×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! बागवानी करने पर हरियाणा सरकार दे रही ₹42 हजार प्रति एकड़

Haryana: इस योजना के तहत हरियाणा सरकार किसानों को प्रति एकड़ 42 हजार रुपये तक का अनुदान दे रही है. इस आर्थिक मदद का उद्देश्य किसानों का शुरुआती खर्च कम करना और उन्हें पारंपरिक खेती के साथ बागवानी अपनाने के लिए प्रेरित करना है. इससे किसानों को लंबे समय में बेहतर और स्थायी आमदनी मिलने की उम्मीद है.

Author
16 Jul 2026
( Updated: 16 Jul 2026
03:24 PM )
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! बागवानी करने पर हरियाणा सरकार दे रही ₹42 हजार प्रति एकड़
Image Source: Nayab Saini / x Post
Advertisement

Haryana Farmers Yojana: जिला उद्यान अधिकारी डॉ. अब्दुल रज्जाक के अनुसार, वर्ष 2026-27 के लिए जिले में करीब 758 हेक्टेयर क्षेत्र में नए बाग लगाने का लक्ष्य तय किया गया है. इस योजना के तहत हरियाणा सरकार किसानों को प्रति एकड़ 42 हजार रुपये तक का अनुदान दे रही है. इस आर्थिक मदद का उद्देश्य किसानों का शुरुआती खर्च कम करना और उन्हें पारंपरिक खेती के साथ बागवानी अपनाने के लिए प्रेरित करना है. इससे किसानों को लंबे समय में बेहतर और स्थायी आमदनी मिलने की उम्मीद है.

बाग के साथ दूसरी फसलें भी उगा सकेंगे किसान

बाग लगाने का मतलब यह नहीं है कि किसान केवल फलों की खेती ही करें. किसान बाग के साथ-साथ अपने खेत में दूसरी फसलें भी उगा सकते हैं. इससे एक ही जमीन से कमाई के कई रास्ते खुल जाते हैं. जिले में पहले से ही अमरूद, नींबू और आम जैसे फलों के बाग लगाए जा चुके हैं और इनसे कई किसानों को अच्छा लाभ भी मिल रहा है.

Advertisement

योजना का लाभ लेने के लिए करना होगा यह जरूरी काम

अगर कोई किसान इस योजना का लाभ लेना चाहता है, तो सबसे पहले उसे 'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना होगा. इसके बाद विभाग की ओर से तय नियमों के अनुसार सरकार से मंजूर नर्सरियों से ही पौधे खरीदने होंगे. सभी पौधों का रोपण विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार करना जरूरी होगा. तभी किसान को सरकार की ओर से मिलने वाली अनुदान राशि का लाभ दिया जाएगा.

हरियाणा में दौड़ेगी देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन, राजीव जेटली बोले-दुनिया की निगाहें इस प्रोजेक्ट पर

विभाग के अधिकारी भी करेंगे पूरी मदद

Advertisement

उद्यान विभाग का कहना है कि जिले की मिट्टी और पानी की गुणवत्ता बागवानी के लिए काफी अच्छी मानी जाती है. इसलिए किसानों को इस क्षेत्र में बेहतर उत्पादन मिलने की संभावना है. विभाग के अधिकारी समय-समय पर किसानों के खेतों का दौरा करेंगे और पौधों की देखभाल, बीमारी से बचाव, खाद-पानी और आधुनिक बागवानी तकनीकों की जानकारी भी देंगे, ताकि किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो.

कहां करें आवेदन?

यह भी पढ़ें

जो किसान बाग लगाना चाहते हैं और इस सरकारी योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, वे अपने नजदीकी खंड उद्यान कार्यालय में जाकर आवेदन कर सकते हैं. वहां उन्हें योजना की पूरी जानकारी, जरूरी दस्तावेजों की सूची और आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया जाएगा. समय पर आवेदन करके किसान सरकार की इस योजना का फायदा उठा सकते हैं और अपनी खेती को पहले से ज्यादा लाभदायक बना सकते हैं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें