Advertisement
"युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए 'युवा आयोग' बनाया जाएगा", CM धामी ने स्वतंत्रता दिवस पर किया बड़ा ऐलान
सीएम धामी ने कहा कि मातृशक्ति सशक्तीकरण, जनकल्याण और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस के साथ प्रदेश सरकार प्रभावी ढंग से कार्य कर रही है. दमदार निर्णयों और असरदार कार्यों के बल पर उत्तराखंड को आत्मनिर्भर, समृद्ध और सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प निरंतर आगे बढ़ रहा है.
Advertisement
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को बताया कि उनकी सरकार में हमेशा युवाओं को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी गई.
युवाओं की तरक्की के लिए उठाए जरूरी कदम
देहरादून में मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम धामी ने कहा कि हमने राज्य के हित और युवाओं की तरक्की के लिए जरूरी कदम उठाए हैं. युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए एक 'युवा आयोग' बनाया जाएगा जिसमें शिक्षा और प्रशिक्षण समेत सभी पहलुओं पर ध्यान दिया जाएगा. हमने आज इसकी घोषणा की है और यह आयोग जल्द ही युवाओं के व्यापक विकास के लिए काम करना शुरू कर देगा.
Advertisement
उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में चाहे युवाओं से जुड़े फैसले हों, रोजगार से जुड़े मामले हों या फिर पारदर्शी प्रक्रिया के जरिए 34,000 युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना हो, युवा हमेशा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रहे हैं.
Advertisement
CM धामी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीएम मोदी के संबोधन का किया जिक्र
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीएम मोदी के संबोधन का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारों के युवाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की फ्री ऑनलाइन कोचिंग की घोषणा की. यह पहल कोचिंग का आर्थिक बोझ कम करने के साथ गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन को हर वर्ग और क्षेत्र के युवाओं तक पहुंचाएगी. इससे छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे.
Advertisement
इसी के साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह गौरवपूर्ण दिवस उन महान स्वतंत्रता सेनानियों और अमर बलिदानियों को नमन करने का अवसर है, जिन्होंने मां भारती की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया.
सशक्त और आत्मनिर्भर उत्तराखंड के निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रही है सरकार
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में देश आत्मविश्वास के साथ विकसित भारत के संकल्प की ओर तेजी से बढ़ रहा है. इसी संकल्प को साकार करते हुए हमारी सरकार विकसित, सशक्त और आत्मनिर्भर उत्तराखंड के निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रही है. आइए, इस पावन अवसर पर हम सभी राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प लें.
Advertisement
यह भी पढ़ें
सीएम धामी ने कहा कि मातृशक्ति सशक्तीकरण, जनकल्याण और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस के साथ प्रदेश सरकार प्रभावी ढंग से कार्य कर रही है. दमदार निर्णयों और असरदार कार्यों के बल पर उत्तराखंड को आत्मनिर्भर, समृद्ध और सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प निरंतर आगे बढ़ रहा है.