जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी टूरिस्ट बोट पलटी, 15 लोगों की मौत, हादसे का खौफनाक Video

Vietnam Tourist Boat Capsizes: हादसे का शिकार हुई स्पीडबोट में 32 भारतीय पर्यटक, एक टूर गाइड और चालक दल के चार सदस्य सवार थे.

Author
11 Jul 2026
( Updated: 11 Jul 2026
05:53 PM )
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी टूरिस्ट बोट पलटी, 15 लोगों की मौत, हादसे का खौफनाक Video
Image Source- Screengrab/Video/NMF
Advertisement

वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलट गई. जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई. जबकि 21 लोग घायल हो गए. ये दर्दनाक हादसा वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास हुआ. स्थानीय मीडिया के मुताबिक, यह हादसा दोपहर करीब एक बजे हुआ. 

इस घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि इसकी वजह समुद्र की ऊंची लहरें हो सकती हैं. वहीं, कुछ पर्यटकों के पास लाइफ जैकेट भी नहीं थी. बताया ये भी जा रहा है कि ओशन पर्ल आइलैंड कंपनी की इस स्पीडबोट में अचानक तकनीकी खराबी आ गई और वह पलट गई.

भारतीय दूतावास ने क्या कहा? 

हनोई स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘फु क्वोक द्वीप के पास कई भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक नाव पलटने की दुखद घटना हुई है. स्थानीय प्रशासन का खोज और बचाव अभियान जारी है.’

पीड़ित परिवारों की सहायता और जानकारी उपलब्ध कराने के लिए भारतीय वाणिज्य दूतावास (हो ची मिन्ह सिटी) में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है. इसके अलावा हनोई में भी एक अलग से कंट्रोल रूम बनाया गया है. 

स्थानीय समाचार वेबसाइट वीएनएक्सप्रेस के अनुसार, हादसे का शिकार हुई स्पीडबोट में 32 भारतीय पर्यटक, एक टूर गाइड और चालक दल के चार सदस्य सवार थे. हादसे के बाद आसपास मौजूद कई टूरिस्ट बोट तुरंत बचाव के लिए मौके पर पहुंचीं.

हादसे में मारे गए लोगों के नाम 

Advertisement

एन थोई पोर्ट बॉर्डर गार्ड स्टेशन के अनुसार, हादसे में 15 लोगों की मौत हुई है, जिनमें दो महिलाएं और 13 पुरुष शामिल हैं. इनमें ज्यादातर आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के हैं. वियतनाम में भारतीय दूतावास ने X पोस्ट करते हुए मृतकों के नाम जारी किए हैं. 

बचाव अभियान के लिए बॉर्डर गार्ड स्टेशन ने 35 अधिकारियों और जवानों के साथ दो जहाज तैनात किए हैं. नौसेना और तटरक्षक बल भी रेस्क्यू में मदद कर रहे हैं. ये द्वीप कोरल रीफ डाइविंग के लिए प्रसिद्ध है. यहां पहुंचने के लिए पर्यटक आमतौर पर 20 से 40 मिनट की स्पीडबोट या नाव यात्रा करते हैं. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें