एअर इंडिया के अहमदाबाद विमान हादसे पर AAIB की 15 पेज की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि टेकऑफ के तुरंत बाद दोनों फ्यूल स्विच बंद हो गए, जिससे दोनों इंजन भी बंद हो गए. पायलट ने एक इंजन को दोबारा चालू करने की कोशिश की, लेकिन दूसरा इंजन शुरू नहीं हो सका और विमान क्रैश हो गया. कॉकपिट रिकॉर्डिंग में पायलटों के बीच फ्यूल स्विच को लेकर बातचीत भी दर्ज हुई है. अब इस हादसे की जांच तीन एंगल से की जा रही है.
-
न्यूज13 Jul, 202507:57 AMअहमदाबाद विमान हादसा: 30 सेकंड में 260 मौतें, फ्यूल कट या साज़िश? शुरुआती रिपोर्ट के बाद अब तीन एंगल से होगी जांच
-
राज्य13 Jul, 202507:07 AM3,500 AI कैमरे से दिल्ली बनेगी 'सेफ सिटी', गनशॉट सेंसर और अलर्ट सिस्टम से होगी सुरक्षा, पुलिस कार्रवाई में भी होगा बड़ा बदलाव
दिल्ली को सुरक्षित शहर बनाने की कवायद शुरू हो गई है. 'सेफ सिटी' परियोजना के तहत देश की राजधानी की सड़कों पर AI से चलने वाले 3,500 से अधिक कैमरे, गनशॉट सेंसर और अलर्ट सिस्टम लगाए जाएंगे. यह सभी उपकरण 1 अक्टूबर से पहले लगाए जाएंगे. एक अधिकरी ने बताया कि AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वीडियो एनालिटिक्स (AIVA) से लैस यह प्रणाली गोलीबारी, महिलाओं के खिलाफ अपराध, वाहन चोरी और लावारिस वस्तुएं मिलने जैसी घटनाओं को लेकर अलर्ट जारी करेगी.
-
खेल12 Jul, 202505:52 PM‘जिंदगी का कोई भरोसा नहीं’, डियागो जोटा की मौत से भावुक हुए मोहम्मद सिराज
जोटा और उनके भाई आंद्रे सिल्वा गुरुवार को कार हादसे में अपनी जान गंवा बैठे थे. यह दुर्घटना स्पेन के जमोरा प्रांत में हुई. बीसीसीआई ने 'एक्स' पर सिराज का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा, "डियोगा जोटा के निधन के बारे में जानकर मैं भावुक हो गया. मैं पुर्तगाल का फैन हूं, क्योंकि क्रिस्टियानो रोनाल्डो भी उसी टीम के लिए खेलते हैं."
-
न्यूज12 Jul, 202505:26 PM'तकनीकी गड़बड़ी नहीं, जानबूझकर गिराया गया प्लेन...', अहमदाबाद विमान हादसे पर एक्सपर्ट ने किया बड़ा दावा
अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे पर भारत के टॉप एविएशन एक्सपर्ट कैप्टन मोहन रंगनाथन ने बड़ा दावा करते हुए इस हादसे की गुत्थी और उलझा दी है. मामले की जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद अब इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद ये हादसा किसी तकनीकी गड़बड़ी के बजाय किसी पायलट की गलती के कारण हुआ है.
-
न्यूज12 Jul, 202505:15 PM700 ड्रोन, 10 बॉम्बर और मिसाइलों से रूस ने यूक्रेन पर बोला सबसे बड़ा हमला, अमेरिका के हथियारों को बनाया निशाना
12 जुलाई को रूस ने यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया, जिसमें 700 ड्रोन, क्रूज मिसाइलें और परमाणु-सक्षम बमवर्षक तैनात किए गए. ल्वीव, लुत्स्क और चेर्निवत्सी जैसे शहर निशाने पर रहे. हमले ने वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ा दी है.
-
Advertisement
-
न्यूज12 Jul, 202504:31 PMसमंदर के रास्ते चीन से आया 1 लाख किलो 'बारूद', वक्त रहते DRI ने टाल दी तबाही… 3 पोर्ट उड़ाने साजिश नाकाम
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने "ऑपरेशन फायर ट्रेल" के तहत चीन से अवैध रूप से लाए गए करीब 35 करोड़ रुपये के 100 मीट्रिक टन पटाखे जब्त किए हैं. ये पटाखे सात कंटेनरों में छिपाकर न्हावा शेवा, मुंद्रा पोर्ट और कांडला SEZ में लाए गए थे. तस्करों ने इन्हें मिनी डेकोरेटिव प्लांट्स, कृत्रिम फूल और प्लास्टिक मैट्स के रूप में घोषित किया था.
-
न्यूज12 Jul, 202504:25 PMचूरू: जगुआर फाइटर प्लेन का ब्लैक बॉक्स मिला, इस हादसे में दो पायलटों की हुई थी मौत
राजस्थान के चूरू जिले के रतनगढ़ तहसील में बुधवार दोपहर करीब 1:25 बजे भारतीय वायुसेना का एक जगुआर फाइटर जेट क्रैश हो गया था. इस हादसे में सेना के दोनों पायलट शहीद हो गए थे. जानकारी के अनुसार, यह विमान सूरतगढ़ बेस से उड़ान भरने के बाद भनोदा गांव के पास एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था.
-
ट्रेंडिंग न्यूज़12 Jul, 202503:55 PMबुलंदशहर में श्मशान घाट में महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया BJP नेता, अंडरवियर में भागा, वीडियो वायरल
वीडियो सामने आने के बाद भी शिकारपुर पुलिस ने अभी तक राहुल बाल्मीकि के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया है. बीजेपी ने राहुल बाल्मीकि अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला मंत्री पद का दायित्व सौंपा हुआ.
-
टेक्नोलॉजी12 Jul, 202502:23 PMअब X Premium सब्सक्रिप्शन होगा 47% तक सस्ता, एलन मस्क का बड़ा ऐलान
भारत में X Premium सब्सक्रिप्शन की कीमतों में आई यह गिरावट उन यूजर्स के लिए फायदेमंद है जो बेहतर सोशल मीडिया अनुभव, AI टूल्स और एड-फ्री स्क्रोलिंग चाहते हैं, लेकिन अब तक कीमत के कारण हिचकिचा रहे थे.
-
एक्सक्लूसिव12 Jul, 202511:56 AMBihar की सृष्टि के लिए इंसाफ की मांग, मां ने रो-रोकर लगाई गुहार!
Shristi के परिवार का आरोप है कि Doctor Abhijeet ने ही दुपट्टे से गला घोंटकर सृष्टि की हत्या की है. सृष्टि की बहन और मां का आरोप है कि अभिजीत का हॉस्पिटल में ही नर्स के साथ अफ़ेयर चल रहा था. अफ़ेयर के चलते अभिजीत ने सृष्टि को मौत के घाट उतार दिया.
-
न्यूज12 Jul, 202511:19 AMअहमदाबाद विमान हादसा: जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा... दोनों इंजन बंद होने की वजह आई सामने, किसने की थी कटऑफ स्विच से छेड़छाड़?
12 जून 2025 को एअर इंडिया की फ्लाइट AI171 टेकऑफ के 32 सेकंड बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई. शुरुआती जांच में सामने आया कि विमान के दोनों इंजनों में ईंधन सप्लाई स्विच कटऑफ की स्थिति में चला गया, जिसके चलते दोनों इंजन अचानक बंद हो गए और विमान हवा में नहीं टिक सका. अब बड़ा सवाल यह उठता है कि आखिर ईंधन सप्लाई के स्विच को किसने छुआ?
-
न्यूज12 Jul, 202508:11 AM'तुमने इंजन फ्यूल क्यों बंद किया...', पायलटों की बातचीत ने खोले अहमदाबाद विमान हादसे के राज, जांच रिपोर्ट आई सामने
12 जून को अहमदाबाद से उड़ान भरने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट बोइंग 787-8 टेकऑफ के कुछ सेकेंड बाद ही क्रैश हो गई. भारतीय विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, विमान ने सामान्य तरीके से उड़ान भरी थी, लेकिन ऊंचाई पर पहुंचते ही दोनों इंजनों के फ्यूल कटऑफ स्विच अचानक 'RUN' से 'CUTOFF' हो गए, जिससे इंजन को ईंधन मिलना बंद हो गया और पावर खत्म होते ही विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
-
न्यूज12 Jul, 202506:59 AMपाकिस्तान को फिर से उसकी औकात दिखाने जा रहा भारत, वर्ल्ड बैंक मोदी सरकार को देने जा रहा 3,119 करोड़ का फंड, जानें कहां होगा इसका इस्तेमाल
वर्ल्ड बैंक जल्द ही भारत के 'क्वार बांध' प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए 3,119 करोड़ रुपए का कर्ज देने जा रहा है, इस खबर ने पाकिस्तान की नींद उड़ा रखी है, क्योंकि चिनाब नदी सिंधु की एक प्रमुख सहायक नदी है और पाकिस्तान इसी जलधारा पर निर्भर है.