जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

जिस IIT मद्रास के निदेशक प्रो. वी कामकोटि को 'गौमूत्र एक्सपर्ट' बोलते ही प्रियंका गांधी की निकल गई हंसी, आखिर वो हैं कौन?

प्रियंका गांधी द्वारा IIT मद्रास के निदेशक प्रो. वी कामकोटि को 'गौमूत्र एक्सपर्ट' बताने वाले बयान पर बवाल मचा हुआ है. ऐसे में जानना जरूरी है कि आखिर प्रो. कामकोटि हैं कौन जिन्गें मोदी सरकार ने AI टास्क फोर्स, पेपर लीक टास्क फोर्स सहित विभिन्न समितियों में शामिल किया है, कई जिम्मेदारियां दी हैं.

Author
29 Jul 2026
( Updated: 29 Jul 2026
01:52 PM )
जिस IIT मद्रास के निदेशक प्रो. वी कामकोटि को 'गौमूत्र एक्सपर्ट' बोलते ही प्रियंका गांधी की निकल गई हंसी, आखिर वो हैं कौन?
Image Source: IANS
Advertisement

लोकसभा में शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास के निदेशक प्रोफेसर वी. कामकोटि को कथित तौर पर "गौमूत्र एक्सपर्ट" कहे जाने के बाद राजनीतिक बहस तेज हो गई है. इस बीच प्रो. कामकोटि की शैक्षणिक और वैज्ञानिक उपलब्धियों को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है. उन्होंने टास्क फोर्स में शामिल सदस्यों के पेशे और पढ़ाई पर टिप्पणी करते हुए कहा कि इस कमेटी में एक उद्योगपति है, एक गौ-मूत्र एक्सपर्ट है.

प्रियंका गांधी ने IIT मद्रास के निदेशक को बताया गौ-मूत्र एक्सपर्ट

ऐसा कहते ही उनकी हंसी निकल गई और कांग्रेस सांसद भी हंसने लगे. सारा विवाद इसी को लेकर है कि इतने पढ़े-लिखे, विभिन्न कमेटियों, पीएचडी, IIT मद्रास के निदेशक सहित विभिन्न जिम्मेदारियों को संभालने वाले, करियर प्रोफेसर के बारे में ऐसी टिप्पणी कैसे की जा सकती है. ऐसे में ये जानना जरूरी है कि आखिर प्रो. वी. कामकोटि हैं कौन और उनका अब-तक का कामकाज कैसा रहा है.

Advertisement

देश के जाने माने कंप्यूटर साइंटिस्ट हैं प्रो. वी. कामकोटि

आपको बता दें कि प्रो. वी. कामकोटि देश के प्रमुख कंप्यूटर वैज्ञानिकों और शिक्षाविदों में गिने जाते हैं. उन्होंने आईआईटी मद्रास से ही कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में एम.एस. और पीएचडी की डिग्री प्राप्त की. वर्ष 2001 में वह संस्थान के फैकल्टी सदस्य बने और जनवरी 2022 में आईआईटी मद्रास के निदेशक का पद संभाला.

उनकी विशेषज्ञता कंप्यूटर आर्किटेक्चर, सूचना सुरक्षा (इन्फॉर्मेशन सिक्योरिटी) और वीएलएसआई डिजाइन के क्षेत्र में है. प्रो. कामकोटि आईआईटी मद्रास में माइक्रोप्रोसेसर डेवलपमेंट प्रोग्राम और इन्फॉर्मेशन सिक्योरिटी एजुकेशन एंड अवेयरनेस प्रोग्राम का नेतृत्व भी कर रहे हैं.

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड के भी सदस्य हैं प्रो. कामकोटि!

प्रो. कामकोटि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड के सदस्य भी हैं. इसके अलावा, वह केंद्र सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा गठित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टास्क फोर्स के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. ये बोर्ड राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के तहत काम करता है, जिसकी अगुवाई राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल करते हैं. ये कमेटी देश को हर प्रकार की खतरों से निपटने और सुरक्षित रखने को लेकर सरकार को सलाह देती है और सीधे प्राधनमंत्री कार्यालय को रिपोर्ट करती है.

Advertisement

आईआईटी मद्रास में उन्होंने जेईई के चेयरमैन और एसोसिएट डीन (इंडस्ट्रियल कंसल्टेंसी एंड स्पॉन्सर्ड रिसर्च) जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी निभाई हैं. शोध के क्षेत्र में उनका योगदान भी उल्लेखनीय रहा है. उनके नाम अंतरराष्ट्रीय जर्नल और कॉन्फ्रेंस में 150 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित हैं. उन्होंने कई शोधार्थियों का पीएचडी और मास्टर ऑफ साइंस (रिसर्च) कार्यक्रम में मार्गदर्शन किया है. साथ ही उद्योग और सरकारी अनुसंधान संस्थानों के करीब 50 शोध एवं विकास परियोजनाओं का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया है.

विभिन्न समितियों के सदस्य हैं प्रो. कामकोटि

प्रो. कामकोटि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की प्रौद्योगिकी समितियों के सदस्य भी हैं. उन्हें डीआरडीओ अकादमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड, इंडियन इलेक्ट्रॉनिक्स एंड सेमीकंडक्टर एसोसिएशन टेक्नो विजनरी अवॉर्ड, 'अब्दुल कलाम टेक्नोलॉजी इनोवेशन नेशनल फेलोशिप', एसीसीएस लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, आईबीएम फैकल्टी अवॉर्ड और वास्विक इंडस्ट्रियल रिसर्च अवॉर्ड सहित कई प्रतिष्ठित सम्मान मिल चुके हैं. लोकसभा में प्रियंका गांधी की टिप्पणी के बाद प्रो. वी. कामकोटि की शैक्षणिक उपलब्धियों और वैज्ञानिक योगदान को लेकर राजनीतिक और सार्वजनिक स्तर पर चर्चा तेज हो गई है.

पूरे गांधी परिवार को मिला भी लें तो कामकोटि की डिग्री से कम पड़ेंगी: अनुराग ठाकुर

Advertisement

वहीं प्रियंका गांधी की IIT-मद्रास के निदेशक को लेकर की गई टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए  भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने तगड़ा पलटवार किया. उन्होंने बहस के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी द्वारा किए गए 'गौमूत्र एक्सपर्ट' वाले बयान का जवाब देते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि वह बाद में इसका जवाब देंगे, लेकिन उन्हें प्रियंका गांधी की टिप्पणी से दुख पहुंचा है.

प्रियंका गांधी RSS ज्वाइन कर लें, अच्छे संस्कार मिलेंगे: ठाकुर

उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी ने आईआईटी मद्रास के प्रोफेसर वी. कामकोटि जैसे प्रतिष्ठित वैज्ञानिक का अपमान किया है. ठाकुर ने कहा कि अगर प्रोफेसर कामकोटि का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़ाव है तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है. भाजपा सांसद ने प्रियंका गांधी को सलाह देते हुए कहा, "आप भी आरएसएस से जुड़िए, वहां से आपको संस्कार मिलेंगे और देश के बारे में सोचने की प्रेरणा मिलेगी."

अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि उन्हें पहले लगता था कि प्रियंका गांधी अपने भाई राहुल गांधी से बेहतर होंगी, लेकिन अब ऐसा नहीं लगता. उन्होंने कहा, "आज आईआईटी मद्रास के प्रोफेसर पर जिस तरह की टिप्पणी प्रियंका गांधी ने की, उससे लगता है कि भाई-बहन दोनों एक ही रास्ते पर हैं. शायद वे ऐसी किसी चीज का सेवन कर रहे हैं जिससे दिमाग सही तरीके से काम नहीं कर रहा. शायद उन्हें गौमूत्र का सेवन करना चाहिए." इस दौरान ठाकुर ने प्रो. कामकोटि की डिग्रियों का हवाला देते हुए कहा कि पूरे गांधी परिवार की डिग्रियों को भी जोड़ लें तो प्रो. कामकोटि से कम पड़ेंगी.

Advertisement

कौन-कौन है पेपर लीक टास्क फोर्स में शामिल?

आपको बताएं कि प्रधानमंत्री मोदी ने बीते दिनो पेपर लीक रोकने और परीक्षाओं की शुचिता सुधारने को लेकर एक हाई पावर्ड टास्क फोर्स के गठन का ऐलान किया है. इस टास्क फोर्स में नंदन नीलेकणि, एस. सोमनाथ, तपन डेका, वी. कामाकोटी, अनीता करवाल, अमृत ​​लाल मीणा को शामिल किया गया है,

यह भी पढ़ें

 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें