जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

IPL 2026 Playoffs: प्लेऑफ की चार टीमें तय, जानिए किसका मुकाबला किससे और कब होंगे मैच

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लीग चरण के 70 मुकाबले खत्म होने के बाद प्लेऑफ की चारों टीमें तय हो चुकी हैं. रविवार को खेले गए अहम मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 30 रनों से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली.

Author
25 May 2026
( Updated: 25 May 2026
11:02 AM )
IPL 2026 Playoffs: प्लेऑफ की चार टीमें तय, जानिए किसका मुकाबला किससे और कब होंगे मैच
Image Credits: File Photo
Advertisement

70 लीग मुकाबलों के बाद आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की चार टीमें तय हो चुकी हैं. रविवार को मुंबई इंडियंस (एमआई) को हराकर राजस्थान रॉयल्स (आरआर) प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी. आइए आपको बताते हैं कि प्लेऑफ में किस टीम की होगी किससे भिड़ंत और कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले.  

26 मई को होगा आरसीबी vs जीटी का मुकाबला 

आईपीएल 2026 के प्लेऑफ का रोमांच मंगलवार (26 मई) से शुरू होगा. अंक तालिका में पहले स्थान पर रहने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) टीम की भिड़ंत पहले क्वालिफायर में गुजरात टाइटंस (जीटी) से होगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मंगलवार को खेला जाएगा.

पहले क्वालिफायर को जीतने वाली टीम को सीधा फाइनल का टिकट मिल जाएगा. इसके बाद बुधवार (27 मई) को एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) का सामना राजस्थान रॉयल्स (आरआर) से होगा. एलिमिनेटर मुकाबले की मेजबानी न्यू चंडीगढ़ का महाराजा यादविंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम करेगा.

Advertisement

दूसरा क्वालिफायर मुकाबला न्यू चंडीगढ़ में खेला जायेगा 

29 मई को दूसरा क्वालिफायर मुकाबला खेला जाएगा. पहले क्वालिफायर में हारने और एलिमिनेटर मुकाबले को जीतने वाली टीम की भिड़ंत दूसरे क्वालिफायर मैच में होगी. दूसरे क्वालिफायर की मेजबानी भी न्यू चंडीगढ़ का महाराजा यादविंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम ही करेगा. अंक तालिका में आरसीबी पहले और जीटी दूसरे नंबर पर रही, जिसके कारण उन्हें पहला क्वालिफायर हारने के बाद दूसरे क्वालिफायर में एक और मौका मिलेगा. टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा. फाइनल मैच की मेजबानी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम करेगा.

RR ने MI को 30 रनों से हराया 

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार रहा. पहले बल्लेबाजी करते हुए आरआर ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 205 रन लगाए. टीम की ओर से ध्रुव जुरेल ने 26 गेंदों में 38 रनों की अहम पारी खेली, जबकि जोफ्रा आर्चर ने 15 गेंदों का सामना करते हुए 32 रन बनाए.

वहीं, यशस्वी जायसवाल ने 27 रनों का योगदान दिया. इसके जवाब में एमआई 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 175 रन ही बना सकी. एमआई की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने 42 गेंदों में 60 रन बनाए, तो हार्दिक पांड्या ने 15 गेंदों में 34 रनों का योगदान दिया. आरआर की ओर से जोफ्रा आर्चर ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 17 रन देकर 3 विकेट चटकाए. वहीं, नांद्रे बर्गर और बृजेश शर्मा ने दो-दो विकेट निकाले.

आईपीएल 2026 के प्लेऑफ का शेड्यूल

26 मई (मंगलवार) - पहला क्वालिफायर - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस

Advertisement

27 मई (बुधवार) - एलिमिनेटर - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स

29 मई (शुक्रवार) - दूसरा क्वालिफायर

यह भी पढ़ें

31 मई (रविवार) - फाइनल

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें