जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

गैंगस्टरों पर शिकंजा, तस्करों पर करें कार्रवाई...'नशामुक्त और विकसित हरियाणा' को लेकर CM सैनी ने पुलिस को दिए सख़्त निर्देश

हरियाणा को एक सुरक्षित, नशामुक्त और विकसित राज्य बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री ने कड़े कदम उठाने के संकेत दिए हैं। हाल ही में पुलिस अधिकारियों के साथ हुई एक उच्च स्तरीय संवाद बैठक के बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त किया जाएगा। उन्होंने नशा तस्करों के खिलाफ दो टूक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.

Author
18 Jul 2026
( Updated: 18 Jul 2026
06:05 PM )
गैंगस्टरों पर शिकंजा, तस्करों पर करें कार्रवाई...'नशामुक्त और विकसित हरियाणा' को लेकर CM सैनी ने पुलिस को दिए सख़्त निर्देश
Image Source:X/ @NayabSainiBJP
Advertisement

हरियाणा को नशा मुक्त बनाने की दिशा में प्रदेश की नायब सिंह सैनी सरकार ने बड़ा फैसला किया है. इस संबंध में शासन-प्रशासन और पुलिस महकमे को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं. इस सिलसिले में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने करनाल स्थित मधुबन पुलिस अकादमी में प्रदेशभर के 600 से अधिक थाना प्रभारियों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ सीधा बातचीत की और जायजा लिया. 

रिपोर्ट्स के मुताबिक नशा तस्करी और मौत बांटने वालों के खिलाफ कार्रवाई से पहले समस्या की जड़ों तक पहुंचकर उस पर प्रभावी प्रहार करने और समाज को नशा मुक्त करने के उद्देश्य से इस बैठक का आयोजन किया गया था.

नशा तस्करों के खिलाफ नहीं बरती जाएगी नरमी: सीएम सैनी

इस दौरान मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि "नशा तस्करों के खिलाफ किसी भी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी. उनकी अवैध संपत्तियां कुर्क करने और गैरकानूनी निर्माणों को ध्वस्त करने जैसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी. वहीं उन्होंने नशे के गिरफ्त में आए युवकों के पुनर्वास पर गंभीरता पर काम करने पर बल दिया.

Advertisement

इस दौरान राज्य के युवाओं की तारीफ करते हुए सीएम ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा हो या प्रदेश का विकास, हरियाणा का युवा हमेशा सबसे आगे रहा है. भारतीय सेना में यहां के युवाओं का दबदबा पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है. 

नशामुक्त हरियाणा की दिशा में सैनी सरकार का बड़ा फैसला

उन्होंने भरोसा जताया कि यही युवा शक्ति अब हरियाणा को नशे के चंगुल से बाहर निकालने में सबसे बड़ा हथियार बनेगी. रोजगार के मोर्चे पर भी सरकार ने साफ किया है कि प्रदेश तेजी से एक बड़ा औद्योगिक हब बन रहा है. 

Advertisement

अब युवाओं को 'बिना खर्ची-बिना पर्ची' के पूरी पारदर्शिता के साथ सरकारी नौकरियां दी जा रही हैं. सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए 6000 नए जवान पुलिस बल का हिस्सा बन चुके हैं, जबकि 5600 अन्य जवानों की भर्ती प्रक्रिया तेजी से चल रही है.

फिरौती गैंग पर भी एक्शन के आदेश!

Advertisement

विदेशों में बैठकर फिरौती का खेल चलाने वाले गैंगस्टरों को भी मुख्यमंत्री ने सख्त चेतावनी दी है. उन्होंने साफ कहा कि विदेशी नंबरों से धमकियां देने वालों के खिलाफ हरियाणा पुलिस का एक्शन लगातार जारी है. सरकार की सख्ती का ही नतीजा है कि कई बड़े अपराधियों को विदेश से प्रत्यर्पित कर सीधा सलाखों के पीछे डाला गया है. 

संगठित अपराध के खिलाफ यह अभियान आगे भी बिना रुके जारी रहेगा. इसके साथ ही, ड्रग्स के खिलाफ एक बड़े और सुनियोजित अभियान का भी ऐलान किया गया है. अब राज्य में केमिस्ट एसोसिएशन को भी इस लड़ाई में साझीदार बनाया गया है. दवा विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे डॉक्टर की पर्ची पर दी जाने वाली नशीली दवाओं का पूरा रिकॉर्ड रखें, ताकि इनका किसी भी तरह से गलत इस्तेमाल न हो सके.

यह भी पढ़ें

वहीं, सोनम वांगचुक को लेकर हुए सवाल पर भी सीएम ने साफ कर दिया कि सरकार हर मुद्दे को पूरी गंभीरता से सुन रही है. विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विरोधी दलों के पास अब कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वे सिर्फ जनता के बीच भ्रम फैलाने की राजनीति कर रहे हैं. हालांकि, प्रदेश की जनता इस सच्चाई को बखूबी समझती है और विकास के साथ खड़ी है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें