दुनिया
14 Jul, 2026
06:56 PM
रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला, 135 ड्रोन और 10 मिसाइलों से कई शहरों को बनाया निशाना
जेलेंस्की ने बताया कि चेर्निहिव क्षेत्र में भी तीन लोग घायल हुए. रूस के हमले में एक रिहायशी इमारत और बिजली सप्लाई से जुड़ी सुविधाएं क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे हजारों घरों की बिजली चली गई. मरम्मत करने वाली टीमें बिजली जल्द से जल्द बहाल करने में लगी हुई हैं. जापोरिज्जिया में भी एक अपार्टमेंट बिल्डिंग को नुकसान पहुंचा.