जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वच्छता कर्मियों को किया सम्मानित, बोले मानदेय काटने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने स्वच्छता कर्मियों के योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए उनके आर्थिक और सामाजिक भविष्य को सुरक्षित करने पर जोर दिया. कहा कि सरकार की इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य स्वच्छता कर्मियों को बेहतर आर्थिक सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराना है.

Author
15 Oct 2026
( Updated: 15 Oct 2026
06:07 PM )
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वच्छता कर्मियों को किया सम्मानित, बोले मानदेय काटने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई
Image Credit: UPID
Advertisement

वाराणसी दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामकटोरा स्थित सरोजा पैलेस में स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित किया. ‘स्वच्छता मित्र सम्मान समारोह के’ अवसर पर पुष्प वर्षा कर उन्होंने स्वच्छता कर्मियों का मान बढ़ाया और कहा कि सरकार स्वच्छता कर्मियों को मानदेय की गारंटी दे रही हैं. यदि कोई उनके मानदेय में कटौती करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आउटसोर्स कर्मियों के हितों की सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश आउटसोर्स निगम काम कर रहा है. स्वच्छता कर्मियों को न्यूनतम 16 हजार रुपये मानदेय मिलना चाहिए. इसके साथ ही उन्हें कर्मचारी राज्य बीमा के तहत उपचार के लिए अस्पताल की सुविधा भी मिलनी चाहिए. उन्होंने कहा कि कार्मिकों को सुरक्षा बीमा मिलेगा. दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिवार के लोग लाचार नहीं होंगे. उनका भी पीएफ कटेगा. सेवानिवृत्त होने पर उनके पास खुद की पूंजी भी होगी और बैंक से इस पर ब्याज भी मिलेगा, जिससे वह बच्चों पर आश्रित नहीं होंगे, बल्कि अपना खर्च खुद उठा सकेंगे.

अखिलेश नौकरी गिनते रहें, अगले छह महीने में एक लाख से अधिक युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी : CM योगी

मुख्यमंत्री ने स्वच्छता कर्मियों के योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए उनके आर्थिक और सामाजिक भविष्य को सुरक्षित करने पर जोर दिया. कहा कि सरकार की इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य स्वच्छता कर्मियों को बेहतर आर्थिक सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराना है.

Advertisement

कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  स्वच्छता कर्मियों  को आत्मीयता के साथ अपने हाथों से भोजन परोसा. इस दौरान सफाई कर्मियों के चेहरे पर खुशी और सम्मान का भाव दिखाई दिया. सभी ने मुख्यमंत्री के इस स्नेहपूर्ण व्यवहार के बीच भोजन ग्रहण किया.

स्वच्छता कर्मियों  की प्रतिक्रिया

काशी को स्वच्छ बनाए रखने में योगदान देने के लिए आज हम लोगों को सम्मान मिला है. हमने कभी सोचा भी नहीं था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद अपने हाथों से हम सभी सफाई कर्मियों को सम्मानित करेंगे. उन्होंने हम सभी पर पुष्प वर्षा भी की. 
रोहित- स्वच्छता कर्मी 

मुख्यमंत्री जी ने हम लोगों की पीड़ा को समझा है और हमारी समस्याओं को लेकर गंभीर हैं. पहले हम लोगों के मानदेय से पैसे काट लिए जाते थे, लेकिन अब मुख्यमंत्री जी ने ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है. उचित मानदेय मिलने से हम अपने परिवार का खर्च बेहतर तरीके से उठा सकेंगे. 

Advertisement

CM योगी का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- माफिया की जगह मिट्टी में, अब गरीबों के बनेंगे बड़े-बड़े घर
वसीम- स्वच्छता कर्मी

हमारे काम को देखते हुए मुख्यमंत्री जी ने हमें सम्मानित किया है. ऐसा सम्मान हमें पहले कभी नहीं मिला. हम सभी मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हैं. मुख्यमंत्री जी ने मानदेय और सामाजिक सुरक्षा को लेकर जो बातें कही हैं, उनसे हम सभी सफाई कर्मी काफी खुश और उत्साहित हैं.
अल्पना देवी-स्वच्छता कर्मी  

यह भी पढ़ें

ने बताया कि मुख्यमंत्री जी ने आर्थिक सुरक्षा को लेकर जो बातें कही हैं, वह हम सभी के लिए बहुत खुशी की बात है. त्योहार के मौके पर इससे बड़ी बात और क्या हो सकता है! मुख्यमंत्री जी के हाथों सम्मान मिलने और आर्थिक सुरक्षा का भरोसा मिलने से त्योहार की खुशियां दोगुनी हो गई हैं.
पुनवासी- स्वच्छता कर्मी

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें