जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

पाकिस्तान में रिलीज होगी दिलजीत की फिल्म ‘सरदार जी 3’, भारतीय फैंस भड़के, पाक मीडिया ने जताई खुशी

दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सरदार जी 3' पाकिस्तान में रिलीज हो रही है, जिसे लेकर भारतीय फैंस नाराज हैं. पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की मौजूदगी और ओवरसीज रिलीज को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद तेज हो गया है.

पाकिस्तान में रिलीज होगी दिलजीत की फिल्म ‘सरदार जी 3’, भारतीय फैंस भड़के, पाक मीडिया ने जताई खुशी
Advertisement

पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी गायकी या स्टेज परफॉर्मेंस नहीं, बल्कि उनकी आने वाली फिल्म 'सरदार जी 3' है. फिल्म को लेकर खासा विवाद खड़ा हो गया है क्योंकि इसमें पाकिस्तानी एक्ट्रेस हनिया आमिर और अन्य पाकिस्तानी कलाकार भी नजर आ रहे हैं.इस बात ने भारतीय फैंस को खासा नाराज कर दिया है, और सोशल मीडिया पर फिल्म को बायकॉट करने की मांग जोर पकड़ रही है.

ओवरसीज रिलीज और पाकिस्तान में स्क्रीनिंग पर बवाल

हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसके बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के कई शहरों जैसे लाहौर, कराची, इस्लामाबाद, फैसलाबाद और सियालकोट के सिनेमाघरों में फिल्म की स्क्रीनिंग की खबरें सामने आईं.कुछ यूजर्स ने सिनेमाघरों की स्क्रीन लिस्टिंग के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए, जिससे ये स्पष्ट हो गया कि 'सरदार जी 3' पाकिस्तान में रिलीज हो रही है.

पाकिस्तानी मीडिया का तीखा बयान

इस पूरे मामले पर पाकिस्तानी मीडिया का भी बयान सामने आया है. एक वायरल वीडियो में पाकिस्तानी न्यूज एंकर कहती नजर आ रही हैं, "ये फिल्म पाकिस्तान में रिलीज होगी, कर लो जो करना है. दिलजीत दोसांझ सिख हैं, किसी से डरते नहीं.” उन्होंने ये भी कहा कि हनिया आमिर को फिल्म से हटाए जाने की अफवाहें झूठी थीं, क्योंकि वो ट्रेलर में हर फ्रेम में दिखाई दे रही हैं.

Advertisement

FWICE की सख्ती और भारतीय फैंस की नाराजगी

गौरतलब है कि हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 भारतीयों की मौत के बाद FWICE (फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज) ने पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम करने पर सख्त रुख अपनाया था. इसके बावजूद 'सरदार जी 3' में पाकिस्तानी कलाकारों को शामिल करना भारतीय सिनेमा जगत के एक वर्ग को अखर रहा है.

भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स ने फिल्म के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. कई यूजर्स ने लिखा, “देश पहले, फिल्म बाद में” कुछ ने तो दिलजीत को "शर्मनाक" तक कहा और फिल्म का पूर्ण बहिष्कार करने की मांग की है.

दिलजीत दोसांझ ने विवाद पर तोड़ी चुप्पी

अब इस पूरे विवाद पर खुद दिलजीत दोसांझ ने एक लीडिंग मीडिया नेटवर्क से बातचीत में चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा:
“जब ये फिल्म बनी थी, तब सब कुछ ठीक था. हमने इसकी शूटिंग फरवरी में की थी और उस वक्त हालात सामान्य थे. उसके बाद बहुत सारी बड़ी चीजें हुईं जो हमारे नियंत्रण में नहीं थीं. इसलिए प्रोड्यूसर्स ने फैसला किया कि अब ये फिल्म भारत में तो नहीं लगेगी, तो इसे ओवरसीज में रिलीज किया जाएगा. प्रोड्यूसर्स का इस फिल्म में बहुत पैसा लगा हुआ है और जब ये फिल्म बन रही थी, तब ऐसा कोई माहौल नहीं था.”

दिलजीत ने आगे कहा:
“जब मैंने फिल्म साइन की थी, तब भी सब ठीक था. अब जो स्थिति है, वो हमारे हाथ में नहीं है. इसलिए अगर प्रोड्यूसर्स इसे विदेश में रिलीज करना चाहते हैं, तो मैं उनका पूरा समर्थन करता हूं.”

Advertisement

हनिया आमिर के साथ काम करने पर क्या बोले दिलजीत?

विवाद का एक बड़ा हिस्सा पाकिस्तानी एक्ट्रेस हनिया आमिर को लेकर भी है, जिनके साथ दिलजीत ने इस फिल्म में काम किया है. इस पर बात करते हुए उन्होंने कहा:
“उनके साथ काम करना एक शानदार अनुभव रहा. वो अपने काम को लेकर बहुत पेशेवर हैं. जब हम काम कर रहे होते हैं, तो हमारे पास ज़्यादा समय नहीं होता. लोग सोचते हैं कि हम एक साथ बहुत वक्त बिताते हैं, लेकिन असल में ऐसा नहीं होता. मैं हर किसी की निजता का सम्मान करता हूं. मैं खुद भी बहुत निजी व्यक्ति हूं और दूसरों को स्पेस देने में विश्वास रखता हूं. खास तौर पर महिलाओं को ज्यादा स्पेस दिया जाना चाहिए.”

यह भी पढ़ें

बता दें‘सरदार जी 3’ अब सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक सामाजिक और राजनीतिक चर्चा का विषय बन गई है. दिलजीत दोसांझ के बयानों से कुछ फैंस को राहत मिल सकती है, लेकिन फिल्म की ओवरसीज रिलीज और पाकिस्तानी कलाकारों की मौजूदगी अभी भी कई सवाल खड़े कर रही है. आने वाले समय में ये देखना दिलचस्प होगा कि इस फिल्म का भविष्य क्या होता है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें