Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

हरियाणा के युवाओं के लिए बड़ी खबर! 4000 पुलिस कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती, अग्निवीरों को मिलेगा 20% आरक्षण

Haryana: हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (DGP) अजय सिंघल ने बताया कि राज्य में पुलिस भर्ती का सिलसिला लगातार जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि फिलहाल कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के माध्यम से 5,500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है.

Image Source: CM Nayab/ x Post
Loading Ad...

Haryana: हरियाणा में पुलिस की नौकरी का सपना देख रहे हजारों युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है. जो उम्मीदवार किसी वजह से 5,500 पुलिस कर्मचारियों की मौजूदा भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाए थे, उन्हें अब एक और मौका मिलने वाला है. हरियाणा सरकार ने नवंबर में करीब 4,000 नए पुलिस सिपाहियों की भर्ती करने का फैसला किया है. इससे उन युवाओं को राहत मिलेगी, जो पिछली भर्ती से चूक गए थे और लंबे समय से नई भर्ती का इंतजार कर रहे थे..

नवंबर में आएगी 4 हजार पुलिस सिपाहियों की नई भर्ती

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (DGP) अजय सिंघल ने बताया कि राज्य में पुलिस भर्ती का सिलसिला लगातार जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि फिलहाल कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के माध्यम से 5,500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है. इसके पूरा होने के बाद नवंबर में करीब 4,000 और पुलिस सिपाहियों की भर्ती निकाली जाएगी. सरकार ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिससे युवाओं को एक और अवसर मिलेगा.

Loading Ad...

Hydrogen Train: देश को मिली पहली हाइड्रोजन ट्रेन, PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, जानिए किराए से लेकर रूट तक सबकुछ

Loading Ad...

अग्निवीरों को मिलेगा 20 प्रतिशत आरक्षण

डीजीपी ने बताया कि नवंबर में होने वाली भर्ती में अग्निवीरों के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण रखा जाएगा. यानी सेना में अग्निवीर के रूप में सेवा देने वाले युवाओं को पुलिस भर्ती में विशेष मौका मिलेगा. सरकार का उद्देश्य प्रशिक्षित और अनुशासित युवाओं को पुलिस बल में शामिल करना है.

Loading Ad...

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

डीजीपी अजय सिंघल शनिवार को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित संवाद कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण करने के लिए मधुबन स्थित हरियाणा पुलिस अकादमी पहुंचे. इस दौरान उन्होंने पुलिस शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि भी दी. बाद में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने पुलिस विभाग की भर्ती, कानून-व्यवस्था और नई योजनाओं की जानकारी साझा की.

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! बागवानी करने पर हरियाणा सरकार दे रही ₹42 हजार प्रति एकड़

Loading Ad...

'अभेद' ऐप से मिलेगी संदिग्ध कॉल की जानकारी

डीजीपी ने बताया कि गैंगस्टरों और फिरौती से जुड़ी कॉल पर रोक लगाने के लिए हरियाणा पुलिस ने 'अभेद' ऐप लॉन्च किया है. इस ऐप की मदद से लोगों को संदिग्ध और अनचाही कॉल की पहचान करने में आसानी होगी. अगर किसी व्यक्ति को गैंगस्टर या अपराधी की ओर से कॉल आती है, तो ऐप उसके बारे में अलर्ट देने का काम करेगा. इससे लोग समय रहते सतर्क हो सकेंगे और पुलिस को भी तुरंत जानकारी मिल सकेगी.

साइबर अपराध रोकने के लिए शुरू हुई ई-जीरो एफआईआर सुविधा

Loading Ad...

साइबर ठगी और ऑनलाइन अपराधों पर तेजी से कार्रवाई करने के लिए हरियाणा पुलिस ने ई-जीरो एफआईआर प्रणाली भी शुरू की है. इस व्यवस्था के तहत शिकायत मिलते ही बिना देरी के कार्रवाई शुरू की जा सकेगी. डीजीपी ने बताया कि अब तक 22 बड़े गैंगस्टरों का सफलतापूर्वक प्रत्यर्पण भी कराया जा चुका है, जिससे अपराधियों पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है.

हरियाणा में दौड़ेगी देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन, राजीव जेटली बोले-दुनिया की निगाहें इस प्रोजेक्ट पर

नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी

Loading Ad...

हरियाणा पुलिस नशे के कारोबार पर भी लगातार सख्ती कर रही है. डीजीपी के मुताबिक, एनडीपीएस एक्ट के तहत अब तक 150 लोगों को जेल भेजा जा चुका है। इसके अलावा 47 आरोपियों की अवैध संपत्तियां जब्त की गई हैं और कई जगहों पर गैरकानूनी तरीके से बनाई गई संपत्तियों को गिराया भी गया है. उन्होंने कहा कि राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा..

18 जुलाई को पुलिस अधिकारियों से करेंगे संवाद

यह भी पढ़ें

डीजीपी ने बताया कि मुख्यमंत्री 18 जुलाई को मधुबन पहुंचकर थाना प्रभारियों (SHO) और मुंशी स्तर तक के अधिकारियों से सीधे संवाद करेंगे. इस कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को और मजबूत बनाना, कानून-व्यवस्था में सुधार लाना और जमीनी स्तर पर काम करने वाले पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाना है. सरकार चाहती है कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल बने और अपराध पर प्रभावी तरीके से नियंत्रण किया जा सके.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...