मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पूछते थे कि नौकरी कहां है. अब वह गिनते रहें, अगले छह महीने में एक लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिलेगी. पुलिस भर्ती में 32 हजार युवाओं को नौकरी दी जा रही है.
-
राज्य15 Oct, 202605:58 PMअखिलेश नौकरी गिनते रहें, अगले छह महीने में एक लाख से अधिक युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी : CM योगी
-
राज्य15 Oct, 202603:45 PMप्रयागराज में CM योगी का राहुल गांधी पर तंज, बोले- आजादी के लिए नेहरू ही नहीं, मसुरियादीन पासी भी जेल गए
सीएम योगी ने बताया कि मसुरियादीन जी 1946 में यूपी विधानसभा के सदस्य बने, फिर स्वतंत्र भारत में 1952 से 1972 तक चार बार चुनकर संसद गए. 1952 में जब एक सीट पर दो सांसद चुने जाते थे तो पं. नेहरू व मसुरियादीन जी एक साथ चुनकर गए थे. उन्होंने काले कानून के खिलाफ 1952 में ही आवाज उठाई थी.
-
राज्य15 Oct, 202609:51 AMमाफिया अतीक अहमद की जमीन पर बनेंगे 602 फ्लैट, प्रयागराज में CM योगी करेंगे भूमिपूजन; 556 परिवारों को सौंपेंगे घर की चाबी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रयागराज के कसारी-मसारी क्षेत्र में माफिया अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर प्रस्तावित पद्म लोक अपार्टमेंट का भूमिपूजन करेंगे. करीब 9,811 वर्ग मीटर में बनने वाली 14 मंजिला इमारत में 602 फ्लैट होंगे.
-
राज्य14 Oct, 202611:47 AMयोगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय में निर्माण में गड़बड़ी करने वाले पांच इंजीनियरों पर गिरी गाज
प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन बाल चिकित्सालय के निर्माण का मामला. समय से निर्माण कार्य पूर्ण न करने पर यूपी सिडको ने आरसीबी इन्फ्राकॉन्स का अनुबन्ध किया निरस्त.
-
क्राइम12 Oct, 202608:10 PMछत्तीसगढ़ राइस मिलिंग घोटाला, ED ने राम गोपाल अग्रवाल को किया गिरफ्तार, 5 दिन की रिमांड
राम गोपाल अग्रवाल ने राइस मिलर्स से नकद की अवैध वसूली को व्यवस्थित करने, उसकी निगरानी करने और उसे नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाई थी.
-
Advertisement
-
धर्म ज्ञान06 Oct, 202601:06 PMइंदिरा एकादशी पर संगम में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र डुबकी
पितृपक्ष के दौरान पड़ने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष महत्व माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन संगम में स्नान कर पितरों के लिए पिंडदान और तर्पण करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है और घर में सुख-शांति बनी रहती है. इसी आस्था के चलते प्रयागराज के संगम तट पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा.
-
राज्य04 Oct, 202608:06 PMCM योगी ने पूरी की तीन दशक पुरानी मांग, गंगा पर सेतु से सीधे जुड़ेंगे भदोही-प्रयागराज, कालीन कारोबारी भी खुश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीतामढ़ी-धनतुलसी-डेंगुरपुर घाट पर 1.32 किमी लंबे सेतु का शिलान्यास किया है. इससे पीपा पुल और नाव पर निर्भरता खत्म होगी, साथ ही सवा लाख से ज्यादा आबादी को राहत मिलेगी.
-
राज्य01 Oct, 202603:35 PMUP बना निवेशकों की पसंद, हाथरस, अलीगढ़ और आगरा में Ace International Ltd. करेगी 457 करोड़ का निवेश, 1500 युवाओं को देगी रोजगार
केयरब्रो इनोवेटर्स प्रा. लि. की ओर से दुग्धशाला विकास विभाग को निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं. निवेशक अमित सिंह ने बताया कि उनकी कंपनी अयोध्या, लखनऊ, मेरठ व बरेली में 100 करोड़ का निवेश करेगी. इसके जरिए 250 से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ा जाएगा.
-
राज्य27 Sep, 202605:24 PMUPITS 2026 में सजा 75 जिलों की 75 महिला उद्यमियों का ग्रामीण बाजार, योगी सरकार के प्रयास से गांव से ट्रेड शो तक पहुंची उद्यमिता
आगरा की जरी-जरदोजी, अमरोहा के मसाले, अयोध्या की हर्बल चाय, आजमगढ़ की ब्लैक पॉटरी, कन्नौज का इत्र, गोरखपुर की टेराकोटा ज्वेलरी और बनारस के कालीन... उत्तर प्रदेश के गांवों और कस्बों में महिलाओं के हाथों तैयार हो रहे उत्पाद अब स्थानीय हाट-बाजार की सीमा से निकलकर बड़े बाजार की ओर बढ़ रहे हैं.
-
राज्य23 Sep, 202607:07 PMUPITS 2026: वैश्विक मंच पर पहचान बनाएगा प्रयागराज का मूंज हस्तशिल्प, महिलाओं के इको फ्रेंडली उत्पादों का हुनर देखेगी दुनिया
'उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो' में संगम नगरी के हस्तशिल्प, खानपान और परिधानों की त्रिवेणी प्रवाहित होगी. इस दौरान 70 साल पुराने खानपान के जायके और विफ़्फास की इत्र की फ्यूजन खुशबू से पूरा समारोह महकेगा.
-
राज्य22 Sep, 202607:23 PMUP इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 के जरिए ग्लोबल होगा आगरा, 36 उद्यमी लगाएंगे 60 स्टॉल, कारोबार के लिए मिलेगा वैश्विक बाजार
योगी सरकार की पहल से स्थानीय उद्यमियों और नवाचारियों को वैश्विक बाजार मिल रहा है. इसी कड़ी में UP इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 में 36 उद्यमियों के 60 स्टॉल लगेंगे. ODOP, महिला और नवोदित निर्यातकों की मजबूत हिस्सेदारी रहेगी. लेदर, हैंडीक्राफ्ट, फुटवियर और मार्बल उत्पादों की शानदार झलक देखने को मिलेगी.
-
राज्य20 Sep, 202611:33 AMयोगी सरकार की पहल से मधुमक्खी पालन को बढ़ावा, किसानों और युवाओं के लिए खुलेंगे स्वरोजगार के रास्ते
उद्यान निदेशक भानु प्रकाश राम ने बताया कि विभाग द्वारा संचालित मधुमक्खी पालन कार्यक्रम के अंतर्गत लाभार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इकाई लागत पर 40 प्रतिशत तक का अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है.
-
क्राइम20 Sep, 202611:13 AMसोनम रघुवंशी केस की स्टडी, अपाहिज बनाने का प्लान, फेक अकाउंट से मैसेज...केतन मर्डर केस की सुलझी मिस्ट्री, चार्जशीट दाखिल
केतन हत्याकांड की पुलिस ने मिस्ट्री सुलझा ली है. चार्जशीट में साजिश का पूरा ब्योरा सामने आया है. पुलिस ने राज खोला है कि कैसे मर्डर के लिए पॉडकास्ट का सहारा लिया, सोनम रघुवंशी केस की स्टडी की गई, फेक प्रोफाइल से केतन को मैसेज करके बुलाया गया.