धर्म ज्ञान
02 Jun, 2026
11:41 AM
देवभूमि का वो सिद्धपीठ जहां पूरी होती है हर मन्नत, सीएम धामी ने वीडियो शेयर कर दिखाई भव्यता
मां कुटेटी देवी मंदिर न केवल एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है, बल्कि एक ऐसा सिद्धपीठ भी है, जहां का शांत वातावरण और दिव्य ऊर्जा श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति कराती है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, मां कुटेटी देवी का इतिहास आदि गुरु शंकराचार्य के काल तथा राजस्थान के कोटा राजघराने की अनन्य भक्ति से जुड़ा हुआ है.