×
जिस पर देशकरता है भरोसा

बिहार के विकास मिलेगी नई रफ्तार… गौतम अदाणी का 60 हजार करोड़ निवेश प्लान, जानें क्या कहा

अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने बिहार में अगले 3-4 वर्षों में 50-60 हजार करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया है. उन्होंने सारण के मस्तीचक में कहा कि राज्य में पावर और रोड प्रोजेक्ट्स पर तेजी से काम चल रहा है और बिहार के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना प्रमुख लक्ष्य है.

बिहार के विकास मिलेगी नई रफ्तार… गौतम अदाणी का 60 हजार करोड़ निवेश प्लान, जानें क्या कहा
Image Source: IANS
Advertisement

बिहार के विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि आने वाले तीन से चार वर्षों में बिहार में 50 हजार से 60 हजार करोड़ रुपये तक का निवेश किया जाएगा. यह बयान उन्होंने सारण के मस्तीचक में एक कार्यक्रम के दौरान दिया, जहां वे एक नए अस्पताल और परियोजनाओं के उद्घाटन के लिए पहुंचे थे. 

गौतम अदाणी ने क्या कहा?

गौतम अदाणी ने सारण के मस्तीचक में 'अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल- अदाणी सेंटर फॉर आई डिजीज' के उद्घाटन के दौरान बिहार को लेकर अदाणी ग्रुप की प्रोजेक्ट्स का जिक्र करते हुए कहा, 'हमने भागलपुर जिले के पीरपैंती में 2,400 मेगावाट पावर प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास किया है. इस प्रोजेक्ट्स पर तेजी से काम चल रहा है. साथ ही रोड प्रोजेक्ट पर भी काम चल रहा है.' उन्होंने आगे कहा, 'हमारा लक्ष्य बिहार की प्रगति और इन्फ्रास्ट्रक्चर पर अगले तीन से चार वर्षों में बिहार राज्य के इन्फ्रास्ट्रक्चर पर 50,000 करोड़ रुपए से लेकर 60,000 करोड़ रुपए तक का निवेश करना है.'

गौतम अदाणी ने कहा कि बिहार की ग्रोथ का समय आ गया है. बिहार में इन्फ्रास्ट्रक्चर की काफी आवश्यकता है. साथ रोड, इन्फ्रास्ट्रक्चर और औद्योगिकीकरण की भी काफी जरूरत है. इस समय का बिहार की जनता को पूरा लाभ उठाना चाहिए. गौतम अदाणी सारण के मस्‍तीचक में 'अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल- अदाणी सेंटर फॉर आई डिजीज' के उद्घाटन और नए परिसर के भूमिपूजन के लिए बिहार पहुंचे थे. उनके साथ अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन और पत्नी प्रीति अदाणी भी थीं.

Advertisement

बिहार की धरती पर भावनात्मक संबोधन

इस दौरान उन्होंने कहा कि आज बिहार की इस पावन धरती, खासकर मस्तीचक आकर मुझे बहुत खुशी और गौरव महसूस हो रहा है. यह भूमि सिर्फ एक राज्य नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है. यहां गायत्री शक्तिपीठ के दर्शन से मुझे असीम शांति मिली है और गायत्री मंत्र का जाप मन को शांति प्रदान करता है और यहां आकर मुझे समाज के लिए कुछ बेहतर करने की प्ररेणा मिली है.

बताते चलें कि इस पूरे कार्यक्रम के दौरान गौतम अदाणी ने बिहार की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत की भी सराहना की और इसे प्रेरणादायक बताया. उनके इस निवेश ऐलान को राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास के लिहाज से एक अहम कदम माना जा रहा है, जिससे आने वाले वर्षों में बिहार में बड़े बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें