×
जिस पर देशकरता है भरोसा

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 घोषित: 10वीं-12वीं में शानदार परिणाम, सीएम योगी ने उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को दी बधाई

उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2026 का इंतजार खत्म हो चुका है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने गुरुवार को कक्षा 10वीं (हाईस्कूल) और 12वीं (इंटरमीडिएट) के परिणाम घोषित कर दिए.

Author
23 Apr 2026
( Updated: 23 Apr 2026
07:28 PM )
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 घोषित: 10वीं-12वीं में शानदार परिणाम, सीएम योगी ने उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को दी बधाई
Image Credits:X/@myogiadityanath
Advertisement

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने गुरुवार को यूपी बोर्ड 2026 की कक्षा 10वीं (हाईस्कूल) और 12वीं (इंटरमीडिएट) के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं. यूपी 10वीं बोर्ड की परीक्षा में इस साल कुल उत्तीर्णता प्रतिशत 90.42 दर्ज किया गया, जबकि 12वीं क्लास में 80.38 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल हुए. सीएम योगी ने सभी छात्रों को बधाई दी है.   

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई

सीएम योगी ने छात्रों और अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों के अथक परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा, "उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. यह सफलता आपके अथक परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है."

उन्होंने यह भी कहा कि आप सभी विद्यार्थी भविष्य में भी इसी लगन, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा के साथ सफलता के नित नए आयाम स्थापित करें, मां सरस्वती से यही प्रार्थना है.

टॉपर्स की सूची जारी, बेटियों ने मारी बाजी

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए. एक बार फिर बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी. हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) की परीक्षा में सीतापुर की कशिश वर्मा और बाराबंकी की अंशिका वर्मा ने 97.83 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. वहीं, इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) में सीतापुर की शिखा वर्मा ने 97.60 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया है.

Advertisement

75 जिलों में 8,033 केंद्रों पर हुई परीक्षा

बोर्ड परीक्षाएं प्रदेश के सभी 75 जिलों में स्थापित 8,033 केंद्रों पर 18 फरवरी से 12 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं.

मेधावी छात्रों को मिलेगा सम्मान

Advertisement

बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने बताया कि परिणाम जारी होने के साथ ही टॉपर्स की सूची भी घोषित कर दी गई है. राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा.

यह भी पढ़ें

बता दें कि यूपी बोर्ड 2026 की कक्षा 10वीं (हाईस्कूल) और 12वीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च के बीच आयोजित कराई गई थीं. यूपीएमएसपी की ओर से बोर्ड परीक्षाएं राज्य भर में दो पालियों में सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई थीं. पहली शिफ्ट सुबह 08:30 से 11:45 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 02:00 से शाम 05:15 बजे तक आयोजित की गई थी.

टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें