जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

तमिलनाडु में विजय ने सरकार बनाने का दावा पेश किया, कांग्रेस ने DMK को धोखा देकर TVK का हाथ पकड़ा, इस दिन होगा शपथ ग्रहण समारोह!

कई दशकों से DMK के साथ गठबंधन में रही कांग्रेस ने अब TVK के साथ नाता जोड़ लिया है. सरकार बनाने की तैयारी में जुटे अभिनेता थलापति विजय को कांग्रेस ने समर्थन देने का ऐलान किया है.

तमिलनाडु में विजय ने सरकार बनाने का दावा पेश किया, कांग्रेस ने DMK को धोखा देकर TVK का हाथ पकड़ा, इस दिन होगा शपथ ग्रहण समारोह!
ImageSource/TVK/FacebookHandle
Advertisement

तमिलनाडु में नई सरकार के गठन की तैयारी तेज हो गई है. इसको लेकर TVK प्रमुख और अभिनेता-नेता थलापति विजय ने राज्यपाल से मुलाकात की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय को कांग्रेस से समर्थन मिला है. TVK ने AIADMK के गठबंधन को होल्ड पर रखते हुए कांग्रेस के साथ जाने का फैसला किया है. पहली बार चुनावी मैदान में उतरी TVK ने विधानसभा चुनाव में कुल 108 सीटों पर जीत पर दर्ज की है. हालांकि, सरकार बनाने के लिए उसे 118 सीटों की आवश्यकता है. TVK ने पहले ही चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन महज 10 सीटों से वह बहुमत का आंकड़ा छूने में चूक गई. 

DMK से नाता तोड़कर TVK के साथ कांग्रेस 

कई दशकों से DMK के साथ गठबंधन में रही कांग्रेस ने अब TVK के साथ नाता जोड़ लिया है. सरकार बनाने की तैयारी में जुटे अभिनेता थलापति विजय को कांग्रेस ने समर्थन देने का ऐलान किया है. पार्टी के तमिलनाडु प्रभारी गिरीश चोडनकर ने कहा कि यह फैसला जनता के जनादेश के सम्मान के लिए लिया गया है. 

TVK के सामने कांग्रेस ने रखी शर्त 

कांग्रेस ने TVK को समर्थन देने से पहले कुछ शर्तें रखी हैं. कांग्रेस ने कहा है कि संविधान को न मानने वाले सांप्रदायिक ताकतों को गठबंधन से दूर रखें. दूसरी तरफ गठबंधन टूटने के बाद DMK ने कांग्रेस के फैसले को छुरा घोंपने जैसा बताया है. 

Advertisement

1971 से कायम था DMK और कांग्रेस का गठबंधन 

जानकारी के लिए बता दें कि कांग्रेस और DMK का गठबंधन 1971 से कायम था, लेकिन 4 मई को आए चुनावी नतीजों ने तमिलनाडु के साथ देशभर को हिला कर रख दिया. एमके स्टालिन वाली सरकार को बड़ा झटका देते हुए TVK ने पहले ही चुनाव में 108 सीटें जीतकर पूरा खेल ही पलट दिया. 

सत्ता में मौजूद DMK 59 सीटों पर सिमटी

तमिलनाडु की सत्ता में मौजूद एम.के. स्टालिन की DMK सिर्फ 59 सीटों पर सिमट गई. वहीं AIADMK 47 सीटों पर जीत हासिल करने में कामयाब हुई. कांग्रेस के खाते में 5 और सबसे प्रचंड जीत TVK की हुई, जिसके खाते में 108 सीटें गईं. 2021 के चुनाव में एम.के. स्टालिन के DMK को 133 सीटें मिली थीं. स्टालिन पूर्ण बहुमत के साथ मुख्यमंत्री बने थे. थलापति विजय ने दो सीटों पर चुनाव लड़ा और दोनों पर जीत दर्ज की. उनकी पार्टी को राज्य के कुल वोटों में से 35 फीसदी वोट मिले. 

Advertisement

यह भी पढ़ें

खबरों के मुताबिक, तमिलनाडु सरकार 9 अप्रैल को शपथ ले सकती है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें