राजस्थान: तेज धमाका और आग का गोला बनी केमिकल फैक्ट्री, 7 मजदूरों की मौत, बारूद का ढेर बना काल!
बताया जा रहा है घटना के वक्त फैक्ट्री में करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे. आग सुबह करीब 9.30 बजे लगी थी.
Follow Us:
Bhiwadi Chemical Factory Fire: राजस्थान का औधोगिक क्षेत्र भिवाड़ी में एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. इस अग्निकांड में 7 कर्मचारियों की मौत हो गई. जबकि कई घायल हैं. यह घटना खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया की केमिकल फैक्ट्री में हुई.
बताया जा रहा है घटना के वक्त फैक्ट्री में करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे. आग सुबह करीब 9.30 बजे लगी थी. जब श्रमिकों ने काम शुरू किया था. तभी फैक्ट्री के एक हिस्से से अचानक लपटें उठने लगीं. सुबह 9 बजकर 22 मिनट पर पुलिस नियंत्रण कक्ष को इसकी सूचना मिली, जिसके तुरंत बाद रीको फायर ब्रिगेड को अलर्ट किया गया, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि वह तेजी से फैल गई जिसमें कर्मचारियों को बचने का समय ही नहीं मिला.
फैक्ट्री में कैसे लगी आग
हादसे पर एडीएम सुमिता मिश्रा ने बताया कि घटना का पता चलते ही रेस्क्यू शुरू कर दिया गया था. खुशखेड़ा और भिवाड़ी रीको फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं थी. करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. इस फैक्ट्री में केमिकल के साथ पटाखे भी बनाए जाते थे. मौके से 7 मजदूरों के शव निकाले गए जो बुरी तरह जल गए थे. घायलों को तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया गया. बताया जा रहा है फैक्ट्री में केमिकल या ज्वलनशील पदार्थ के कारण आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया, देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग आग की चपेट में आ गई. आग के ऊंचे काले गुब्बार से इलाके के लोग भी दहशत में आ गए.
#WATCH राजस्थान: खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी में एक केमिकल फैक्ट्री में लगी आग में 7 लोगों की जलकर मौत हो गई। उनके शव बरामद कर लिए गए हैं। आग बुझाने का काम जारी है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
(वीडियो सोर्स: फायर डिपार्टमेंट) pic.twitter.com/0ce3ZbOyP4— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 16, 2026यह भी पढ़ें
घटना के बाद मौके पर तिजारा के DSP शिवराज सिंह भी पहुंचे. प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए हैं. इस अग्निकांड के बाद फैक्ट्री में काम कर रहे श्रमिकों की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े हो गए. पुलिस शुरुआती जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट मान रही है. साथ ही फैक्ट्री में फायर सेफ्टी मानकों की अनदेखी हुई या नहीं, इसकी भी पड़ताल कर रही है.
टिप्पणियाँ 0
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें