नेपाल में 3 दिनों से हिंसात्मक आंदोलन चलाने वाले युवाओं ने देश की पहली महिला चीफ जस्टिस रहीं सुशीला कार्की को अपना नेता चुना है. वह नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री बनेंगी. वह आज इस पद की जिम्मेदारी संभाल सकती हैं.
-
दुनिया11 Sep, 202501:14 AMजानें कौन हैं सुशीला कार्की? जो बनने जा रही हैं नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री! आखिर Gen-Z प्रदर्शनकारियों ने उन्हें अपना नेता कैसे चुना? समझिए पूरी कहानी
-
न्यूज10 Sep, 202505:18 PM'नेपाल हिंसा में अमेरिका का हाथ...', क्या भारत में भी ऐसा हो सकता है? एक्सपर्ट्स के खुलासे से मचा हड़कंप, जानिए क्या कहा?
जियोपॉलिटिक्स एक्सपर्ट पवनीत सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया है कि 'नेपाल हिंसा में अमेरिका का हाथ हो सकता है. इस तरह के विरोध-प्रदर्शन ऑर्गेनिक नहीं होते हैं, बल्कि इसमें किसी शक्ति का हाथ होता है.'
-
राज्य10 Sep, 202504:48 PMपंजाब को बाढ़ से उबरने के लिए चाहिए 20,000 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद, वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने केंद्र से की अपील
पंजाब की वर्तमान स्थिति गंभीर है और आर्थिक मदद की तत्काल आवश्यकता है. हरपाल सिंह चीमा ने केंद्र सरकार से समय पर और पर्याप्त सहायता देने की अपील की है. साथ ही, उन्होंने राजनीतिक संवेदनशीलता दिखाते हुए यह संदेश दिया कि पंजाब की समस्याओं को नजरअंदाज करना उचित नहीं होगा.
-
न्यूज10 Sep, 202504:16 PMउत्तराखंड में 'स्वास्थ्य महाकुंभ' की तैयारियां तेज, 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने के लिए चलेगा विशेष अभियान
उत्तराखंड सरकार 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ‘स्वास्थ्य महाकुंभ’ अभियान चलाएगी. मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के नेतृत्व में पूरे राज्य में 4604 शिविर लगाए जाएंगे. जनप्रतिनिधियों और आम जनता की भागीदारी से स्वास्थ्य सेवाएँ दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुँचाई जाएंगी.
-
करियर10 Sep, 202504:02 PMRBI Officer Grade B के 120 पदों पर भर्ती, जानिए योग्यता और उम्र सीमा
भर्ती से जुड़ी सारी जानकारी, जैसे सिलेबस, परीक्षा पैटर्न और एडमिट कार्ड की तारीख आदि RBI की वेबसाइट पर समय-समय पर अपडेट की जाती रहेगी.
-
Advertisement
-
न्यूज10 Sep, 202512:25 PMअसम में बांग्लादेशी घुसपैठियों को अब जेल में भी नहीं मिलेगी जगह... सीधे होंगे डिपोर्ट, CM हिमंत बिस्वा ने खोज ली कानूनी झमेलों की काट
असम सरकार ने अवैध घुसपैठियों को तेजी से बाहर निकालने के लिए नई SOP मंजूर की है. अब जिला उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक 10 दिनों के भीतर अवैध प्रवासियों की पहचान कर कार्रवाई कर सकेंगे. घुसपैठ करते हुए 12 घंटे में पकड़े जाने पर तुरंत वापसी होगी. अगर 10 दिनों में नागरिकता का प्रमाण नहीं दिया गया तो 24 घंटे के भीतर राज्य छोड़ना होगा.
-
न्यूज10 Sep, 202510:13 AM'नागपुर से चौथी बार भी जीतूंगा...', कांग्रेस के आरोपों पर नितिन गडकरी का पलटवार, कहा- मैंने हमेशा सिद्धांतो के साथ की राजनीति
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कांग्रेस के हितों के टकराव वाले आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं करते. उन्होंने नागपुर लोकसभा सीट से चौथी बार जीत का भरोसा जताया और भाजपा ने कांग्रेस के आरोपों को राजनीतिक चालाकी बताया
-
यूटीलिटी10 Sep, 202509:16 AM90 हजार रुपये का लोन वो भी बिना किसी सिक्योरिटी, जानिए कौन पात्र है और कैसे उठाएं लाभ
अगर आप भी एक छोटे दुकानदार, ठेले वाले या फेरीवाले हैं और पैसे की तंगी की वजह से काम शुरू नहीं कर पा रहे हैं, तो प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना आपके लिए एक बेहतरीन मौका है. बिना किसी गारंटी के लोन मिलना और आसान किश्तों में उसे चुकाना, आपके कारोबार को नई उड़ान दे सकता है.
-
विधानसभा चुनाव10 Sep, 202508:57 AMबिहार चुनाव से पहले ‘माई-बहिन योजना’ पर छिड़ी जंग, तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, बोले- डराया-धमकाया तो कोर्ट तक घसीटेंगे
बिहार चुनाव से पहले माई-बहिन योजना पर सियासत गरमा गई है. आरजेडी ने महिलाओं को हर माह 2500 रुपये देने का वादा किया, जिस पर मंत्री विजय चौधरी ने इसे धोखाधड़ी बताया और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने पुलिस कार्रवाई की चेतावनी दी. जवाब में तेजस्वी यादव ने पलटवार करते हुए कहा कि हमारी पार्टी वैधानिक तरीके से फॉर्म भरवा रही है, कार्यकर्ताओं को डराने से बाज आएं, वरना अधिकारियों को कोर्ट तक घसीटा जाएगा.
-
दुनिया10 Sep, 202507:00 AM'युवाओं की मौत से दुखी हूं...', नेपाल हिंसा पर पीएम मोदी ने जताया दुख, कहा - सभी भाई-बहनों से शांति की अपील करता हूं
नेपाल हिंसा पर प्रधानमंत्री मोदी ने दुख जताया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर एक पोस्ट के जरिए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है.
-
दुनिया09 Sep, 202510:04 PMनेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री की पत्नी को प्रदर्शनकारियों ने जिंदा जलाकर मार डाला... घर में लगाई आग, सामने आईं घटना की तस्वीरें
नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री झालानाथ खनाल की पत्नी राजलक्ष्मी की उपद्रवियों द्वारा उनके घर में आग लगाने से जलकर मौत हो गई. वह बुरी तरीके से झुलस गई थीं, जिसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से उनकी कुछ ही घंटे में मौत हो गई.
-
दुनिया09 Sep, 202506:26 PMअगली सूचना आने तक नेपाल की यात्रा न करें...विरोध-प्रदर्शन को लेकर भारत सरकार ने जारी की एडवाइजरी, कहा - युवाओं की मौत से दुखी हैं
नेपाल में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों के बीच भारत सरकार के विदेश मंत्रालय (MEA) ने युवाओं की मौत पर दुख जताया है. इसके अलावा बयान जारी कर सभी भारतीयों को आगाह करते हुए कहा है कि 'भारतीय नागरिकों को स्थिति सामान्य होने तक नेपाल की यात्रा टाल देनी चाहिए, जो लोग पहले से ही इस हिमालयी देश में हैं, वह सभी घर के अंदर ही रहें और सड़कों पर न निकलें.' इस बयान में आगे कहा गया है कि 'काठमांडू और नेपाल के कई अन्य शहरों में अधिकारियों ने कर्फ्यू लागू कर दिया है.'
-
दुनिया09 Sep, 202504:42 PMNepal Protest: नेपाल के डिप्टी पीएम और वित्त मंत्री विष्णु प्रसाद को प्रदर्शनकारियों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा... पिटाई की VIDEO आई सामने
नेपाल में चल रहा हिंसक-प्रदर्शन अब काफी तेज हो गया है. Gen-Z के हजारों प्रदर्शनकारियों ने सरकार के कई मंत्रियों के निजी आवास और सरकारी आवास को आग के हवाले कर दिया है. इसके अलावा संसद भवन से लेकर कई अन्य सरकारी भवनों को भी जलाया गया है.