जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement
  • Chitrakoot Ka Mood: कानून व्यवस्था और बुलडोजर एक्शन पर क्या सोचती है चित्रकूट की जनता?
      Chitrakoot Ka Mood: कानून व्यवस्था और बुलडोजर एक्शन पर क्या सोचती है चित्रकूट की जनता?

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की आहट के साथ ही राज्य का राजनीतिक तापमान बढ़ चुका है। NMF News की टीम आज पहुंची है प्रभु श्री राम की पावन तपोभूमि चित्रकूट में, जहां रामघाट पर देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं और स्थानीय जनता से हमने जाना कि पिछले कुछ वर्षों में चित्रकूट कितना बदला है. योगी सरकार के शासनकाल में कानून-व्यवस्था, बुनियादी ढांचे के विकास और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किए गए कार्यों पर जनता की क्या राय है, यह इस विशेष ग्राउंड रिपोर्ट में देखिए.

  • आयुष्मान कार्ड से लेकर BIDA प्रोजेक्ट तक, झांसी की जनता का बड़ा ऐलान
      आयुष्मान कार्ड से लेकर BIDA प्रोजेक्ट तक, झांसी की जनता का बड़ा ऐलान

    उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र और विशेषकर झांसी में विकास की एक नई इबारत लिखी जा रही है। NMF News की टीम आज झांसी के ऐतिहासिक और व्यस्त मिनर्वा चौराहे पर पहुंची, जहां स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों, युवाओं और व्यापारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की नीतियों और विकास कार्यों पर खुलकर अपनी सकारात्मक राय रखी।

  • विकसित भारत के लिए छोड़नी होगी गुलामी की मानसिकता, बुलंदशहर से CM योगी की अपील
    राज्य
    18 Jul, 2026
    02:34 PM
    विकसित भारत के लिए छोड़नी होगी गुलामी की मानसिकता, बुलंदशहर से CM योगी की अपील

    मुख्यमंत्री ने अपने हालिया जापान दौरे का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 1945 में परमाणु हमले के बाद जापान पूरी तरह तबाह हो गया था, लेकिन वहां के लोगों ने आत्म-अनुशासन, तकनीकी क्षमता और कठोर परिश्रम के बल पर अपने देश को फिर से खड़ा किया और उसे दुनिया के विकसित देशों की श्रेणी में पहुंचा दिया. उन्होंने कहा कि भारत भी अनुशासन और सामूहिक प्रयासों के दम पर विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है.

  • कांवड़ यात्रा में सुरक्षा से समझौता नहीं, अफवाह फैलाने वालों पर करें सख्त कार्रवाई : सीएम योगी
    राज्य
    18 Jul, 2026
    11:31 AM
    कांवड़ यात्रा में सुरक्षा से समझौता नहीं, अफवाह फैलाने वालों पर करें सख्त कार्रवाई : सीएम योगी

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने तथा स्थानीय समस्याओं का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए. साथ ही सूचना विभाग के सहयोग से कांवड़ यात्रियों के लिए स्वागत द्वार और होर्डिंग लगाने तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को भी कहा. बैठक में मेरठ और सहारनपुर मंडल के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे.

  • दलित छात्रा ललिता गौतम के परिजनों से CM योगी ने की मुलाक़ात, दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के दिए निर्देश
    राज्य
    18 Jul, 2026
    11:09 AM
    दलित छात्रा ललिता गौतम के परिजनों से CM योगी ने की मुलाक़ात, दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के दिए निर्देश

    मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को तत्काल राहत प्रदान करते हुए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से ₹5 लाख की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. साथ ही उन्होंने मृतका के पिता तथा परिवार के एक अन्य पात्र सदस्य को मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास उपलब्ध कराने के निर्देश दिए.

  • Advertisement
  • गाजियाबाद में सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- कांग्रेस और सपा को केसरिया रंग से चिढ़
    राज्य
    18 Jul, 2026
    10:34 AM
    गाजियाबाद में सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- कांग्रेस और सपा को केसरिया रंग से चिढ़

    सीएम ने कहा कि एनसीआर बता रहा है कि विकास कैसे होता है. पहली रैपिड रेल, 12 लेन का एक्सप्रेसवे चल रहा है. गंगा एक्सप्रेसवे को जल्द ही मेरठ से हरिद्वार के बीच जोड़ा जाएगा. गाजियाबाद वालों को अब हिंडन में ही वायुसेवा प्राप्त है. ईस्टर्न-वेस्टर्न पेरिफेरलवे का निर्माण हो चुका है.

  • ‘बिजनौर नहीं, पिछली सरकारों की सोच थी अशुभ’, सीएम योगी का विपक्ष पर हमला
    राज्य
    17 Jul, 2026
    06:47 PM
    ‘बिजनौर नहीं, पिछली सरकारों की सोच थी अशुभ’, सीएम योगी का विपक्ष पर हमला

    मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा, "हमारी सरकार ने उत्तर प्रदेश को अपराध, दंगा, कर्फ्यू और माफिया से मुक्त बनाने का काम किया है। पहले की सरकारें अपराधियों पर नियंत्रण करने में असफल रहती थीं और धार्मिक आयोजनों पर प्रतिबंध लगाना उनकी मजबूरी बन जाता था। आज कांवड़ यात्रा, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, रामनवमी शोभायात्रा और दुर्गा पूजा जैसे धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण और उत्साह के साथ संपन्न हो रहे हैं। प्रदेश में बेटियां, व्यापारी और किसान पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।"

  • "जिस गाड़ी में सपा का झंडा, समझो..." ज्ञानपुर में जनता ने अखिलेश यादव को घेरा!
      "जिस गाड़ी में सपा का झंडा, समझो..." ज्ञानपुर में जनता ने अखिलेश यादव को घेरा!

    उत्तर प्रदेश के भदोही जिले की ज्ञानपुर विधानसभा से NMF News की यह विशेष ग्राउंड रिपोर्ट देखिए, जहाँ स्थानीय जनता ने योगी सरकार के कामकाज, कानून व्यवस्था और विकास कार्यों पर अपनी बेबाक राय साझा की है। इस वीडियो में जानिए कि कैसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश 'माफिया राज' और 'गुंडाराज' से मुक्त होकर शिक्षा और रोजगार का हब बन रहा है।

  • यूपी चुनाव में होने जा रहा है बड़ा उलटफेर? ग्राउंड रिपोर्ट में जनता ने खोल दी पोल!
      यूपी चुनाव में होने जा रहा है बड़ा उलटफेर? ग्राउंड रिपोर्ट में जनता ने खोल दी पोल!

    उत्तर प्रदेश के भदोही (ज्ञानपुर) से एनएमएफ न्यूज की यह ग्राउंड रिपोर्ट देखिए, जहां आगामी चुनावों को लेकर सियासी पारा गरमा गया है। भदोही की जनता ने पूर्ववर्ती सरकारों के दावों और वर्तमान योगी सरकार के कामकाज का खुलकर आकलन किया है। देखिए कैसे स्थानीय लोगों ने विकास और सुरक्षा के मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखी है।

  • भदोही की महिलाओं ने खोला अखिलेश राज का कच्चा चिट्ठा? योगी सरकार पर कह दी बड़ी बात!
      भदोही की महिलाओं ने खोला अखिलेश राज का कच्चा चिट्ठा? योगी सरकार पर कह दी बड़ी बात!

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर NMF News की टीम ग्राउंड पर पहुंच चुकी है। चुनावी यात्रा के दौरान रिपोर्टर सुमित तिवारी भदोही के ज्ञानपुर विधानसभा पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय महिलाओं से बातचीत की। इस ग्राउंड रिपोर्ट में भदोही की महिलाओं ने खुलकर अपनी राय रखी।

  • रोबोटिक्स और AI का राष्ट्रीय केंद्र बनेगा यूपी, नोएडा में विकसित होगी 75 एकड़ की ‘प्रगति’ परियोजना
    राज्य
    17 Jul, 2026
    11:19 AM
    रोबोटिक्स और AI का राष्ट्रीय केंद्र बनेगा यूपी, नोएडा में विकसित होगी 75 एकड़ की ‘प्रगति’ परियोजना

    मुख्यमंत्री ने सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग को निर्देश दिए कि उत्तर प्रदेश को देश का अग्रणी आईटी, डिजिटल सेवाओं और नवाचार केंद्र बनाने के लक्ष्य के साथ कार्य किया जाए. सूचना प्रौद्योगिकी नीति को बदलती वैश्विक आवश्यकताओं के अनुरूप अधिक व्यावहारिक, निवेशक अनुकूल और रोजगारोन्मुख बनाया जाए.

  • OBC छात्रों के लिए योगी सरकार की बड़ी पहल, 102 छात्रावास बने शिक्षा का मजबूत आधार
    राज्य
    17 Jul, 2026
    11:03 AM
    OBC छात्रों के लिए योगी सरकार की बड़ी पहल, 102 छात्रावास बने शिक्षा का मजबूत आधार

    योगी सरकार ने छात्रावासों की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ उनकी गुणवत्ता और सुविधाओं को भी प्राथमिकता दी है. छात्रों को बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से योगी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023-2024 से छात्रावास अनुरक्षण योजना प्रारंभ की.

  • योगी सरकार की कौशल योजनाओं ने बदली युवाओं की तकदीर, रोजगार से स्वरोजगार तक बनी नई पहचान
    राज्य
    16 Jul, 2026
    12:10 PM
    योगी सरकार की कौशल योजनाओं ने बदली युवाओं की तकदीर, रोजगार से स्वरोजगार तक बनी नई पहचान

    मुख्यमंत्री ने जिन 11 युवाओं को सम्मानित किया, उनमें शीतल कुमारी, नेहा, फरदीन खान, मोहम्मद बिलाल, राजरानी, वर्तिका गुप्ता, अर्जुन पाल, संगीता वर्मा, शिवांग वर्मा, राजीव विश्वकर्मा और विनीता शामिल रहे. अयोध्या की शीतल कुमारी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों सम्मान प्राप्त करना उनके जीवन का सबसे यादगार क्षण है. उन्होंने कौशल योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त किया था. आज मेदांता में कार्यरत हैं और उन्हें 23 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिल रहा है.

LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें