जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

रक्षाबंधन पर PM मोदी, CM योगी समेत दिग्गज नेताओं ने दी शुभकामनाएं, भाई-बहन के रिश्ते पर कही खास बात

रक्षाबंधन पर पीएम मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि और भाई-बहन के अटूट प्रेम की कामना की. इनके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ, उत्तराखंड के सीएम धामी ने भी बधाई दी है.

रक्षाबंधन पर PM मोदी, CM योगी समेत दिग्गज नेताओं ने दी शुभकामनाएं, भाई-बहन के रिश्ते पर कही खास बात
Image Source: Screengrab
Advertisement

रक्षाबंधन का त्योहार आज पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है. भाई-बहन के इस पावन त्योहार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्रियों ने देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पोस्ट में कहा, 'रक्षाबंधन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और सफलता लेकर आए. स्नेह, अपनत्व और आपसी विश्वास की डोर सदैव अटूट बनी रहे, यही कामना है.'

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने दी शुभकामनाएं

Advertisement

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने एक्स पर लिखा,'भाई-बहन के आपसी स्नेह और भरोसे के पर्व रक्षाबंधन पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं. यह त्योहार हमारे देश की समृद्ध संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और अपनत्व के अटूट रिश्तों का प्रतीक है. रक्षाबंधन केवल एक रक्षा-सूत्र बांधने का त्योहार नहीं, बल्कि विश्वास, सम्मान, प्रेम और जीवनभर साथ निभाने के संकल्प का उत्सव है. हमारी संस्कृति में रक्षा का अर्थ केवल बहन की सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं के सम्मान, उनकी गरिमा, उनके अधिकारों और उनके सपनों की रक्षा का भी संकल्प है. जब समाज की हर बेटी, हर बहन सुरक्षित, सम्मानित और आत्मविश्वास से आगे बढ़ेगी, तभी हमारा राष्ट्र और अधिक सशक्त बनेगा. इसी संदेश के साथ एक बार फिर सभी देशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं.'

अमित शाह ने देशवासियों को दी बधाई

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पोस्ट में कहा, 'समस्त देशवासियों को भाई-बहन के अटूट स्नेह और विश्वास को समर्पित ‘रक्षाबंधन’ के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं. यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आ.'

यह भी पढ़े: रक्षाबंधन पर सिर्फ राखी नहीं, बहन को दें सुरक्षा का तोहफा; ये 4 गिफ्ट आएंगे काम

Advertisement

राजनाथ सिंह ने महिलाओं के सम्मान पर दिया जोर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा, 'रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं. भाई-बहन के अटूट स्नेह, परस्पर विश्वास और आत्मीयता का यह पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और मूल्यों की सुंदर झलक प्रस्तुत करता है. यह पर्व हमें महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और गरिमा के लिए प्रतिबद्ध रहने की प्रेरणा भी देता है. इस शुभ अवसर पर मैं कामना करता हूं कि हमारा समाज महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान और सशक्तिकरण के प्रति और अधिक सजग एवं संवेदनशील बने.'

यह भी पढ़े: Raksha Bandhan 2026: भद्रा का साया नहीं, जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और खास उपाय

Advertisement

CM योगी ने भी दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने अपने सोशल मीडिया के एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि 'स्नेह, विश्वास, संस्कार एवं आत्मीयता के पावन पर्व रक्षाबंधन की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं. आइए, भाई-बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक इस पवित्र पर्व पर हम सभी अपनी सनातन सांस्कृतिक विरासत एवं पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करने हेतु संकल्पित हों.' इसी तरह देवभूमि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि समस्त प्रदेशवासियों को भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह को समर्पित रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. राखी का यह पवित्र धागा रिश्तों की मजबूती और पारिवारिक मूल्यों की सुंदर परंपरा को पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाता है. यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशियां लेकर आए तथा भाई-बहन के रिश्तों में प्रेम और विश्वास को और प्रगाढ़ करे.

बताते चलें कि रक्षाबंधन के मौके पर देशभर में भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का उत्सव मनाया जा रहा है. प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए पारिवारिक मूल्यों, महिला सम्मान और आपसी रिश्तों को मजबूत बनाने का संदेश दिया.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें