‘हिम्मत है तो इस्तीफा दें…’, BJP अध्यक्ष का राहुल गांधी को बड़ा चैलेंज, जीती हुईं सीटों का जिक्र कर साधा निशाना
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में विपक्ष का हल्ला बोल जारी है. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने हिरासत में ले लिया था. इस बीच BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने राहुल गांधी को बड़ा चैलेंज दे दिया.
Follow Us:
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को लेकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष में हिम्मत है, तो उसे उन सीटों से इस्तीफा दे देना चाहिए, जो चुनाव आयोग की ओर से करवाए गए चुनावों में जीती गई थीं.
यह बयान राहुल गांधी के नेतृत्व में जंतर-मंतर की ओर किए गए एक और विरोध प्रदर्शन के बाद आया. जब INDIA गठबंधन के सांसद सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. भारी सियासी ड्रामे के बाद दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई कांग्रेसी सांसदों को हिरासत में ले लिया था. उन्हें जनपथ के पास उस बस को रोककर हिरासत में लिया गया जिसमें वे सवार थे.
नितिन नबीन ने साधा निशाना
पत्रकारों से बात करते हुए नितिन नवीन ने कहा,
‘मैं कहूंगा कि ये लोग अराजकतावादी सोच वाले हैं, जो समाज में सिर्फ जहर घोलना जानते हैं. आखिर, इसी चुनाव आयोग ने केरल में चुनाव कराए थे.’
उन्होंने कहा, ‘इसने तमिलनाडु में भी चुनाव कराए, जहां वे सत्ता में आए. अगर हिम्मत है, तो राहुल गांधी को सबसे पहले इस्तीफा देना चाहिए. जनता उनके खेल को अच्छी तरह देख रही है। विपक्ष के ये नेता घुसपैठियों को बचाने में लगे हैं. उन्होंने आगे कहा, वे लोगों के अधिकार छीनने की कोशिश कर रहे हैं. हम उन्हें उनके अधिकार वापस दिलाने की कोशिश कर रहे हैं. मेरा मानना है कि जो लोग यहीं के हैं, उनका देश के संसाधनों पर अधिकार है.
CM योगी की तारीफ
नितिन नबीन ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की गई व्यवस्थाओं के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की भी तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘मैं बिहार से हूं और वाराणसी आना हमारी परंपराओं का हिस्सा है.
मैं कहूंगा कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का निर्माण बहुत अच्छे तरीके से किया गया है. भक्तों को भी यह पसंद आ रहा है. यह एक शानदार अनुभव है. इसके लिए मैं पीएम मोदी और सीएम योगी को बधाई देना चाहता हूं.’
BJP अध्यक्ष ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बाबा विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की. वे महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में युवाओं से बातचीत करेंगे और बाद में गोकुल धाम में आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर पार्टी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे.
यह भी पढ़ें
यह भी पढ़ें- CEC ज्ञानेश कुमार की Z-प्लस सुरक्षा के बाद बढ़ा सुरक्षा घेरा, खुफिया इनपुट पर दिल्ली पुलिस का बड़ा प्लान