जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'UPITS 2026' में उत्कृष्ट पवेलियन और स्टॉल हुए सम्मानित, आयोजन से जुड़ी टीमों को भी मिला पुरस्कार

यूपीआईटीएस-2026 को सफल बनाने में योगदान देने वाली टीमों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया. इनमें डीआईसी टीम, स्थानीय पुलिस प्रशासन टीम, ओडीओपी टीम, ओडीओसी टीम, एक्सपोर्ट प्रमोशन ब्यूरो टीम, सीएम युवा टीम, इंडिया एक्सपो मार्ट लिमिटेड (आईईएमएल) टीम, ‘खबर किसान की’ टीम, ईपीसीएच टीम और सांस्कृतिक कार्यक्रम दल शामिल रहे.

Author
29 Sep 2026
( Updated: 29 Sep 2026
07:26 PM )
'UPITS 2026' में उत्कृष्ट पवेलियन और स्टॉल हुए सम्मानित, आयोजन से जुड़ी टीमों को भी मिला पुरस्कार
Image Credit: UPID
Advertisement

उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 के समापन अवसर पर इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट के विभिन्न हॉलों में लगाए गए उत्कृष्ट पवेलियन और स्टॉलों को पुरस्कृत किया गया. प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों, औद्योगिक विकास प्राधिकरणों, सार्वजनिक उपक्रमों, बैंकों, निजी कंपनियों, शैक्षणिक संस्थानों और अन्य प्रतिभागी संस्थाओं ने ट्रेड शो में अपने उत्पादों, योजनाओं, उपलब्धियों और नवाचारों का प्रभावी प्रदर्शन किया. इसके साथ ही आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाली विभिन्न टीमों को भी सम्मानित किया गया. पुरस्कार समारोह ने यूपीआईटीएस-2026 में विभिन्न विभागों, संस्थानों और निजी क्षेत्र के रचनात्मक प्रदर्शन, बेहतर पवेलियन प्रस्तुति और आयोजन को सफल बनाने में सामूहिक योगदान को रेखांकित किया.

तमकुहीराज में बाढ़ की स्थिति का मुख्यमंत्री योगी ने लिया जायजा, पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा

हॉल-1 से हॉल-8 तक विभिन्न पवेलियन पुरस्कृत
हॉल-1 में इन्वेस्ट यूपी, उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के पवेलियन को सम्मानित किया गया. हॉल-3 में केंट आरओ सिस्टम्स, उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा), यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट, यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी, एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड और वीवो के स्टॉल/पवेलियन शामिल रहे.

हॉल-4 में गृह (पुलिस) विभाग, ओडीओपी/ओडीओसी, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, परिवहन विभाग, संस्कृति विभाग और आयुष विभाग के पवेलियन पुरस्कृत हुए. सूचना विभाग के पवेलियन में प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं, उपलब्धियों और विभिन्न जनकल्याणकारी पहलों को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया. हॉल-5 में राफे एमफाइबर प्राइवेट लिमिटेड, यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन लिमिटेड, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय, यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन के स्टार्टअप पवेलियन और एडवर्ब टेक्नोलॉजीज लिमिटेड को सम्मान मिला.

हॉल-6 में नगर विकास विभाग, एनटीपीसी लिमिटेड, समाज कल्याण विभाग, बुंदेलखंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया और सिंचाई विभाग के पवेलियन/स्टॉल पुरस्कृत किए गए. हॉल-7 में धर्मपाल सत्यपाल लिमिटेड (डीएस ग्रुप), उत्तर प्रदेश पर्यटन, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, नोएडा प्राधिकरण, ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण, प्रशिक्षण एवं रोजगार/आईटीआई लखनऊ और उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन को सम्मानित किया गया. हॉल-8 में इंटीग्रल यूनिवर्सिटी, भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और शारदा एजुकेशनल ट्रस्ट (शारदा अस्पताल) के स्टॉलों को सम्मान मिला.

Advertisement

योगी सरकार के निवेश, निर्यात और ‘ब्रांड यूपी’ को वैश्विक बाजार से जोड़ने का अहम मंच बनकर उभरा IEML

हॉल-11 और 12 में भी प्रतिभागियों को सम्मान
हॉल-11 में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, हल्दीराम स्नैक्स फूड प्राइवेट लिमिटेड, श्री बैद्यनाथ आयुर्वेद भवन प्राइवेट लिमिटेड और यूपीएसटीसी को पुरस्कृत किया गया. हॉल-12 में उत्तर प्रदेश वन निगम, खाद्य प्रसंस्करण विभाग, उद्यान विभाग, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, एनआईएफ प्राइवेट लिमिटेड और राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के पवेलियन/स्टॉल सम्मानित हुए. हॉल-15 में खेल विभाग और श्रम विभाग, जबकि हॉल-17 में एसीई होंडा, एम3एम (स्काईलाइन प्रॉपकॉन), टाटा मोटर्स (अशोक ऑटो वेंचर्स), जीवाईजीवाई इंफ्राडिजाइन, गोदरेज प्रॉपर्टीज, महालक्ष्मी इंफ्राहोम (मिगसन), गौरसंस इंडिया, एसी इंफ्रासिटी डेवलपर्स और स्क्रैबल कॉन्सेप्ट्स को सम्मानित किया गया.

यह भी पढ़ें

आयोजन से जुड़ी टीमों को भी मिला सम्मान
यूपीआईटीएस-2026 को सफल बनाने में योगदान देने वाली टीमों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया. इनमें डीआईसी टीम, स्थानीय पुलिस प्रशासन टीम, ओडीओपी टीम, ओडीओसी टीम, एक्सपोर्ट प्रमोशन ब्यूरो टीम, सीएम युवा टीम, इंडिया एक्सपो मार्ट लिमिटेड (आईईएमएल) टीम, ‘खबर किसान की’ टीम, ईपीसीएच टीम और सांस्कृतिक कार्यक्रम दल शामिल रहे.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें