भारत अपने दुश्मन मुल्क चीन और पाकिस्तान में चल रही गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए रखने के लिए 52 स्पेशल डिफेंस सैटेलाइट लॉन्च करने जा रहा है. यह भारत को अंतरिक्ष से दुश्मन देश में चल रही कई खुफिया गतिविधियों की जानकारी प्रदान करेगा. इनमें पहला सैटेलाइट अप्रैल 2026 तक लॉन्च होगा. साल 2029 तक सभी 52 सैटेलाइट लॉन्च कर दिए जाएंगे. इसे बनाने में इसरो भी योगदान देगा. जिसे 21 सैटेलाइट बनाने की जिम्मेदारी मिली है. बाकी 31 प्राइवेट कंपनियां तैयार करेंगी.
-
न्यूज30 Jun, 202505:20 PMअब चीन-पाकिस्तान की खैर नहीं! भारत अंतरिक्ष से दोनों देशों पर रखेगा पैनी नजर, लॉन्च होंगे 52 सैटेलाइट, ऑपरेशन सिंदूर के बाद सरकार की बड़ी तैयारी
-
दुनिया30 Jun, 202503:22 PMदुनिया के सामने पाकिस्तान को बेनकाब करने के लिए भारत तैयार...दुश्मन मुल्क करेगा UNSC की अध्यक्षता, जानें पूरा प्लान
ऑपरेशन सिंदूर की कार्रवाई के बाद एक बार फिर मोदी सरकार पाकिस्तान को अंतराष्ट्रीय मंच बेनकाब करने की बड़ी तैयारी कर ली है. दरअसल, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की जुलाई महीने की अध्यक्षता दुश्मन मुल्क पाकिस्तान को मिली है. इस मौक़े पर भारत जहां वैश्विक मंच पर अपनी भूमिका को मजबूती से प्रस्तुत करने की योजना बना रहा है, वहीं पाकिस्तान की ओर से संभावित दुष्प्रचार को लेकर भी पूरी सतर्कता बरती जा रही है.
-
दुनिया29 Jun, 202504:11 PMरूस ने यूक्रेन पर किया अब तक का सबसे बड़ा हमला, F-16 फाइटर जेट हुआ तबाह, पायलट की भी हुई मौत, पाकिस्तान के पास भी है यह लड़ाकू विमान
रूस ने यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया है. रविवार की रात रूस की तरफ से यूक्रेन पर 500 से ज्यादा ड्रोन और मिसाइलें दागी गई हैं. वहीं रूस से चल रहे हमले के दौरान तीसरी बार F-16 फाइटर जेट ध्वस्त हो गया है. इस दौरान पायलट की भी मौत हो गई.
-
ट्रेंडिंग न्यूज़29 Jun, 202501:40 PMलाहौर की सड़क पर भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी पहनकर निकला ब्रिटिश युवक, देखने लायक था पाकिस्तानियों का रिएक्शन
ब्रिटिश कंटेंट क्रिएटर ने लाहौर (पाकिस्तान) की सड़क पर घूमते हुए भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी पहनकर खुद का एक वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है.
-
राज्य29 Jun, 202510:47 AMभारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर मिले लड़का-लड़की के शव, पाकिस्तानी आईडी और सिम कार्ड मिलने से मचा हड़कंप
राजस्थान के जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास एक युवक और नाबालिग लड़की का शव मिला है.
-
Advertisement
-
खेल28 Jun, 202505:27 PMदुनिया के नंबर-1 जैवलिन थ्रोअर बने नीरज चोपड़ा, ग्रेनेडा के पीटर्स, जर्मनी के वेबर और पाकिस्तान के नदीम को पछाड़ा
भारत के गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है. वो दुनिया के नंबर-1 जैवलिन थ्रोअर बन गए हैं. उन्होंने ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स को पीछे छोड़कर ये मुकाम हासिल किया.
-
दुनिया28 Jun, 202502:59 PMपाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान में बड़ा आतंकी हमला, PAK Army के काफिले में घुसा विस्फोटकों से भरा वाहन, 13 जवानों की मौत, 35 से ज़्यादा घायल
पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान में बड़े आतंकी हमले से हड़कंप मच गया है. यहां फिदायीन हमलावर ने विस्फोटकों से भरा वाहन PAK Army के काफिले में घुसा दिया, जिसमें 13 जवानों की मौत हो गई, वहीं 35 से ज़्यादा घायल हो गए हैं.
-
न्यूज27 Jun, 202506:34 PMभारत में फिर बड़े हमले की तैयारी कर रहा पाकिस्तान, ISI-पाक सेना के समर्थन में बनाए जा रहे नए आतंकी लॉन्च पैड
सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आई है कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में तबाह किए गए आतंकी लांचिंग पैड और ट्रेनिंग सेंटर अब फिर से तैयार किए जा रहे हैं. यह गतिविधि खासकर पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) के घने जंगलों और दुर्गम इलाकों में देखी जा रही है.
-
न्यूज26 Jun, 202504:48 PM'जोहरान ममदानी भारतीय से ज्यादा पाकिस्तानी लगता है...,' भड़कीं कंगना रनौत को मिला अभिषेक मनु सिंघवी का साथ
अमेरिका के जोहरान ममदानी चर्चा में बने हुए हैं. ममदानी ने न्यूयॉर्क सिटी के मेयर का प्राइमरी चुनाव जीत लिया है. इसी के बाद अब एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने भारतीय मूल के जोहरान ममदानी पर हमला बोला है. रनौत ने दावा किया कि ममदानी भारतीय की तुलना में पाकिस्तानी ज्यादा लगते हैं.
-
डिफेंस26 Jun, 202503:43 PMतेजस LCA पिद्दी पाकिस्तानी F-16 से खतरनाक क्यों है? जानिए
भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान की नींद हराम कर दिया है… क्योकि तेजस का नया वैरिएंट पाकिस्तान के F-16 को पीछे छोड़ दिया है… और ये बात खुद हाल ने देश को बताई है कि अगले 6 साल के अंदर वायुसेना को 6 नए तेजस मिलने वाला है… इसी बात से अब एक बार फिर F-16 से मुकाबला होने लगा है… और कहा जाने लगा है कि क्या तेजस के सामने टिक पाएंगा पाकिस्तानी कबाड़.
-
मनोरंजन26 Jun, 202512:51 PMपाकिस्तान में रिलीज होगी दिलजीत की फिल्म ‘सरदार जी 3’, भारतीय फैंस भड़के, पाक मीडिया ने जताई खुशी
दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सरदार जी 3' पाकिस्तान में रिलीज हो रही है, जिसे लेकर भारतीय फैंस नाराज हैं. पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की मौजूदगी और ओवरसीज रिलीज को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद तेज हो गया है.
-
न्यूज26 Jun, 202509:34 AMचीन की धरती से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, SCO समिट में बोले- आतंकवाद पर 'ऑपरेशन सिंदूर' जैसी कार्रवाई जारी रहेगी
चीन के क़िंगदाओ में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हुए. इस बैठक में उन्होंने आतंकवाद, कट्टरपंथ और क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर भारत का पक्ष बेहद स्पष्ट और सख्त शब्दों में रखा. भारत ने इस अंतरराष्ट्रीय मंच से यह दोहराया कि आतंकवाद को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता और इसका मुकाबला बिना भेदभाव के किया जाना चाहिए.
-
दुनिया25 Jun, 202503:47 PMजिस पाकिस्तान को गोद में बिठा रहे ट्रंप, वो गुपचुप बना रहा अमेरिका तक मार करने वाली परमाणु मिसाइल, रिपोर्ट से हड़कंप
अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की एक रिपोर्ट ने बड़ा खुलासा किया है. अमेरिकी पत्रिका फॉरेन अफेयर्स में प्रकाशित इस रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान गुप्त रूप से एक ऐसी इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) विकसित कर रहा है, जो परमाणु हथियारों से लैस होकर अमेरिका तक हमला करने में सक्षम होगी. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि भारत द्वारा हाल ही में अंजाम दिए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पाकिस्तान, चीन के सहयोग से अपने परमाणु शस्त्रागार को तेजी से आधुनिक बनाने की कोशिश कर रहा है.