भारतीय वायु सेना के 94वें स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में वाराणसी के नमो घाट पर 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो आयोजित होगा. सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के काशी आगमन का स्वागत करते हुए कहा कि यह आयोजन वायु सेना के शौर्य, औद्योगिक विकास और सनातन संस्कृति के गौरव को नई ऊंचाई देगा.
-
राज्य25 Oct, 202608:25 AMPM मोदी के काशी दौरे पर CM योगी का बड़ा संदेश, नमो घाट पर होगा 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो
-
न्यूज24 Oct, 202607:07 PMगंगा के दोनों तटों पर उमड़ा जनसैलाब, काशी के आसमान में गूंजा भारतीय वायुसेना का शौर्य
एयर शो के दौरान लड़ाकू विमानों के प्रदर्शन के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा. नमो घाट पर देशभक्ति के गीतों पर नृत्य प्रस्तुत करते हुए वसंत महिला महाविद्यालय और अन्य विद्यालयों की छात्राओं ने इस आयोजन में भागीदारी को गौरवपूर्ण अनुभव बताया.
-
राज्य21 Oct, 202607:29 PMवाराणसी में ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो, 22, 24 और 25 अक्टूबर को आसमान में दिखेगा वायुसेना का शौर्य
एयर शो की संवेदनशीलता को देखते हुए अनधिकृत ड्रोन संचालन पर विधिक कार्रवाई की जाएगी. गंगा घाटों से दोनों ओर पांच किलोमीटर के दायरे में ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध रहेगा. प्रतिबंधित क्षेत्र में संदिग्ध उड़ान गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखी जाएगी.
-
राज्य21 Oct, 202604:30 PMदेव दीपावली पर काशी घूमने का सुनहरा मौका, योगी सरकार लाई खास टूर पैकेज; जानें किराया
देव दीपावली 2026 पर वाराणसी में गंगा घाटों की भव्यता देखने के लिए यूपीएसटीडीसी ने चार दिन और तीन रात का विशेष टूर पैकेज तैयार किया है. ‘दिव्य काशी अनुभव’ नाम के इस पैकेज में पर्यटकों को दीपोत्सव, गंगा आरती और काशी की धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत का अनुभव मिलेगा.
-
राज्य15 Oct, 202606:07 PMमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वच्छता कर्मियों को किया सम्मानित, बोले मानदेय काटने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने स्वच्छता कर्मियों के योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए उनके आर्थिक और सामाजिक भविष्य को सुरक्षित करने पर जोर दिया. कहा कि सरकार की इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य स्वच्छता कर्मियों को बेहतर आर्थिक सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराना है.
-
Advertisement
-
राज्य15 Oct, 202601:34 PMCM योगी का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- माफिया की जगह मिट्टी में, अब गरीबों के बनेंगे बड़े-बड़े घर
मुख्यमंत्री योगी ने जनप्रतिनिधियों की सक्रियता का उल्लेख करते हुए परिवारवाद पर तंज कसा. उनका इशारा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की तरफ था.
-
न्यूज15 Oct, 202612:27 PMगरबा पंडालों में गैर-हिंदुओं की एंट्री पर विवाद, बजरंग दल ने लगाए पोस्टर, लिखा-लव जिहाद से सावधान रहें
मध्य प्रदेश के सतना में भी बजरंग दल ने नवरात्रि गरबा पंडालों में पहचान सत्यापन अभियान शुरू किया है. उन्होंने 'लव जिहाद से सावधान रहें' के पोस्टर लगाए हैं और आयोजकों से कहा है कि वे प्रवेश से पहले प्रतिभागियों के पहचान पत्रों की जांच करें.
-
राज्य15 Oct, 202609:12 AM'धन के लिए धर्म नहीं त्यागूंगा, छिड़ गया युद्ध तो बम-गोले भी दागूंगा...', श्रीकृष्ण जन्मभूमि का जिक्र कर CM योगी का बड़ा ऐलान
वाराणसी में भारत सेवाश्रम संघ की काशी शाखा के शताब्दी समारोह में CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संन्यासी का ध्येय धन के लिए धर्म का त्याग नहीं करना होना चाहिए.
-
राज्य14 Oct, 202607:08 PM'काशी, गाजीपुर, बलिया के यादव नहीं, चचाजान गए राज्यसभा...', CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, कहा-PDA नहीं, धन्ना सेठ को दिया टिकट
सीएम योगी ने वाराणसी खंड क्षेत्र शिक्षक-स्नातक सम्मेलन को संबोधित करते हुए अखिलेश के PDA फॉर्मूले पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि PDA के दलित या मुसलमान को नहीं, बल्कि सपा ने धन्ना सेठ को टिकट दिया. इसलिए पाप करने वाले सपाई हमें उपदेश न दें.
-
राज्य14 Oct, 202606:11 PMसपा को माफिया की कब्र पर आंसू बहाने की फिक्र, शिक्षकों के हितों की नहीं : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी ने आरोप लगाया कि वर्ष 2005 से 2017 तक शिक्षकों और कर्मचारियों की नई पेंशन योजना की राशि जमा नहीं की गई. खाते तक नहीं खोले गए थे. वर्ष 2017 में सरकार बनने के बाद 14 लाख कार्मिकों के खाते खुलवाने के लिए दस हजार करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई.
-
राज्य14 Oct, 202610:06 AMकाशी में CM योगी का दो दिवसीय दौरा... शिक्षक-स्नातक महासम्मेलन को करेंगे संबोधित, कानून-व्यवस्था की भी करेंगे समीक्षा
सीएम योगी आदित्यनाथ 14 अक्टूबर से दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह शिक्षक-स्नातक महासम्मेलन में बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में संबोधित करेंगे और बाबा काल भैरव व काशी विश्वनाथ के दर्शन करेंगे.
-
राज्य14 Oct, 202609:41 AMयोगी सरकार के 65 प्रेरणा मार्ट का कमाल... नवरात्र में पूजा सामग्री बेचकर आत्मनिर्भर बन रहीं वाराणसी की ग्रामीण महिलाएं
वाराणसी के मुर्दहा गांव में माहेश्वरी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं नवरात्र के लिए पूजा कॉम्बो पैक तैयार कर रही हैं. चुनरी, रोली, चंदन, कपूर और हवन सामग्री से सजे ये पैक भक्तों को पूजा का सामान एक जगह उपलब्ध कराने के साथ महिलाओं की आमदनी बढ़ाने का जरिया भी बन रहे हैं.
-
राज्य08 Oct, 202603:20 PMहवा से गंगा तक हर संकट का जवाब तैयार, CM योगी के निर्देश पर काशी में एयर शो की फुलप्रूफ तैयारी
तैयारी में एक अलग ‘बर्ड कंट्रोल कमेटी’ भी बनाई गई है. एयर शो के दौरान पक्षियों से जुड़ी चुनौती पर यह समिति काम करेगी. सड़क और गंगा के रास्ते आवाजाही के लिए अलग ‘ट्रांसपोर्ट कमेटी (लैंड एंड रिवर)’ बनाई गई है. कंट्रोल रूम के संचालन और मेडिकल कवर की जिम्मेदारी भी अलग-अलग समितियों को दी गई है.