×
जिस पर देशकरता है भरोसा

बंगाल चुनाव: वोट डालने पहुंचे मिथुन चक्रवर्ती, तभी दिया ऐसा बयान, बौखला जाएगी ममता सरकार

वोट देने के बाद एक्टर और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने विश्वास दिलाया कि चुनाव पूरे निष्पक्ष तरीके से हो रहे हैं और सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा गया है. मुझे यकीन है कि चुनाव बहुत अच्छे तरीके से आगे बढ़ेंगे.

बंगाल चुनाव: वोट डालने पहुंचे मिथुन चक्रवर्ती, तभी दिया ऐसा बयान, बौखला जाएगी ममता सरकार
Image Credits: Screengrab/ IANS video
Advertisement

बंगाल चुनाव के दूसरे चरण के मतदान में आज सात जिलों की 142 सीटों पर सुबह से ही वोटिंग शुरू हो चुकी है और आम लोगों से लेकर मंत्री और सांसद भी वोट डालने के लिए पहुंच रहे हैं. 

वोट डालने पहुंचे मिथुन चक्रवर्ती

इसी बीच हिंदी सिनेमा के डिस्को डांसर और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती भी अपना वोट डालने पहुंचे और साफ किया कि इस बार बंगाल में बदलाव की बाढ़ आने वाली है. 

‘परिवर्तन होने वाला है’

वोट देने के बाद एक्टर और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने विश्वास दिलाया कि चुनाव पूरे निष्पक्ष तरीके से हो रहे हैं और सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा गया है. मुझे यकीन है कि चुनाव बहुत अच्छे तरीके से आगे बढ़ेंगे. वोटिंग शेयर बढ़ने के सवाल पर एक्टर ने कहा, "जो लोगों की भीड़ देख रहा हूं, उससे साफ है कि पहले चरण का रिकॉर्ड भी टूटेगा और वोटिंग 90 फीसदी से भी आगे जाएगी. अगर ऐसा हुआ तो समझ लेना चाहिए कि परिवर्तन होने वाला है, लेकिन जीत की घोषणा होने से पहले मैं कुछ ही कहूंगा क्योंकि यह नियमों के खिलाफ है.”

Advertisement

पार्टी के लिए जमकर प्रचार कर रहे हैं मिथुन चक्रवर्ती

भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती भले ही इस बार चुनावी मैदान में नहीं हैं, लेकिन पार्टी के लिए जमकर प्रचार कर रहे हैं. उन्होंने कहा था कि फिलहाल वे चुनावों में हिस्सा नहीं लेंगे, लेकिन पार्टी के लिए काम करते रहेंगे. एक्टर लगातार मंचों से टीएमसी पर जमकर निशाना साध रहे हैं. उन्होंने हाल ही में एक आईएएनएस को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर बंगाल में दोबारा टीएमसी आ जाती है तो उनका और बाकी हिंदुओं का बंगाल में रहना मुश्किल हो जाएगा और उन्हें अपने रहने के लिए दूसरी जगह ढूंढनी पड़ेगी.

‘टीएमसी के पास कोई और तरीका नहीं बचा है’

यह भी पढ़ें

एक्टर ने अपने हालिया बयान में टीएमसी पर भ्रामक प्रचार करने का आरोप लगाया था. बंगाल में 'मछली-मांस बंद' करने के आरोपों को खारिज करते हुए अभिनेता ने कहा कि देश के कई राज्य हैं, जहां मछली-मांस खाया जा रहा है. देश में विशेष और धार्मिक पशु गाय के मांस को बेचने और खाने पर पाबंदी है. किसी भी राज्य में मछली-मांस खाने पर कोई भी प्रतिबंध नहीं है. टीएमसी के पास कोई और तरीका नहीं बचा है और वे अब भ्रामक प्रचार फैलाकर जनता को परेशान करना चाहती है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें