×
जिस पर देशकरता है भरोसा

जेनेवा में गूंजेगा बिहार के स्वास्थ्य विकास का मॉडल, विश्व मंच पर बोलेंगे BJP प्रवक्ता कुंतल कृष्ण, जानें क्या होगा विषय

दुनिया के 165 देशों के प्रतिनिधियों के बीच बिहार की स्वास्थ्य क्रांति पर कुंतल कृष्ण वैश्विक संसद में संबोधित करेंगे. वह ‘Connecting the Unconnected’ विषय पर जेनेवा में बिहार की उपलब्धियों को रखेंगे.

Author
18 May 2026
( Updated: 18 May 2026
06:03 PM )
जेनेवा में गूंजेगा बिहार के स्वास्थ्य विकास का मॉडल, विश्व मंच पर बोलेंगे BJP प्रवक्ता कुंतल कृष्ण, जानें क्या होगा विषय
विश्व स्वास्थ्य संसद में बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर बोलेंगे कुंतल कृष्ण
Advertisement

बिहार में भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता कुंतल कृष्ण स्वास्थ्य क्षेत्र के सबसे महत्वपूर्ण वैश्विक आयोजनों में से एक ‘विश्व स्वास्थ्य संसद’ में शामिल हुए. यह इवेंट स्विट्जरलैंड के जेनेवा में हो रहा है. 18 से 24 मई तक होने वाले इस कार्यक्रम में दुनिया के लगभग 165 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं. 

वैश्विक संस्था हेल्थ इनोवेशन ऑर्गेनाइजेशन की ओर से आयोजित इस आयोजन में 100 से ज्यादा देशों के राष्ट्राध्यक्ष, नीति निर्माता, स्वास्थ्य विशेषज्ञ और वैश्विक संस्थाओं के प्रतिनिधि स्वास्थ्य क्षेत्र में हो रही प्रगति और भविष्य की चुनौतियों पर विचार-विमर्श करेंगे. 

दुनिया के सामने बिहार का मॉडल रखेंगे BJP प्रवक्ता

कुंतल कृष्ण को स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्य करने वाली वैश्विक संस्था हेल्थ इनोवेशन एक्सचेंज ने खास तौर पर इन्वाइट किया है. कार्यक्रम के दौरान वे बिहार में पिछले दो दशकों में स्वास्थ्य क्षेत्र में हुए व्यापक बदलाव, सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और आम लोगों तक चिकित्सा सेवाओं की पहुंच पर अपना शोध पत्र और वक्तव्य पेश करेंगे. 

विश्व स्वास्थ्य संसद में क्या है कुंतल कृष्ण का विषय? 

Advertisement

विश्व स्वास्थ्य संसद में उनका मुख्य विषय ‘Connecting the Unconnected’ होगा, जिसका उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाओं को पहुंचाने की रणनीति और अनुभवों को साझा करना है. वे बताएंगे कि किस तरह बिहार में NDA सरकार के नेतृत्व में 14 करोड़ लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हुआ और सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किए गए. 

यह भी पढ़ें- ‘पुलिस के हाथ खुले, 48 घंटे में करे हिसाब…’ बिहार के CM सम्राट चौधरी ने योगी स्टाइल में दी अपराधियों को चेतावनी

कार्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई तकनीकों की मदद से स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और सुलभ बनाने पर भी गहन चर्चा होगी. विश्व के 165 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधियों के बीच कुंतल कृष्ण बिहार के स्वास्थ्य मॉडल और जनकल्याणकारी योजनाओं को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करेंगे. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें