Advertisement
असम के रास्ते एंट्री, दिल्ली में दहशतगर्दी… बांग्लादेशी गैंग और पुलिस की मुठभेड़, 6 डकैत अरेस्ट
बांग्लादेशी डकैत बेहद शातिर तरीके से दिल्ली में लूट, डकैती और हत्या जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे थे. इसके बाद बांग्लादेश फरार हो जाते थे.
Advertisement
Delhi Crime Branch: दिल्ली में अपराधिक रैकेट को तोड़ते हुए पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. दिल्ली दिल्ली क्राइम ब्रांच ने एक खतरनाक बांग्लादेशी डकैत गैंग का पर्दाफाश किया है. गैंग के 6 सदस्य देर रात मुठभेड़ में अरेस्ट किए गए हैं.
बताया जा रहा है, गुरुवार की रात 2 बजे क्राइम ब्रांच की टीम ने सराय काले खां के पास जंगल में डकैतों की घेराबंदी की. इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की. जवाब में पुलिस ने भी गोलीबारी की, दोनों ओर से जबरदस्त फायरिंग हुई, लेकिन गोलीबारी के बीच क्राइम ब्रांच की टीम डकैतों पर काबू पाने में कामयाब रही. हालांकि इस दौरान दो बदमाश फरार हो गए थे.
भारत में कैसे दाखिल हुए बांग्लादेशी बदमाश?
Advertisement
क्राइम ब्रांच के संयुक्त आयुक्त सुरेंद्र कुमार के मुताबिक, टीम को जानकारी मिली थी कि बांग्लादेशी डकैत बेहद शातिर तरीके से दिल्ली में लूट, डकैती और हत्या जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे थे. उन्होंने बताया कि वह बांग्लादेश से अवैध रूप से पहले असम आए और फिर दिल्ली में दाखिल हुए. दिल्ली के साथ-साथ ये गैंग UP,
गोवा, कर्नाटक और केरल जैसे राज्यों में भी एक्टिव था, जहां इन लोगों के खिलाफ कई संगीन धाराओं में केस दर्ज हैं.
Advertisement
बड़ी वारदातों के बाद बांग्लादेश फरार
पुलिस को मिले इनपुट के मुताबिक, यह संगठित गैंग पुलिस से बचने के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल भी नहीं करते थे. यह डकैत गैंग अकेले रहने वाले बुजुर्गों और जहां कम लोग होते थे उनके घरों और इलाकों में रेकी करते थे. इसके बाद लूट और डकैती को अंजाम देते थे. गैंग इतना खतरनाक है कि विरोध करने पर घरों में लोगों को बंधक बनाते, धारदार हथियार से वार करते और कई केस में लोगों की जान भी लेने से नहीं हिचकिचाए.
Advertisement
वारदात को अंजान देने के तुरंत बाद गैंग के सदस्य बांग्लादेश फरार हो जाते थे. जिससे पुलिस के लिए उन्हें पकड़ना टेढ़ी खीर हो जाता था. पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी कर उन्हें सरेंडर करने को कहा था, लेकिन उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जिसके बाद पुलिस ने उन्हें लंगड़ा कर दिया.
पुलिस ने आरोपियों के पास से चार देसी पिस्टल, जिंदा और इस्तेमाल किए गए कारतूस, खंजर और घर तोड़ने के औजार बरामद किए हैं. पुलिस का कहना है कि इनकी गिरफ्तारी से कई राज्यों के लंबित मामलों का खुलासा हुआ है. फिलहाल पुलिस इस पूरे रैकेट को तोड़ने के लिए अन्य सदस्यों की तलाशी के लिए दबिश दे रही है.
Advertisement
यह भी पढ़ें