जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Tamilnadu Election: BJP की कैंडिडेट लिस्ट ने चौंकाया, केंद्रीय मंत्री से लेकर पूर्व राज्यपाल तक का नाम, ये दिग्गज गायब

तमिलनाडु चुनाव के लिए BJP ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है, इस लिस्ट में पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराज का भी नाम है, लेकिन दक्षिण में BJP की राजनीति को धार देने वाले नेता के अन्नामलाई का नाम गायब है.

Tamilnadu Election: BJP की कैंडिडेट लिस्ट ने चौंकाया, केंद्रीय मंत्री से लेकर पूर्व राज्यपाल तक का नाम, ये दिग्गज गायब
Advertisement

BJP ने तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के लिए अपने 27 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जिसमें राज्य के अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्रों से कई प्रमुख नेताओं के नाम शामिल हैं. BJP ने 5 महिलाओं को भी टिकट दिया है, लेकिन हैरत की बात ये है कि इस लिस्ट में BJP के कुछ बड़े चेहरे ही गायब हैं खासकर वो चेहरा जिस पर सभी की निगाहें हैं. 

हम बात कर रहे हैं अन्नामलाई की, तमिलनाडु BJP के पूर्व अध्यक्ष और पार्टी के चर्चित नेता के अन्नामलाई को पार्टी ने टिकट नहीं दिया है. जबकि उन्हें ऐसे नेता के तौर पर माना जाता रहा है जो तमिलनाडु में BJP की नीतियों को उभार देने का काम कर रहे हैं. इस लिस्ट में केंद्रीय मंत्री से लेकर पूर्व राज्यपाल तक का नाम है, लेकिन पार्टी के बड़े नेता अन्नामलाई का नाम गायब होना चौंकाता है. 

तमिलनाडु BJP की लिस्ट में किन नेताओं का नाम? 

Advertisement

इस लिस्ट में तमिलनाडु की पूर्व राज्यपाल और BJP की वरिष्ठ नेता तमिलिसाई सुंदरराज का नाम है. वह मायलापुर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी. 

वहीं, BJP की राज्य इकाई के अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन को सत्तूर से टिकट दिया गया है. 

BJP की राष्ट्रीय महिला मोर्चा की अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन कोयंबटूर उत्तर से चुनाव लड़ेंगी. 

केंद्रीय राज्य मंत्री एल. मुरुगन अविनाशी के आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे. 

AIADMK के साथ BJP का गठबंधन

BJP तमिलनाडु में मुख्य रूप से ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है. NDA के अन्य घटक दलों में क्षेत्रीय पार्टियां, पट्टाली मक्कल काची (पीएमके), तमिल मनीला कांग्रेस और अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम (एएमएमके) शामिल हैं. इस बार चुनाव में NDA बनाम DMK के बीच कड़ी टक्कर है. 

BJP इस बार तमिलनाडु में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद लेकर चल रही है. PM मोदी खुद प्रचार की कमान संभाल रहे हैं. वह सभी प्रत्याशियों के लिए रोड शो और रैलियां करेंगे. वह 4 अप्रैल को चेन्नई में लगभग 100 पार्टी पदाधिकारियों, जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं और प्रमुख हितधारकों के साथ बैठक भी करेंगे. 

BJP-AIADMK गठबंधन से खफा हैं अन्नामलाई? 

BJP का तर्क है कि अन्नामलाई पार्टी में अपनी भूमिका संगठन को मजबूत करने में निभा रहे हैं, जबकि राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि वह शुरू से ही BJP और AIADMK गठबंधन के पक्ष में नहीं थे. ये ही वजह हो सकती है कि उन्होंने खुद अपना नाम उम्मीदवारी से बाहर किया हो. 

Advertisement

तमिलनाडु में कब होंगे चुनाव? 

गौरतलब है कि 234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को मतदान होगा. 6 अप्रैल नामांकन का आखिरी तारीख है. 9 अप्रैल तक नामांकन वापस लिया जा सकता है. 4 मई को विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा की जाएगी. 

यह भी पढ़ें

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद तमिलनाडु में इस बार कुल 5,67,74,436 मतदाता अपने मत का इस्तेमाल करेंगे. इनमें 12,51,749 मतदाता पहली बार वोट डालेंगे. राज्य में 85 साल से अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या 3,99,668 है. भारतीय निर्वाचन आयोग ने राज्य में चुनाव के लिए कुल 75,032 मतदान केंद्र बनाए हैं. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें