मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अवैध कब्जा करने वाले, निर्बल लोगों को उजाड़ने वाले किसी भी सूरत में बख्शे न जाएं. उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए. यदि जमीन जायदाद से जुड़ा विवाद पारिवारिक हो तो संबंधित पक्षों को बैठाकर आपसी संवाद से निस्तारण कराने का प्रयत्न करें.
-
न्यूज26 Oct, 202611:15 AM'जनता दर्शन' में CM योगी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, बोले- 'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार
-
राज्य26 Oct, 202610:28 AMयोगी सरकार का बिजली व्यवस्था के आधुनिकीकरण पर जोर, बिजनेस प्लान 2026-27 पर एक्शन तेज, केबल बिछाने का कार्य जारी
बिजली उपकेंद्रों के सुदृढ़ीकरण और केबल बिछाने का काम तेज कर दिया गया है. इसी कड़ी में बिजनेस प्लान 2026-27 और RDSS योजना से विद्युत ढांचा मजबूत होगा. वहीं उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं भरोसेमंद बिजली आपूर्ति देने की कवायद तेज कर दी गई है.
-
राज्य26 Oct, 202609:18 AMयूपी के 75 जिलों में 124 वन स्टॉप सेंटर, योगी सरकार ने 3.18 लाख से अधिक मामलों में महिलाओं को दी मदद
उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में संचालित 124 वन स्टॉप सेंटरों के जरिए अब तक करीब 3.18 लाख मामलों में महिलाओं और बालिकाओं को सहायता दी जा चुकी है. इन केंद्रों पर हिंसा और उत्पीड़न से प्रभावित महिलाओं को सुरक्षा, परामर्श और जरूरी मदद एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जाती है.
-
राज्य26 Oct, 202609:03 AMयोगी सरकार के विजन से मुरादाबाद की पीतल कला को मिलेगी ग्लोबल पहचान, 'यूपी डायलॉग्स' में बना उद्योगों के विस्तार का प्लान
मुरादाबाद को वैश्विक औद्योगिक केंद्र बनाने के लिए आयोजित 'यूपी डायलॉग्स–मुरादाबाद चैप्टर' में एमएसएमई इकाइयों, निर्यात, आधुनिक तकनीक और वैश्विक बाजारों से कारीगरों को जोड़ने पर चर्चा हुई. ओडीओपी योजना के तहत 20 लाख रुपये तक मार्जिन मनी सहायता और बेहतर पैकेजिंग व ई-कॉमर्स से निर्यात बढ़ाने पर जोर दिया गया.
-
राज्य26 Oct, 202608:32 AM'मन से टूटें ऊंच-नीच की दीवारें...', वाल्मीकि जयंती पर योगी की पाती में समानता और बंधुत्व का बड़ा संदेश
सीएम योगी आदित्यनाथ ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रामायण में निहित सत्य, धर्म, मर्यादा और कर्तव्यनिष्ठा के संदेश आज भी मानवता का मार्गदर्शन करते हैं. उनके आदर्श समरसता, समानता और बंधुत्व को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं.
-
Advertisement
-
राज्य25 Oct, 202605:48 PMपारदर्शी चकबंदी और टाइमली निस्तारण पर योगी सरकार का जोर, गांवों से कोर्ट तक बदली व्यवस्था, 8 वर्षों में 21 लाख से अधिक वादों का निस्तारण
योगी सरकार में चकबंदी व्यवस्था को रफ्तार मिली है. पिछले 8 वर्षों में 21 लाख से अधिक वादों का निस्तारण हुआ है. किसानों के भूमि विवाद सुलझाने पर जोर दिया जा रहा है. इस दौरान चकबंदी न्यायालयों का डिजिटलीकरण, 531 न्यायालयों को कंप्यूटरीकृत किया गया है.
-
राज्य25 Oct, 202603:35 PMदेश की प्रगति पर बोले CM योगी, कहा-भारत ने लिखा आर्थिक शक्ति का नया अध्याय, रच रहे आत्मनिर्भरता और नवाचार के नए प्रतिमान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश वासियों से अपने मनोभाव साझा किए. उन्होंने कहा कि राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ 'नए भारत' में लोकतंत्र की जड़ें और मजबूत हुईं हैं. देश आत्मनिर्भरता, नवाचार तथा विकास के नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है.
-
राज्य25 Oct, 202603:25 PMयोगी सरकार में ज्ञान की नई उड़ान, परीक्षा की तैयारी को मिलेगा संकल्प और रणनीति का संबल, अकादमिक रूपरेखा पर होगा मंथन
यूपी में कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों की आगामी परीक्षाओं की तैयारी और अकादमिक रणनीति पर मंथन होने जा रहा है. शैक्षिक सत्र 2026-27 में छात्र-छात्राओं के अधिगम स्तर में सुधार पर विशेष फोकस दिया जाएगा.
-
न्यूज25 Oct, 202602:43 PMकाशी में PM मोदी का रोड शो, लोगों ने बरसाए फूल, एयर शो में हुए शामिल, राफेल-सुखोई ने दिखाए करतब
PM मोदी अपने काफिले के साथ नमो घाट पहुंचे, जहां वे वायुसेना के एयर शो में शामिल हुए. इस दौरान लोगों में प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए खासा उत्साह देखने को मिला.
-
राज्य25 Oct, 202601:24 PMयोगी सरकार के प्रयासों से UP बनेगा AI का पावर सेंटर! 7.7 अरब डॉलर का प्रस्तावित निवेश, 20 हजार रोजगार की उम्मीद
उत्तर प्रदेश में एआई डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 7.7 अरब डॉलर के प्रस्तावित निवेश से 15 से 20 हजार रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है. टेक संगम-2026 में ट्राइफैक्टा कनेक्स के सीईओ आदर्श त्यागी ने स्वदेशी एआई प्लेटफॉर्म और डेटा सुरक्षा पर जोर दिया.
-
न्यूज24 Oct, 202607:54 PMसंगीत सोम ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- मुजफ्फरनगर दंगों में कराना चाहते थे मेरी हत्या
संगीत सोम ने दावा किया कि जेल के अधिकारियों ने उन्हें बताया था कि उनकी सुरक्षा को लेकर खतरा है और उन्हें वहां इसलिए रखा गया है, क्योंकि उनकी हत्या कराने की कोशिश की जा सकती है. इसके बाद उन्होंने अपने समर्थकों तक संदेश पहुंचाया.
-
न्यूज24 Oct, 202607:23 PMत्रेता युग जैसा नजारा पेश करने को तैयार अयोध्या, दीपोत्सव पर रोशनी और फूलों से सजेगी रामनगरी
दीपोत्सव-2026 को ऐतिहासिक बनाने के लिए नगर निगम की टीम दिन-रात काम कर रही है. उन्होंने कहा कि 33 लाख दीयों की रोशनी के साथ सफाई, पेयजल, शौचालय और सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि अयोध्या आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु का अनुभव यादगार बने.
-
राज्य24 Oct, 202607:01 PMयोगी सरकार का दिव्यांग बच्चों की शुरुआती शिक्षा पर जोर, 28 नए ‘बचपन’ डे केयर सेंटरों की स्थापना को मंजूरी
योगी सरकार दिव्यांग बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कई पहल कर रही है. इसी दिशा में 28 नए बचपन डे केयर सेंटरों की स्थापना को मंजूरी दी गई है.