जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

वियतनाम स्पीडबोट हादसा: पुलिस का बड़ा एक्शन, अरेस्ट हुआ नाव कैप्टन, 15 लोगों की गई थी जान

भारतीय दूतावास इस मामले पर कड़ी नजर रख रहा है. सभी 15 भारतीयों के शव को भारत लाने की तैयारी की जा रही है, इसके लिए सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही हैं.

Author
12 Jul 2026
( Updated: 12 Jul 2026
07:04 PM )
वियतनाम स्पीडबोट हादसा: पुलिस का बड़ा एक्शन, अरेस्ट हुआ नाव कैप्टन, 15 लोगों की गई थी जान
Image Source- Xinhua/IANS
Advertisement

वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटने के एक दिन बाद बड़ा एक्शन लिया गया है. पुलिस ने नाव के कैप्टन को हिरासत में ले लिया है. इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 21 घायल हो गए.

वियतनाम के सरकारी मीडिया के मुताबिक, हिरासत में लिए गए कैप्टन की पहचान 57 साल के गुयेन होंग हाई के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है, जिसमें यह पता लगाया जा रहा है कि इतनी बड़ी लापरवाही आखिर हुई कैसे. वहीं, कैप्टन पर अंतर्देशीय जलमार्ग परिवहन सुरक्षा नियमों के उल्लंघन का आरोप भी लगा है. 

मृतकों के शव भारत लाने की प्रक्रिया तेज 

भारतीय दूतावास इस मामले पर कड़ी नजर रख रहा है. सभी 15 भारतीयों के शव को भारत लाने की तैयारी की जा रही है, इसके लिए सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही हैं. ये दर्दनाक हादसा वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास हुआ. स्थानीय मीडिया के मुताबिक, यह हादसा दोपहर करीब एक बजे हुआ. कुछ पर्यटकों के पास लाइफ जैकेट भी नहीं थी. बताया ये भी जा रहा है कि ओशन पर्ल आइलैंड कंपनी की इस स्पीडबोट में अचानक तकनीकी खराबी आ गई और वह पलट गई. 

हादसे का खौफनाक Video आया सामने 

Advertisement

इस हादसे का वीडियो भी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कैसे समुद्री लहरों के बीच नाव हिचकोले खा रही है और देखते ही देखते नाव पानी में समा जाती है. इसके बाद वहां मौजूद बाकी नाव पर सवार लोग भी सकते में आ जाते हैं और मौके पर चीख पुकार मच जाती है. 

बताया जा रहा है नाव पर सवार भारतीयों का ग्रुप स्मार्टफोन कंपनी लावा इंटरनेशनल की तरफ से टूर पर वियतनाम गया था. इसमें कंपनी के कर्मचारी, डिस्ट्रीब्यूटर्स और रीटेल पार्टनर्स शामिल थे. इनमें से ज्यादातर आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु के थे. वियतनाम प्रशासन ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है.

यह भी पढ़ें- वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी टूरिस्ट बोट पलटी, 15 लोगों की मौत, हादसे का खौफनाक Video

Advertisement

यह भी पढ़ें

 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें