जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

फोन छीना, इलेक्ट्रॉनिक सामान नष्ट...कोलकाता में अभिषेक बनर्जी के दफ्तर में तोड़फोड़, आरोप BJP पर, VIDEO

TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के अलग-अलग ऑफिस (अमतला और कैमक स्ट्रीट) में एक महीने में के अंदर कथित तौर पर तोड़फोड़ हुई. उन्होंने इसके लिए बीजेपी पर आरोप लगाया है. उन्होंने सीएम सुवेंदु पर बड़ा आरोप लगाया है.

Author
03 Sep 2026
( Updated: 03 Sep 2026
11:40 AM )
फोन छीना, इलेक्ट्रॉनिक सामान नष्ट...कोलकाता में अभिषेक बनर्जी के दफ्तर में तोड़फोड़, आरोप BJP पर, VIDEO
Image Source-VIDEOGRAB/ @abhishekaitc
Advertisement

बंगाल के डायमंड हार्बर सांसद और तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी के कोलकाता स्थित कैमक स्ट्रीट पार्टी ऑफिस में तोड़फोड़ की घटना हुई है. इतना ही नहीं गुरुवार तड़के सुबह 4:30 बजे नकाबपोश बदमाशों द्वारा तोड़फोड़ की भी घटना हुई. अभिषेक ने इसको लेकर बीजेपी के लोगों पर आरोप लगाया है. पूरे मामले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.

अभिषेक बनर्जी के ऑफिस में तोड़फोड़, आरोप लगा बीजेपी पर

आपको बता दें कि इसी ऑफिस को लेकर बीते दिनों दिन भी विवाद हुआ था. कोलकाता नगर निगम (KMC) ने 31 अगस्त को पुलिस की मौजूदगी में इमारत से TMC का साइनबोर्ड हटाया था. इस दौरान कथित तौर पर अधिकारियों से झड़प की भी घटना सामने आई थी. इसको लेकर अभिषेक समेत तीन TMC नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज की गई और 13 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया.
 
अपने सोशल मीडिया अकाउंट से घटना का सीसीटीवी शेयर करते हुए तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने पार्टी ऑफिस में तोड़फोड़ को लेकर  आरोप लगाया कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मध्य कोलकाता के कैमक स्ट्रीट स्थित उनके पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की है. 

कैमक स्ट्रीट ऑफिस में तोड़फोड़ का वीडियो सामने आया

अभिषेक बनर्जी ने दावा किया कि तोड़फोड़ गुरुवार सुबह करीब 4 बजे हुई और आरोपियों ने कार्यालय के कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की. उन्होंने मांग की है कि घटना के सीसीटीवी फुटेज को सार्वजनिक किया जाए और दोषियों को गिरफ्तार किया जाए.

अभिषेक बनर्जी ने 'एक्स' पर लिखा, "आज सुबह-सुबह भाजपा ने मेरे पार्टी ऑफिस में यही किया है. क्या पश्चिम बंगाल के राज्यपाल कार्रवाई करेंगे? क्या केंद्रीय गृह मंत्री कार्रवाई करेंगे? क्या पीएमओ कार्रवाई करेगा? या वे दूसरी तरफ देखते रहेंगे?"

उन्होंने यह भी कहा कि अब समय आ गया है कि न्यायपालिका, विशेष रूप से कलकत्ता हाईकोर्ट इस बात पर गंभीरता से ध्यान दे कि पश्चिम बंगाल में क्या हो रहा है और कानून के शासन को बनाए रखने के लिए कार्रवाई करे.

ये भी पढ़ें: जादवपुर में देश विरोधी नारों-पोस्टर्स पर CM सुवेंदु सख्त, जांच के आदेश दिए, टुकड़े-टुकड़े गैंग के होंठ सिलने का लिया संकल्प

अभिषेक बनर्जी ने सीएम सुवेंदु पर तीखा हमला बोला!

अपने सोशल मीडिया संदेश में उन्होंने इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी पर तीखा हमला बोला. अभिषेक बनर्जी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "सुवेंदु अधिकारी के लिए एक साधारण सा सवाल यह है कि आप तृणमूल कांग्रेस और मुझसे इतने डरे हुए क्यों हैं कि आपको इस तरह की धमकी का सहारा लेना पड़ रहा है? अगर पश्चिम बंगाल में विपक्ष के साथ इस तरह से व्यवहार किया जा रहा है, हिंसा, बर्बरता और धमकी के जरिए, तो मुख्यमंत्री को पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है. उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए."

ये भी पढ़ें: 'अब या तो वे रहेंगे या हम...', जादवपुर यूनिवर्सिटी में 'आजादी' के नारों पर भड़के CM सुवेंदु अधिकारी; जानें पूरा मामला

उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में चुप रहने वालों की भी निंदा की जानी चाहिए. डायमंड हार्बर सांसद ने कहा, "यह लोकतंत्र नहीं है. यह राजनीतिक गुंडागर्दी है. जिम्मेदार लोगों को शर्म आनी चाहिए और जो चुप रहना चुनते हैं उन्हें भी शर्म आनी चाहिए. इस तरह की हर हरकत को याद रखा जाएगा. हर हमला, धमकी का हर कृत्य, सत्ता का हर दुरुपयोग. कुछ भी भुलाया नहीं जाएगा."

इसके अलावा उन्होंने अपने अमतला ऑफिस में भी हमले का आरोप लगाया. उन्होंने इसके भी सीसीटीवी शेयर करते हुए गृह मंत्री अमित शाह, सीएम सुवेंदु पर निशाना साधा. उन्होंने लिखा "बीजेपी का "सुशासन", डबल इंजन वाला अंदाज़...तोड़-फोड़. हिंसा, अराजकता.

एक महीने में दो ऑफिस में कथित तौर पर हुई तोड़फोड़

पिछले एक महीने में मेरे दोनों दफ्तरों (अमतला और कैमक स्ट्रीट) में तोड़-फोड़ और लूटपाट की गई है...ऐसा लगता है कि पुलिस और बीजेपी के गुंडों को न तो कानून का डर है और न ही न्यायपालिका का...यह अब सिर्फ़ अराजकता नहीं है...यह कानून के शासन की खुली अवहेलना है.अगर इससे न्यायपालिका की अंतरात्मा नहीं जागती, तो फिर क्या जागेगी? उन्होंने जो सीसीटीवी शेयर किया है, वो भी 3 सितंबर का ही है.

पिछले हफ्ते भी बिलबोर्ड हटाने को लेकर हुआ था विवाद

पिछले हफ्ते ऑफिस बिल्डिंग की छत से तृणमूल कांग्रेस के एक अवैध होर्डिंग को हटाने के दौरान हुए विवाद को लेकर एफआईआर दर्ज होने के बाद पिछले कुछ दिनों में अभिषेक बनर्जी के कैमक स्ट्रीट पार्टी ऑफिस को लेकर काफी विवाद हुआ है.

आपको बता दें कि 27 अगस्त की दोपहर कैमक स्ट्रीट पर तनाव फैल गया, जब कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के कर्मचारी पुलिसकर्मियों के साथ अभिषेक बनर्जी के कैमक स्ट्रीट स्थित कार्यालय में अवैध बिलबोर्ड हटाने पहुंचे.

केएमसी के कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों को अभिषेक बनर्जी, ओ ब्रायन और अन्य तृणमूल कांग्रेस नेताओं के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा. पुलिस और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हुई.

शेक्सपियर सरणी पुलिस स्टेशन में दर्ज तीन एफआईआर में पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर न केवल ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने बल्कि एक महिला पुलिस अधिकारी की गरिमा को ठेस पहुंचाने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया है.

यह भी पढ़ें

इस मामले में पिछले कुछ दिनों में अभिषेक बनर्जी, उनके निजी सहायक सुमित रॉय और पार्टी के राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ ब्रायन से कोलकाता पुलिस पहले ही पूछताछ कर चुकी है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें