राज्य
13 Jul, 2026
05:27 PM
दतिया में भरी सभा में रो पड़े नरोत्तम मिश्रा, बोले- भाई आशुतोष को जिताऊंगा
टिकट नहीं मिलने का सीधा उल्लेख किए बिना मिश्रा ने अपने भाषण में पिछले 20 वर्षों में दतिया के राजनीतिक सफर की चर्चा की. उन्होंने कहा, "जब मैं लगभग दो दशक पहले यहां चुनाव लड़ने आया था, तब कांग्रेस सरकार के दौरान दतिया में बुनियादी सुविधाएं भी नहीं थीं. आज दतिया की तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है. सड़कें बनी हैं, गांवों तक विकास पहुंचा है और यहां से हवाई सेवाएं भी शुरू हो गई हैं. यह बदलाव भाजपा सरकार की वजह से संभव हुआ है."