×
जिस पर देशकरता है भरोसा

'रावलपिंडी में लहराएगा तिरंगा…', राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की पाकिस्तान को चेतावनी

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की पाकिस्तान को चेतावनी, बोले- रावलपिंडी में लहराएगा भारत का तिरंगा, राघव चड्ढा ने पाकिस्तान को जवाब देते हुए कहा कि भारत बुद्ध की भूमि है, तो महान योद्धा अर्जुन और भीम की भी, पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए ⁠⁠राघव चड्ढा ने कहा कि हम पहले छेड़ते नहीं, लेकिन छोड़ते भी नहीं. देखे वीडियो

Author
10 May 2025
( Updated: 10 Dec 2025
06:08 PM )
'रावलपिंडी में लहराएगा तिरंगा…', राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की पाकिस्तान को चेतावनी
Advertisement

आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान को एक सख्त चेतावनी दी है. अपने संदेश में उन्होंने कहा कि भारत कभी किसी को पहले नहीं छेड़ता, लेकिन अगर कोई भारत की तरफ आंख उठाकर देखे, तो उसे छोड़ा भी नहीं जाता.  


40 करोड़ लोग सेना के साथ चट्टान की तरह खड़े 


राघव चड्ढा ने कहा, “यह भारत का उसूल है- न हम किसी को पहले छेड़ते हैं, न ही बाद में किसी को छोड़ते हैं. हम 140 करोड़ लोग चट्टान की तरह अपनी सेना के साथ खड़े हैं. भारत शांति चाहता है, लेकिन सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगा.” 

Advertisement

राघव चड्ढा ने पाकिस्तान को चेतावनी


उन्होंने आगे कहा कि भारत की धरती महात्मा बुद्ध की भूमि है, लेकिन यह अर्जुन और भीम जैसे महावीर योद्धाओं की भी भूमि है. चड्ढा ने पाकिस्तान को चेताते हुए कहा कि अगर उसने भारत की संप्रभुता को चुनौती दी, तो परिणाम बेहद गंभीर होंगे. 

Advertisement


उन्होंने कहा, “हमारी वायु रक्षा प्रणाली दुश्मन की मिसाइलों को मच्छर की तरह मसल रही है. हमारे पास वह ताकत है जो किसी भी खतरे को मुंहतोड़ जवाब दे सकती है. भारत का हर नागरिक सेना के साथ खड़ा है. यह वक्त सिर्फ बातें करने का नहीं, बल्कि एकजुट होकर खड़े रहने का है.”


Advertisement

पहलगाम हमले भारत ने दिया पाकिस्तान को मुहतोड़ जवाब  


यह भी पढ़ें

गौरतलब है कि पहलगाम हमले के बाद से ही पाकिस्तान और भारत के बीच चल रही तनातनी के दौरान पक्ष विपक्ष सभी नेता खुलकर देश की सरकार के साथ और भारतीय सेना के साथ खड़े हुए हैं. सर्वदलीय बैठक के बाद भी सभी नेताओं ने अपनी एकजुटता का प्रमाण देते हुए कहा था कि सेना जो भी कार्रवाई करेगी हम उसके साथ खड़े रहेंगे. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें