजय दत्त ने हाथ जोड़कर दी सफाई, Video पर लोगों ने उठाए सवाल

Sanjay Dutt Video: शो के दौरान संजय दत्त ने कहा था कि भारत के लोग बहुत प्यारे और बड़े दिल वाले हैं, लेकिन उन्हें अब देश में पहले जैसी शांति महसूस नहीं होती. इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना शुरू हो गई.

'भारत में शांति नहीं' बोलना पड़ा भारी! संजय दत्त ने हाथ जोड़कर दी सफाई, Video पर लोगों ने उठाए सवाल
Image Source: IANS
Advertisement

Sanjay Dutt Video: संजय दत्त इन दिनों अपने एक बयान को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं.. शेखर सुमन के शो ‘शेखर टुनाइट’ में भारत में शांति को लेकर की गई उनकी टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर काफी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. मामला बढ़ने पर संजय दत्त ने पहले लिखित सफाई दी और बाद में एक वीडियो जारी कर अपनी बात स्पष्ट की.. उन्होंने कहा कि शो में कही गई बातें उनकी निजी सोच नहीं थीं, बल्कि एक स्क्रिप्टेड सेगमेंट का हिस्सा थीं.

पहले लिखित बयान, फिर वीडियो के जरिए सफाई

दरअसल, शो के दौरान संजय दत्त ने कहा था कि भारत के लोग बहुत प्यारे और बड़े दिल वाले हैं, लेकिन उन्हें अब देश में पहले जैसी शांति महसूस नहीं होती. इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना शुरू हो गई. इसके बाद संजय दत्त की ओर से लिखित बयान जारी किया गया, जिसमें उन्होंने कहा कि उनका मकसद किसी व्यक्ति, समुदाय या संस्था की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बातचीत का पूरा संदर्भ हल्का-फुल्का और हास्य से जुड़ा स्क्रिप्टेड सेगमेंट था.

इसके बाद संजय दत्त का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह सीधे कैमरे के सामने अपनी बात रखते नजर आए. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर कई लोगों ने शो में कही गई बातों को लेकर उनसे संपर्क किया था.. संजय ने लोगों की भावनाओं को समझने की बात कही और साफ किया कि शो में उन्होंने जो कुछ कहा, वह स्क्रिप्ट के मुताबिक निभाया गया एक सेगमेंट था. उन्होंने जोर देकर कहा कि वह बातें उनकी व्यक्तिगत सोच या भावनाएं नहीं थीं.

Advertisement

‘पहले अपनी कम्युनिटी की सच्चाई बताऊंगा’, जावेद अख्तर ने मुस्लिम समाज पर खुलकर रखी बात; ओवैसी का नाम लेकर लगाई जमकर फटकार

सोशल मीडिया पर उठे AI वाले सवाल

Advertisement

अब संजय दत्त का यही सफाई वाला वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का नया कारण बन गया है. कई यूजर्स इसे असली मानने को तैयार नहीं हैं. कुछ लोगों ने वीडियो को AI जनरेटेड बताया, जबकि कुछ ने उनकी आवाज और बोलने के अंदाज को लेकर भी सवाल उठाए. सोशल मीडिया पर किसी ने कहा कि वीडियो AI से बनाया गया है, तो किसी ने इसे जरूरत से ज्यादा स्क्रिप्टेड बताया.
हालांकि, उपलब्ध फैक्ट चेक के मुताबिक यह वीडियो असली है और संजय दत्त ने खुद अपनी सफाई देने के लिए इसे जारी किया था. इसके बावजूद वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें लगती रहीं.

इंस्टाग्राम स्टोरी से हटने के बाद फिर वायरल हुआ वीडियो

Advertisement

संजय दत्त ने यह सफाई वाला वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर किया था. इंस्टाग्राम स्टोरी की 24 समय-सीमा पूरी होने के बाद वीडियो वहां से हट गया. इसके बाद क्लिप दोबारा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी. वीडियो के अकाउंट से हटने की वजह से भी कई लोगों के मन में इसे लेकर सवाल पैदा हुए और कुछ यूजर्स को लगा कि शायद वायरल वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है.

यह भी पढ़ें

फिलहाल संजय दत्त की ओर से दी गई सफाई साफ है कि शो में कही गई विवादित बातें उनके निजी विचार नहीं थीं, बल्कि कार्यक्रम के एक स्क्रिप्टेड हिस्से का हिस्सा थीं. इसके बावजूद सोशल मीडिया पर उनके बयान और सफाई, दोनों को लेकर बहस जारी है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें