×
जिस पर देशकरता है भरोसा

क्या ‘दीदी’ के पास है वकालत का लाइसेंस? बार काउंसिल ने मांगा पूरा ब्योरा, एक नोटिस ने उड़ाई ममता बनर्जी की नींद!

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव बाद हुई हिंसा से संबंधित एक जनहित याचिका पर बहस करने के लिए कोलकत्ता हाईकोर्ट पहुंची थी, जिसके बाद अब बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने उनकी वकालत पर सवाल उठा दिया है.

Author
14 May 2026
( Updated: 14 May 2026
06:11 PM )
क्या ‘दीदी’ के पास है वकालत का लाइसेंस? बार काउंसिल ने मांगा पूरा ब्योरा, एक नोटिस ने उड़ाई ममता बनर्जी की नींद!
Image Source: IANS/@AITCofficial Video Grab
Advertisement

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार को कलकत्ता हाईकोर्ट में एक वकील के रूप में पेश हुईं. वह हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा से संबंधित एक जनहित याचिका (PIL) पर बहस करने के लिए कोर्ट पहुंची थीं. पूर्व मुख्यमंत्री के इस कदम के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है.

BCI ने ममता बनर्जी की वकालत पर क्या कहा?

बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने संज्ञान लेते हुए पश्चिम बंगाल राज्य बार काउंसिल को पत्र लिखकर उनके वकालत से जुड़े दस्तावेजों और स्थिति की विस्तृत जानकारी मांगी है. बीसीआई ने विशेष रूप से यह जानकारी मांगी है कि क्या ममता बनर्जी एक पंजीकृत वकील हैं. यदि हां, तो उनका एनरोलमेंट नंबर क्या है और उनका नामांकन कब हुआ था. इसके साथ ही, उनके सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस की वैधता को लेकर भी जानकारी मांगी गई है.

BCI ने राज्य बार काउंसिल से मांगा जवाब

बीसीआई ने यह जानकारी मांगी है कि क्या मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए ममता बनर्जी ने वकालत छोड़ने या उसे निलंबित करने की कोई सूचना दी थी. यदि ऐसा हुआ था, तो उस आवेदन की प्रति और संबंधित तारीख भी मांगी गई है. साथ ही, यह भी स्पष्ट करने को कहा गया है कि क्या उन्होंने बाद में दोबारा वकालत शुरू करने की अनुमति ली थी, और यदि ली थी तो उस पर काउंसिल का क्या निर्णय रहा. बीसीआई ने पश्चिम बंगाल राज्य बार काउंसिल को निर्देश दिया है कि वह इन सभी सवालों से जुड़े रिकॉर्ड और दस्तावेज दो दिनों के भीतर उपलब्ध कराए.

Advertisement

वकील की वेशभूषा में कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंची थी ममता बनर्जी

बता दें कि कलकत्ता हाईकोर्ट में बतौर वकील के रूप में गुरुवार को पूर्व सीएम ममता बनर्जी वकीलों वाला पारंपरिक काला कोट और सफेद कॉलर-बैंड पहनकर पहुंची थीं. वे केस की सुनवाई के लिए मुख्य न्यायाधीश सुजॉय पॉल और न्यायमूर्ति पार्थ सारथी सेन की डिवीजन बेंच के सामने पेश हुईं.

बेंच के सामने रखी थी अपनी बात

यह भी पढ़ें

इससे पहले, पश्चिम बंगाल में 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन' (SIR) से जुड़े एक मामले की सुनवाई के दौरान भी पूर्व सीएम सुप्रीम कोर्ट में पेश हुई थीं. उस दिन उन्होंने सीजेआई सूर्यकांत की बेंच के सामने संक्षेप में अपनी बात भी रखी थी. हालांकि, उस मामले में वह वकील के तौर पर पेश नहीं हुई थीं. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें