जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी अहम मुलाकात; जानें किन मुद्दों पर होगी चर्चा

BRICS समिट में शामिल होने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार तड़के दिल्ली पहुंचे. पालम एयरफोर्स स्टेशन पर विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने उनका स्वागत किया. पुतिन के दौरे को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.

BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी अहम मुलाकात; जानें किन मुद्दों पर होगी चर्चा
Image Source: X/ @MEAIndia
Advertisement

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मलेन (BRICS Summit 2026) को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच चुकी हैं. राजधानी दिल्ली विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है. इसी बीच शुक्रवार तड़के रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत पहुंच गए. उनके दिल्ली पहुंचते ही राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है. पुतिन के दौरे को भारत-रूस संबंधों के लिहाज से भी काफी अहम माना जा रहा है.

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पालम एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे, जहां विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने उनका स्वागत किया. इसके बाद उनका काफिला एयरपोर्ट से रवाना हो गया. पुतिन के दिल्ली के आईटीसी मौर्या होटल में ठहरने की संभावना है. उनके दौरे को देखते हुए होटल और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं.

दिल्ली में सुरक्षा का कड़ा पहरा

रूसी राष्ट्रपति पुतिन की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हैं. आईटीसी मौर्या होटल को सुरक्षा के लिहाज से बेहद मजबूत घेरे में रखा गया है. यहां चार स्तरों वाला सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है. सबसे अंदरूनी स्तर पर क्लोज प्रोटेक्शन टीम (CPT) तैनात रहेगी, जो रूसी राष्ट्रपति की नजदीकी सुरक्षा संभालेगी. इसके बाद दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी. तीसरे सुरक्षा घेरे में दिल्ली पुलिस के कमांडो और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात रहेंगे. वहीं, सबसे बाहरी सुरक्षा घेरे की जिम्मेदारी स्थानीय पुलिस के पास होगी. होटल के आसपास भी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. पुतिन के साथ उनकी अपनी सुरक्षा टीम भी भारत आई है. बताया जा रहा है कि करीब 25 से 30 कमांडो और सुरक्षा अधिकारी उनके साथ रहेंगे. विदेशी राष्ट्राध्यक्षों के ठहरने वाले होटलों की सुरक्षा की निगरानी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सौंपी गई है.

Advertisement

यह भी पढ़े: BRICS Summit: 15 हजार पुलिसकर्मी और 200 कंपनियां... ग्लोबल इवेंट के लिए तैयार दिल्ली, चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर

PM मोदी से होगी अहम मुलाकात

भारत दौरे के दौरान पुतिन शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे. दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बातचीत होनी है. इस बैठक में रक्षा, व्यापार, आर्थिक सहयोग और ऊर्जा से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो सकती है. भारत और रूस के बीच लंबे समय से मजबूत रणनीतिक संबंध रहे हैं. ऐसे में मोदी और पुतिन की मुलाकात को सिर्फ औपचारिक बैठक के तौर पर नहीं देखा जा रहा है. दोनों देशों के बीच सहयोग के कई क्षेत्रों में आगे की दिशा तय करने पर बातचीत हो सकती है. भारत में नए सिविल न्यूक्लियर रिएक्टर लगाने की योजना और ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग भी चर्चा का हिस्सा बन सकता है.

BRICS में जुटेंगे कई बड़े नेता

Advertisement

भारत इस साल BRICS की अध्यक्षता कर रहा है. नई दिल्ली में आयोजित होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में सदस्य देशों के नेता आर्थिक सहयोग के साथ वैश्विक स्तर के महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे. सम्मेलन में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के भी शामिल होने की जानकारी है. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस भी सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. ऐसे में दिल्ली में दुनिया की नजरें टिकना स्वाभाविक है.

यह भी पढ़े: PM मोदी ने भेजा बुलावा, 7 साल बाद भारत आएंगे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, BRICS में होंगे शामिल

विदेश मंत्रालय ने किया स्वागत

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पुतिन के भारत पहुंचने पर उनका स्वागत किया. उन्होंने भारत और रूस के संबंधों को लंबे समय से चले आ रहे बहुआयामी रिश्तों के रूप में बताया, जो विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी पर आधारित हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि पुतिन का भारत पहुंचना BRICS समिट से पहले सबसे अहम हाई प्रोफाइल आगमन में से एक है. अब सबकी नजरें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात पर हैं. दोनों नेताओं की बातचीत से निकलने वाले संकेत आने वाले समय में भारत-रूस संबंधों की दिशा के लिहाज से महत्वपूर्ण हो सकते हैं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें