Advertisement

Loading Ad...

शादीशुदा प्रेमिका के बुलाने पर घर पहुंचा युवक, लोगों ने पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

बताया जा रहा है दोंनों की बातचीत इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी. अफेयर की भनक महिला के पति को लग गई थी इसी को लेकर घर में कई बार झगड़ा भी हुआ था.

Source- IANS
Loading Ad...

Bihar Crime News: बिहार के मोतिहारी जिले के एक युवक को शादीशुदा प्रेमिका के घर जाकर उससे मिलने की सजा अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. पुलिस युवक की हत्या को लेकर अब जांच में जुटी है. 

दरअसल, यह पूरा मामला बिहार के गोपालगंज जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के मझौलिया गांव का है. युवक की पहचान मोतिहारी जिले के गोविंदगंज थाना क्षेत्र के झखरा गांव निवासी बादल सिंह (23) के रूप में हुई है. 

प्रेमिका के बुलावे पर आया था घर

Loading Ad...

बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात बादल अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने मझौलिया गांव स्थित उसके घर पहुंचा था. प्रेमिका के परिजनों ने दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया. आरोप है कि इसके बाद उसकी बंधक बनाकर पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही महम्मदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया. 

Loading Ad...

जानकारी के मुताबिक, बादल का जिस महिला से प्रेम संबंध था, उसी के बुलावे पर वह उसके घर पहुंचा था. पुलिस ने इस मामले में युवक की प्रेमिका और उसकी मां को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है दोंनों की बातचीत इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी. अफेयर के बारे में महिला के पति को भी मालूम था. इसके बाद दोनों के बीच झगड़े भी हुए. 

पति से झगड़े के बाद मायके में रहती थी महिला

Loading Ad...

आरोपी प्रेमिका शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है. पति से संबंध ठीक नहीं होने के कारण फिलहाल वह मायके में रह रही थी. घटनास्थल की जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है, जो वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाने में लगी है. 

यह भी पढ़ें- ट्रेनों में घूम-घूमकर करता था मर्डर, पूर्व सैनिक निकला साइको किलर, पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर

यह भी पढ़ें

पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है. प्रथम दृष्टया प्रेम-प्रसंग को हत्या की मुख्य वजह माना जा रहा है, हालांकि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा. एसडीपीओ राजेश कुमार ने रविवार को कहा कि पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच में लगी है. जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा और आरोपियों की गिरफ्तारी भी कर ली जाएगी. 

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...