सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की एक विशेष बैठक में जेएसएससी-सीजीएल और टीडीपीएल द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला लिया गया.
-
न्यूज18 Aug, 202607:11 PMझारखंड में छात्र आंदोलन की बड़ी जीत, अब लीकमुक्त परीक्षा कानून की मांग
-
न्यूज18 Aug, 202608:45 AMJharkhand: 16 दिन के अनशन के बाद JSSC-CGL रद्द, देवेंद्र महतो ने जूस पीकर खत्म की भूख हड़ताल
JSSC-CGL Cancelled: छात्रों की प्रमुख मांग को मानते हुए राज्य सरकार ने JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने का ऐलान किया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने JSSC-CGL के साथ TDPL की ओर से आयोजित सभी परीक्षाओं को भी रद्द करने की घोषणा की.
-
न्यूज17 Aug, 202612:44 PMझारखंड में आखिरकार झुकी सोरेन सरकार, छात्रों की हुई बड़ी जीत, JPSC परीक्षा रद्द करने पर बनी सहमति: सूत्र
झारखंड में छात्र आंदोलन के 24वें दिन प्रदर्शनकारी छात्रों को बड़ी जीत मिली है. सूत्रों के मुताबिक 14वीं JPSC परीक्षा रद्द करने पर सहमति बन गई है. वहीं सरकार की ओर से अन्य मांगों पर चार मंत्रियों का समूह रिफॉर्म मंच से बातचीत करेगा.
-
राज्य17 Aug, 202611:47 AMJPSC-JSSC छात्र आंदोलन को मर्थन देने रांची पहुंचीं अभिनेत्री कुनिका सदानंद, सरकार से की निष्पक्ष जांच की मांग
सीबीआई जांच की छात्रों की मांग पर कुनिका सदानंद ने कहा कि यदि विद्यार्थी किसी केंद्रीय जांच एजेंसी से जांच की मांग कर रहे हैं तो सरकार को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए. उनके मुताबिक, निष्पक्ष जांच से न केवल वास्तविक स्थिति सामने आएगी, बल्कि छात्रों के मन में भी भरोसा पैदा होगा.
-
न्यूज17 Aug, 202609:39 AMझारखंड में अब निर्णायक दौर में छात्र आंदोलन, फूंका गया हेमंत-राहुल-तेजस्वी का पुतला, बैकफुट पर सरकार, भेजा वार्ता का न्योता
रांची में आंदोलन अब निर्णायक दौर में पहुंचता दिख रहा है. छात्रों ने धरना, भूख हड़ताल, मौन मार्च, विधानसभा घेराव और तिरंगा रैली के बाद अब हेमंत-राहुल और तेजस्वी का पुतला फूंका है. आंदोलनकारियों के गुस्से के बीच बैकफुट पर आई सरकार ने फिर से फिर से वार्ता का न्योता भेजा है.
-
Advertisement
-
न्यूज16 Aug, 202601:13 PM'अब जिंदा नहीं बच पाऊंगा', झारखंड में 13 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे छात्र का दर्द, कहा- जान दे दूंगा, पीछे नहीं हटूंगा
झारखंड में 13 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे एक छात्र प्रदर्शनकारी की दर्दभरी दास्तां ने देश को झकझोर दिया है. उन्होंने दो टूक कहा कि मिट्टी के लिए जान दे देंगे, लेकिन पीछे नहीं हटेंगे. इतना ही नहीं ये भी कहा कि जब सरकार बहरी हो जाए तो धमाका जोरदार होता है.
-
राज्य14 Aug, 202611:55 AM‘मैं रहूं या न रहूं, लोकतंत्र रहना चाहिए’, CM हेमंत सोरेन से छात्रों की भावुक अपील
देवेंद्र ने स्पष्ट किया कि छात्रों की मांगें पूरी होने तक उनका संघर्ष और अनशन जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि आंदोलन केवल उनका व्यक्तिगत संघर्ष नहीं है, बल्कि बड़ी संख्या में छात्र-युवाओं के भविष्य और उनके अधिकारों से जुड़ा मामला है.
-
न्यूज13 Aug, 202612:44 PMझंडोत्तोलन, तिरंगा यात्रा, CM आवास का घेराव...झारखंड में और तेज हुआ छात्रों का आंदोलन, सामने आई आगे की प्लानिंग
रांची में छात्रों का आंदोलन तेज हो गया है. इसी बीच छात्र आंदोलनकारियों की आगे की प्लानिंग भी सामने आ गई है. अभ्यर्थी आने वाले कुछ दिनों के अंदर स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे, तिरंगा यात्रा होगी, और फिर कथित तौर पर 20 अगस्त को सीएम आवास का घेराव होगा. ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं.
-
राज्य12 Aug, 202608:30 AMरांची में JPSC-JSSC धरना स्थल पर देर रात पहुंचे पुलिस अधिकारी, छात्रों ने कहा- भूख हड़ताल खत्म करने का बनाया जा रहा दबाव
झारखंड की राजधानी रांची में JPSC-JSSC छात्रों के प्रदर्शन के बीच हिरासत की अफवाह पर SP पारस राणा ने सफाई दी. उन्होंने कहा कि पुलिस संदिग्धों की पहचान और सुरक्षा जांच के लिए पहुंची थी.
-
न्यूज11 Aug, 202602:44 PMझारखंड में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के मुद्दे पर संसद में आमने-सामने विपक्ष, तनातनी दिखी, सदन में भी गतिरोध बरकरार
संसद में झारखंड के छात्रों पर लाठीचार्ज के मुद्दे पर पक्ष-विपक्ष आमने-सामने आ गए हैं. मकर द्वार पर सत्ताधारी सांसदों ने भी प्रदर्शन किया और राहुल गांधी को चर्चा में भाग लेने की चुनौती दी. इस दौरान विपक्षी सांसदों की ओर से भी गृह मंत्री अमित शाह से जवाब की मांग की गई.
-
मनोरंजन11 Aug, 202601:05 PMझारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर पोस्ट कर बुरे फंसे प्रकाश राज! कहा कुछ ऐसा, सोशल मीडिया यूजर्स ने तगड़ा घेर लिया
झारखंड में रात के अंधेरे में पुलिस पर बर्बर कार्रवाई पर घंटों तक चुप्पी साधे रहने के बाद जब प्रकाश राज की चुप्पी टूटी तो सोशल मीडिया यूजर्स को अच्छा नहीं लगा. उन्होंने उन्हीं से सवाल पूछ लिया और कहा कि आखिर रांची से वो क्यों दूरी बनाए हुए हैं, और सवाल किस से कर रहे हैं.
-
न्यूज11 Aug, 202608:47 AMझारखंड में दिनभर खामोशी, रात के अंधेरे में पुलिस का छात्रों पर लाठीचार्ज, VIDEO में दिखा बर्बर मंजर!
झारखंड में जिस तरह पुलिस ने आव ना देखा ताव रात के अंधेरे में छात्रों पर लाठियां भांजी, उसके कारण किसी का सिर फटा, कोई बेसुध होकर गिर पड़ा. इतना ही नहीं कई को स्ट्रेचर पर ले जाना पड़ा. रांची में रात के अंधेरे में पुलिस का बर्बर लाठीचार्ज, दिनभर इंतजार किया, रात की खामोशी में ताबड़तोड़ कार्रवाई ने सवाल खड़े किए.
-
न्यूज10 Aug, 202607:53 PMझारखंडः देवेंद्र नाथ महतो को एंबुलेंस से ले गई पुलिस, 10 घंटे बाद विधानसभा के गेट से खदेड़े गए छात्र
झारखंड : छात्रों के विधानसभा घेराव के बाद पुलिस ने अब लाठी चार्ज करते हुए उन्हें वह से हटा दिया है अनशन पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो को भी आंदोलनकारियों के साथ पुलिस ने जबरन एंबुलेंस पर लादकर मौके से ले गई.