T20 वर्ल्ड कप 2026: पाकिस्तान बनाम यूएसए, पिछली हार का बदला लेने उतरेगी पाक टीम

पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मैच में नीदरलैंड के खिलाफ 3 विकेट से जीत दर्ज की थी. नीदरलैंड मुकाबले में पाकिस्तान पर भारी नजर आ रहा था, लेकिन अंतिम ओवरों में पाकिस्तान मुकाबला जीतने में कामयाब रहा.

Author
09 Feb 2026
( Updated: 09 Feb 2026
07:38 PM )
T20 वर्ल्ड कप 2026: पाकिस्तान बनाम यूएसए, पिछली हार का बदला लेने उतरेगी पाक टीम

मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मंगलवार को पाकिस्तान और यूएसए के बीच मुकाबला खेला जाना है. यूएसए ने अपने पिछले मैच में भारत के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए सभी को चौंकाया था. अब पाकिस्तान भी इस टीम को हल्के में नहीं ले सकती.

पिछली भिड़ंत में यूएसए ने किया था उलटफेर

पाकिस्तान और यूएसए के बीच अब तक सिर्फ एक ही टी20 मैच खेला गया है. यह मुकाबला पिछले टी20 विश्व कप में खेला गया था, जिसमें पाकिस्तान को सुपर ओवर में शिकस्त झेलनी पड़ी थी.

6 जून 2024 को खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 159 रन बनाए. इसके जवाब में यूएस की टीम ने निर्धारित ओवरों में 3 विकेट खोकर 159 रन बनाए. इसके बाद मैच सुपर ओवर तक पहुंचा, जहां यूएसए ने मुकाबला अपने नाम कर लिया.

ग्रुप-ए की स्थिति

पाकिस्तान और यूएसए को ग्रुप-ए में भारत, नामीबिया और नीदरलैंड्स के साथ रखा गया है. यह टूर्नामेंट का उनका दूसरा मैच होगा.

पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मैच में नीदरलैंड के खिलाफ 3 विकेट से जीत दर्ज की थी. नीदरलैंड मुकाबले में पाकिस्तान पर भारी नजर आ रहा था, लेकिन अंतिम ओवरों में पाकिस्तान मुकाबला जीतने में कामयाब रहा.

दूसरी तरफ, यूएसए ने भारत के विरुद्ध अपने पहले मैच में 29 रन से हार का सामना किया था. मेजबान टीम को 161/9 के स्कोर पर रोकने के बाद यूएसए की टीम निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर सिर्फ 132 रन ही बना सकी थी.

फॉर्म और आत्मविश्वास से भारी पाकिस्तान टीम 

पाकिस्तान ने अपने पिछले पांच टी20 में से चार जीते हैं, जबकि यूएसए ने अपने पिछले पांच मैचों में तीन जीत हासिल की हैं. पाकिस्तानी टीम वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया को तीन मैचों की घरेलू टी20 सीरीज में हराने के बाद आत्मविश्वास से लबरेज है.

यह भी पढ़ें

इस बीच, यूएस इस सीजन की अपनी पहली जीत की तलाश में है और पाकिस्तान के खिलाफ अपनी पिछली मुलाकात के सफल प्रदर्शन को दोहराने की उम्मीद कर रही है.

Tags

Advertisement

टिप्पणियाँ 0

LIVE
Advertisement
Podcast video
पति, तलाक, ससुर, हलाला… आंसुओं में डूबी मुस्लिम बेटी का ये दर्द सुन रूह कांप जाएगी!
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें