×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

क्या देश में फिर लगेगा लॉकडाउन? केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का बड़ा बयान आया सामने, जानें क्या कहा

मिडिल ईस्ट में चल रही जंग के चलते तेल आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिससे भारत में भी चिंता बढ़ी. पेट्रोल पंपों पर भीड़ और गैस की कमी की खबरों के बीच लॉकडाउन की अफवाह फैली, जिसे केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पूरी तरह झूठा बताया.

क्या देश में फिर लगेगा लॉकडाउन? केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का बड़ा बयान आया सामने, जानें क्या कहा
Hardeep Singh Puri (File Photo)
Advertisement

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और ईरान, अमेरिका-इजरायल के बीच चल रहे युद्ध का असर अब पूरी दुनिया पर दिखने लगा है. होर्मुज की खाड़ी में तेल के जहाजों की आवाजाही लगभग ठप हो चुकी है, जिससे वैश्विक स्तर पर तेल और गैस की आपूर्ति प्रभावित हो रही है. भारत भी इससे अछूता नहीं रहा. देश के कई हिस्सों में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं और एलपीजी गैस की कमी की खबरों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. इसी बीच सोशल मीडिया पर यह अफवाह तेजी से फैल गई कि देश में फिर से लॉकडाउन लग सकता है.

सरकार ने अफवाहों को बताया पूरी तरह झूठा

इन खबरों के बीच सरकार ने साफ तौर पर इन अफवाहों को खारिज कर दिया है. केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने स्पष्ट किया कि लॉकडाउन को लेकर फैल रही बातें पूरी तरह गलत और भ्रामक हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों से अपील करते हुए कहा कि सरकार ऐसा कोई कदम उठाने पर विचार नहीं कर रही है. उन्होंने लोगों से शांत रहने और जिम्मेदारी से व्यवहार करने की अपील की.

सरकार पूरी तरह तैयार

हरदीप पुरी ने कहा कि वैश्विक हालात भले ही अनिश्चित हों, लेकिन भारत सरकार पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है. उन्होंने बताया कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि देश में ईंधन, ऊर्जा और जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति बिना किसी रुकावट के जारी रहे. उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी संभावित संकट से निपटने के लिए सरकार पूरी तरह तैयार है और समय पर सही कदम उठाए जा रहे हैं.

Advertisement

सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर घटाई एक्साइज ड्यूटी

इस मुद्दे पर किरण रिजिजू ने भी स्थिति स्पष्ट की. उन्होंने संसद भवन में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि लॉकडाउन की खबरें पूरी तरह अफवाह हैं और लोगों को इन पर ध्यान नहीं देना चाहिए. उन्होंने यह भी बताया कि सरकार ने हाल ही में पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाई है, जिससे बढ़ती कीमतों का बोझ कुछ हद तक कम हो सके. सरकार का कहना है कि मौजूदा हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं. लोगों से अपील की जा रही है कि वे जरूरत से ज्यादा पेट्रोल या गैस जमा करने की कोशिश न करें, क्योंकि इससे सप्लाई पर दबाव बढ़ता है और कृत्रिम किल्लत पैदा हो सकती है. विशेषज्ञ भी मानते हैं कि अफवाहों के कारण ही बाजार में घबराहट बढ़ती है, जिससे स्थिति और बिगड़ती है. सरकार लगातार ऊर्जा आपूर्ति को सामान्य बनाए रखने के लिए काम कर रही है. अंतरराष्ट्रीय हालात पर नजर रखते हुए रणनीति तैयार की जा रही है, ताकि देश में किसी भी तरह की कमी न हो. फिलहाल ईंधन और गैस की सप्लाई जारी है और सरकार हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है.

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि मौजूदा हालात में सबसे जरूरी है कि लोग अफवाहों से दूर रहें और भरोसा बनाए रखें. सरकार ने साफ कर दिया है कि लॉकडाउन जैसी कोई स्थिति नहीं है और देश में जरूरी सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें