×
जिस पर देशकरता है भरोसा

TMC के दफ्तर पर बुलडोजर...आसनसोल में आग, चुनाव के बाद बंगाल में बवाल!

Bulldozer on TMC office: पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद कई जगहों से हिंसा और तनाव की खबरें सामने आ रही हैं.आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के कोर्ट मोड़ इलाके में देर रात तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक पार्टी दफ्तर में आग लगा दी गई. वहीं मध्य कोलकाता के ऐतिहासिक न्यू मार्केट इलाके में भी माहौल अचानक बिगड़ गया. रात के समय कुछ लोग बुलडोजर लेकर पहुंचे..

TMC के दफ्तर पर बुलडोजर...आसनसोल में आग, चुनाव के बाद बंगाल में बवाल!
Image Source: IANS/ ScreenGrab
Advertisement

Bulldozer on TMC Office: पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद कई जगहों से हिंसा और तनाव की खबरें सामने आ रही हैं. माहौल ऐसा बन गया है कि अलग-अलग इलाकों में लोग डर और असुरक्षा महसूस कर रहे हैं. राजनीतिक जीत-हार के बीच आम जनता और छोटे व्यापारियों को इसका सीधा असर झेलना पड़ रहा है..

आसनसोल में आगजनी की घटना

आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के कोर्ट मोड़ इलाके में देर रात तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक पार्टी दफ्तर में आग लगा दी गई. यह दफ्तर वार्ड नंबर 53 की पार्षद मौसमी बोस का बताया जा रहा है. आग इतनी तेजी से फैली कि पूरा दफ्तर जलकर राख हो गया और पास की एक दुकान भी इसकी चपेट में आ गई.
फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. स्थानीय लोगों के लिए यह घटना डराने वाली थी. एक दुकानदार ने बताया कि दुकान बंद करने के कुछ ही देर बाद उन्हें आग लगने की खबर मिली. जब वे वापस पहुंचे तो देखा कि आग की लपटें तेज़ी से फैल रही थीं. उनकी दुकान का बिजली सिस्टम भी खराब हो गया, लेकिन आग कैसे लगी, इसका कारण अभी साफ नहीं है.

Advertisement

कोलकाता के न्यू मार्केट में तोड़फोड़

मध्य कोलकाता के ऐतिहासिक न्यू मार्केट इलाके में भी माहौल अचानक बिगड़ गया. रात के समय कुछ लोग बुलडोजर लेकर पहुंचे और कथित तौर पर TMC के एक दफ्तर को निशाना बनाय.  इस घटना से वहां मौजूद दुकानदारों में दहशत फैल गई और उन्होंने अपनी दुकानें तुरंत बंद कर दीं,
न्यू मार्केट, जो शहर के सबसे व्यस्त कारोबारी इलाकों में से एक है, वहां ऐसी घटना ने लोगों को हिला दिया. देखते ही देखते अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाकर वहां से निकलने लगे.

आरोप-प्रत्यारोप का दौर

इन घटनाओं के बाद राजनीतिक बयानबाज़ी भी तेज़ हो गई है. TMC नेताओं ने बीजेपी पर हिंसा फैलाने और तोड़फोड़ कराने के आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि यह सब सुनियोजित तरीके से किया गया और इसमें प्रशासन की भी भूमिका पर सवाल उठाए गए हैं.
वहीं बीजेपी की तरफ से इन आरोपों को नकारा गया है. पार्टी का कहना है कि उनके कार्यकर्ता हिंसा में शामिल नहीं हैं और वे खुद इस तरह की घटनाओं को रोकने की कोशिश कर रहे हैं. दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं, जिससे हालात और ज्यादा तनावपूर्ण हो गए हैं..

हिंसा में जान जाने की खबरें

इन घटनाओं के बीच दो लोगों की मौत की भी खबर सामने आई है. अलग-अलग जगहों पर हुई झड़पों में एक TMC कार्यकर्ता और एक बीजेपी कार्यकर्ता की जान चली गई. बताया जा रहा है कि दोनों मामलों में एक-दूसरे के समर्थकों पर हमले के आरोप हैं. यह स्थिति बताती है कि राजनीतिक संघर्ष अब खतरनाक स्तर तक पहुंच चुका है..

चुनाव आयोग सख्त

Advertisement

यह भी पढ़ें

बढ़ती हिंसा को देखते हुए चुनाव आयोग ने सख्त रुख अपनाया है. अधिकारियों को साफ निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी तरह की हिंसा को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. पुलिस और सुरक्षा बलों को लगातार गश्त करने और तुरंत कार्रवाई करने को कहा गया है..

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें