झालमुड़ी के बाद अब नाव पर सवार हुए PM मोदी, हुगली नदी का किया भ्रमण; देखें दिलचस्प VIDEO
पश्चिम बंगाल चुनाव के अंतिम चरण में पीएम मोदी और अमित शाह प्रचार में सक्रिय हैं. कोलकाता में मोदी ने हुगली नदी में नौकाविहार किया और कहा कि गंगा बंगाल की आत्मा में बसती है.
Follow Us:
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है. पहले चरण में हुई बंपर वोटिंग के बाद सभी सियासी दलों ने अपनी पूरी ताकत आखिरी चरण की सीटों पर झोंक दी है. इसी क्रम में बीजेपी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह राज्य में सक्रिय हैं. इसी दौरान कोलकाता पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार सुबह हुगली नदी में नौकाविहार किया. इस दौरान उन्होंने खुद फोटोग्राफी की और नाविकों से मुलाकात भी की. इसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर साझा की हैं.
PM मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर हुगली में नाव की सवारी वाली तस्वीरें के साथ तीन पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'हर बंगाली के लिए गंगा नदी का विशेष महत्व है. कहा जा सकता है कि गंगा बंगाल की आत्मा में बहती है. इसके पवित्र जल में एक संपूर्ण सभ्यता की शाश्वत भावना समाहित है. आज सुबह कोलकाता में, मैंने हुगली नदी के किनारे कुछ समय बिताया, जो माँ गंगा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक अवसर था.' बता दें कि पीएम मोदी बंगाल चुनाव के बीच पूरी तरह से बंगाल के रंग में रंगे हुए नजर आ रहे हैं. इससे पहले उन्होंने रैली से लौटते हुए झालमुड़ी खाया था. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायराल हुआ था.
Some more glimpses from Kolkata. Indeed a very special morning at the Hooghly river. pic.twitter.com/D8Wwzy3KsX
— Narendra Modi (@narendramodi) April 24, 2026
नाविकों से मुलाकात का किया जिक्र
इस दौरान पीएम नाविकों से मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा कि 'मुझे नाव चालकों से मिलने का अवसर मिला, जिनकी परिश्रमशीलता सराहनीय है, और सुबह की सैर करने वालों से भी मिला. हुगली नदी पर, हमने पश्चिम बंगाल के विकास और महान बंगाली जनता की समृद्धि के लिए काम करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया.' एक अन्य पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा, 'हुगली नदी के किनारे से कुछ और झलकियाँ. मैंने इस महान नदी की तस्वीरें खींचने की कोशिश की. विद्यासागर सेतु और हावड़ा पुल की भी नज़दीकी झलक मिली.'
Last evening, was on the Howrah Bridge during the long roadshow from Howrah to Kolkata. And this morning, saw it from the Hooghly river! pic.twitter.com/ri2MA1WbR8
— Narendra Modi (@narendramodi) April 24, 2026
हर बंगाली के दिल में गंगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गंगा नदी का जिक्र करते हुए लिखा, 'गंगा नदी हर बंगाली के दिल में एक विशेष स्थान रखती है. यह कहा जा सकता है कि गंगा बंगाल की आत्मा में बहती है. गंगा का पवित्र जल संपूर्ण सभ्यता की शाश्वत चेतना को आगे बढ़ाता है. आज सुबह कोलकाता में, मैंने हुगली नदी के किनारे कुछ समय बिताया माँ गंगा के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करने के अवसर के रूप में.मैंने सुबह सैर करने वालों और नाव चलाने वालों से भी मुलाकात की। नाव चलाने वालों का अथक परिश्रम वास्तव में सराहनीय है. हुगली नदी के किनारे खड़े होकर, मैंने पश्चिम बंगाल के विकास और हमारे महान बंगाली समाज की समृद्धि के लिए काम करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया.'
यह भी पढ़ें
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के दमदम और जादवपुर में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वे सुबह करीब 11.30 बजे दमदम पहुंचेंगे और बड़ी रैली करेंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे उनकी जादवपुर में रैली होगी. गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 92 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें