सिया गोयल ने मीडिया को दिखाई थी 'मिडिल फिंगर’? वायरल Video पर पिता ने दी सफाई, बताई अलग ही कहानी
हाल ही में सिया का एक वीडियो सामने आया था. जिसमें वह मीडिया को देखते हुए कैमरों की ओर मिडिल फिंगर दिखाते हुए नजर आई थी.
Follow Us:
केतन अग्रवाल हत्याकांड की मुख्य आरोपी सिया गोयल का मिडिल फिंगर दिखाने का मामला सुर्खियों में बना हुआ है. इसमें अब नया मोड़ आ गया है. पिता प्रवीन गोयल ने अपनी बेटी का बचाव करते हुए सफाई दी है.
उन्होंने दावा किया कि सिया ने मिडिल फिंगर नहीं दिखाई थी. प्रवीन गोयल का कहना था कि जब जांच के लिए सिया को घर लाया गया तब उसकी उंगली में चोट लग गई थी. चोट के कारण सिया ने अपनी ऊंगली को इस तरह रखा हुआ था कि मीडिया के सामने वो अश्लील इशारा लग सकता है.
सिया के पिता ने बताई अलग कहानी
हाल ही में सिया का एक वीडियो सामने आया था. जिसमें पुलिस उसे पुणे के मार्केट यार्ड इलाके में स्थित उनके घर से जांच के बाद लेकर जा रही थी. काली टी-शर्ट पहने और चेहरे को प्रिंटेड स्कार्फ से ढके सिया मीडिया को देखते हुए कैमरों की ओर मिडिल फिंगर दिखाते हुए नजर आ रही थी.
सिया के पिता प्रवीन गोयल ने एक वीडियो के जरिए इस पर सफाई देते हुए कहा, सिया पर मीडिया को मिडिल फिंगर दिखाने का आरोप लगाया जा रहा है, जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है. जब वह कानूनी औपचारिकताओं के लिए पुलिस के साथ घर आई थी, तो कार के दरवाजे में उसकी दो उंगलियां दब गईं, इसलिए उसकी एक उंगली पर पट्टी बंधी है जबकि दूसरी सूजी हुई है. यहां तक कि उसके नाखून भी नीले पड़ गए हैं, हमने यह देखा है.
वीडियो सामने आने के बाद सिया गोयल के बिहेवियर पर सवाल उठने लगे थे. सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों का जिक्र करते हुए सिया के पिता ने कहा, यह सही नहीं है. फिर भी, अगर लोगों को लगता है (कि उसने कुछ गलत किया है) तो वे पुलिस से पुष्टि कर सकते हैं क्योंकि पुलिस उस समय उसके साथ थी और घटना के बारे में जानती है.
अपने मोबाइल फोन पर सिया की सूजी हुई उंगली की तस्वीर दिखाते हुए प्रवीण गोयल ने कहा कि आप देख सकते हैं कि उसकी उंगली सूजी हुई है और उसके नाखून नीले पड़ गए हैं. उन्होंने दोहराया कि सोशल मीडिया पर जो कुछ भी कहा जा रहा है वह सही नहीं है.
पुलिस के मुताबिक, सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी ने 18 जून को पुणे के पास लोहागढ़ किले में व्यवसायी केतन अग्रवाल को खाई में धकेल कर उनकी हत्या की साजिश रची थी.
यह भी पढ़ें- जहां पति की लाश को दफनाया, उसी बाथरूम में 45 दिन तक नहाती रही महिला, आगरा की ‘कातिल’ पत्नी की खौफनाक वारदात
यह भी पढ़ें
शुरुआत में सिया ने जांचकर्ताओं को बताया कि केतन गलती से फिसलकर गिर गए थे, जिसके चलते पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया. हालांकि, पूछताछ के दौरान सिया ने अपना जुर्म कबूल कर लिया था. इसके बाद जांच में मिले सबूतों के आधार पर सिया और चेतन दोनों को हत्या और आपराधिक साजिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया.