जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

दिशा सालियान केस: CBI ने दर्ज की FIR, आदित्य ठाकरे समेत इन लोगों के नाम, जांच के घेरे में कई पुलिस अधिकारी

यह कार्रवाई बॉम्बे हाईकोर्ट के निर्देश के बाद की गई है. दिशा की मौत जून 2020 में मुंबई में हुई थी और उनकी मौत के कुछ ही दिनों बाद सुशांत सिंह राजपूत की भी मौत हो गई थी.

Author
14 Sep 2026
( Updated: 14 Sep 2026
02:30 PM )
दिशा सालियान केस: CBI ने दर्ज की FIR, आदित्य ठाकरे समेत इन लोगों के नाम, जांच के घेरे में कई पुलिस अधिकारी
Image Source- IANS
Advertisement

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने सोमवार को दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में FIR दर्ज कर ली है. यह कार्रवाई बॉम्बे हाईकोर्ट के निर्देश के बाद की गई है. 

दिशा की मौत जून 2020 में मुंबई में हुई थी और उनकी मौत के कुछ ही दिनों बाद सुशांत सिंह राजपूत की भी मौत हो गई थी. दोनों मामलों के समय को लेकर लंबे समय से कई तरह के सवाल और चर्चाएं होती रहीं. 

FIR में आदित्य ठाकरे का भी नाम 

FIR दर्ज होने से दो दिन पहले दिशा के पिता सतीश सालियान ने CBI के सामने अपना बयान दर्ज कराया था. अपने बयान में उन्होंने कई लोगों के नाम लिए और आरोप लगाया कि उनकी बेटी की मौत से जुड़े मामले में कथित साजिश और उसके बाद मामले को दबाने की कोशिश की गई. सतीश सालियान ने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, उनके बेटे और शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे समेत कई अन्य लोगों की भूमिका की जांच की मांग की है. 

सतीश सालियान के बयान के मुताबिक, मामले में कई लोगों की भूमिका की गहराई से जांच किए जाने की जरूरत है. उन्होंने आपराधिक साजिश, दिशा की मौत को आत्महत्या बताने वाली गलत कहानी तैयार करने और उसे फैलाने के साथ-साथ सबूतों को दबाने, नष्ट करने या उनमें कथित छेड़छाड़ किए जाने जैसे आरोपों की जांच की मांग की है. 

Advertisement

डिनो मोरिया और सूरज पंचोली का भी नाम

बयान में जिन लोगों के नाम का जिक्र किया गया है, उनमें आदित्य ठाकरे, रोहन रॉय, डिनो मोरिया, सूरज पंचोली, आदित्य ठाकरे के बॉडीगार्ड्स, रिया चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती, सचिन वाजे, परमबीर सिंह, डीसीपी विशाल ठाकुर, उद्धव ठाकरे और अनिल देशमुख समेत कई पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल हैं. 

इसके अलावा, मालवणी पुलिस स्टेशन से जुड़े अधिकारियों, दिशा के पोस्टमार्टम में कथित देरी से जुड़े डॉक्टरों और स्टाफ, कलिना स्थित फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी के कर्मचारियों, रीजेंट गैलेक्सी बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड्स और कई अन्य लोगों का भी बयान में जिक्र किया गया है. 

Advertisement

CBI ने इससे पहले दिशा सालियान की मौत से जुड़े सभी दस्तावेज और रिकॉर्ड उपलब्ध कराने के लिए मालवणी पुलिस को पत्र लिखा था. एजेंसी ने ये रिकॉर्ड अपनी जांच को आगे बढ़ाने के लिए मांगे थे. अब बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है. 

यह भी पढ़ें-"कोई पछतावा नहीं" पत्नी को मारकर फ्रिज में रखने वाले रामानुज ने किया चौंकाने वाला खुलासा

दरअसल, बॉम्बे हाईकोर्ट ने मामले में नए सिरे से जांच के लिए सीबीआई को निर्देश दिए हैं. कोर्ट ने कहा था कि जांच की निगरानी के लिए CBI के एक वरिष्ठ अधिकारी को नियुक्त किया जाए. 

यह भी पढ़ें

With IANS Input

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें