अजित पवार के निधन से शोकमग्न हुआ देश, द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी और ममता बनर्जी समेत पक्ष-विपक्ष के दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि, जानिए किसने क्या कहा?
Ajit Pawar Death: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का प्लेन दुर्घटना में निधन हो गया, जिसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री मोदी से लेकर पक्ष-विपक्ष के कई नेताओं ने दुख प्रकट किया. जानिए किसने क्या कहा?
Follow Us:
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख अजित पवार का बुधवार को प्लेन हादसे में निधन हो गया है. इस दुखद घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देशभर के नेता-मंत्री दुख व्यक्त कर रहे हैं.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया दुख
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा, "महाराष्ट्र के बारामती में एक विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री, अजित पवार समेत कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है. अजित पवार का असामयिक निधन एक अपूरणीय क्षति है. उन्हें महाराष्ट्र के विकास में, विशेषकर सहकारी क्षेत्र में, विशेष योगदान के लिए सदैव याद रखा जाएगा. मैं उनके परिवार, समर्थकों एवं प्रशंसकों के प्रति गहन शोक-संवेदना व्यक्त करती हूं. ईश्वर इस दुर्घटना में मारे गए अन्य सभी लोगों के परिवारों को भी इस आघात को सहन करने की शक्ति प्रदान करें”.
महाराष्ट्र के बारामती में एक विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री, श्री अजित पवार समेत कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। अजित पवार जी का असामयिक निधन एक अपूरणीय क्षति है। उन्हें महाराष्ट्र के विकास में, विशेषकर सहकारी क्षेत्र में, विशेष योगदान के लिए सदैव…
— President of India (@rashtrapatibhvn) January 28, 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने क्या कहा?
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, "अजित पवार लोगों के नेता थे, जिनका जमीनी स्तर पर मजबूत जुड़ाव था. महाराष्ट्र के लोगों की सेवा में सबसे आगे रहने वाले एक मेहनती व्यक्तित्व के तौर पर उनका बहुत सम्मान किया जाता था. प्रशासनिक मामलों की उनकी समझ और गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने का उनका जुनून भी काबिले तारीफ था. उनका असमय निधन बहुत चौंकाने वाला और दुखद है. उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएँ. ओम शांति”.
Shri Ajit Pawar Ji was a leader of the people, having a strong grassroots level connect. He was widely respected as a hardworking personality at the forefront of serving the people of Maharashtra. His understanding of administrative matters and passion for empowering the poor and… pic.twitter.com/mdgwwGzw4R
— Narendra Modi (@narendramodi) January 28, 2026
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रकट किया दुख
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के असमय निधन के बारे में जानकर गहरा सदमा लगा और दुख हुआ. अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में, वे महाराष्ट्र के विकास और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध रहे. वे लोगों के प्रति अपनी करुणा और सार्वजनिक सेवा के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए जाने जाते थे. मैं उनके परिवार, शुभचिंतकों और प्रशंसकों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करता हूं.”
Deeply shocked and pained to learn about the untimely demise of Maharashtra’s Deputy Chief Minister, Shri Ajit Pawar.
Throughout his long public life, he remained committed to the development and prosperity of Maharashtra. He was known for his compassion for the people and his…— Rajnath Singh (@rajnathsingh) January 28, 2026Advertisement
ममता बनर्जी ने घटना की जांच कराने की मांग की
पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी ने कहा, "अजित पवार के अचानक निधन से गहरा सदमा लगा और स्तब्ध हूं. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और उनके सह-यात्रियों की आज सुबह बारामती में एक दुखद विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई है, और मुझे गहरा दुख हो रहा है. उनके परिवार, जिसमें उनके चाचा शरद पवार भी शामिल हैं, और दिवंगत अजित जी के सभी दोस्तों और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं. इस घटना की उचित जांच होनी चाहिए”.
Deeply shocked and stunned by the suddden demise of Ajit Pawar! The Deputy Chief Minister of Maharashtra and his co-passengers have died in a disastrous plane crash at Baramati today morning, and I am feeling a deep sense of loss.
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) January 28, 2026
My condolences to his family including his uncle…
सम्राट चौधरी ने घटना को बताया हृदय विदारक
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, "महाराष्ट्र के बारामती में हुई भीषण हवाई जहाज दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित पवार सहित कई लोगों के निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक है. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें और शोकाकुल परिवारों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!”
महाराष्ट्र के बारामती में हुई भीषण हवाई जहाज दुर्घटना में महाराष्ट्र के माननीय उपमुख्यमंत्री एवं NCP के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अजीत पवार जी सहित कई लोगों के निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक है।
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) January 28, 2026
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें और शोकाकुल परिवारों को इस अपार दुःख को… pic.twitter.com/muawaIsUCw
अजित पवार के निधन से भारत की राजनीति को अपूरणीय क्षति- कमलनाथ
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा, "महाराष्ट्र के बारामती में एक विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के दुखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ. अजित पवार के निधन से भारत की राजनीति को अपूरणीय क्षति हुई है. उन्होंने अपना पूरा जीवन महाराष्ट्र के लोगों की सेवा के लिए समर्पित किया. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवारजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति दें ओम शांति!"
महाराष्ट्र के बारामती में एक विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री अजीत पवार के दुखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ।
श्री अजीत पवार के निधन से भारत की राजनीति को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने अपना पूरा जीवन महाराष्ट्र के लोगों की सेवा के लिए समर्पित किया।
ईश्वर उनकी… pic.twitter.com/SUnRM3rnuT— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) January 28, 2026Advertisement
मनीष सिसोदिया ने भी जताया दुख
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने लिखा, "यह खबर दिल दहलाने वाली है. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और अन्य यात्रियों के दुखद विमान दुर्घटना में निधन की सूचना अत्यंत पीड़ादायक है. परिवारों को यह असहनीय शोक झेलना पड़ रहा है… ईश्वर उन्हें शक्ति दे विनम्र श्रद्धांजलि.”
यह खबर दिल दहलाने वाली है।
— Manish Sisodia (@msisodia) January 28, 2026
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री अजित पवार जी और अन्य यात्रियों के दुखद विमान दुर्घटना में निधन की सूचना अत्यंत पीड़ादायक है।
परिवारों को यह असहनीय शोक झेलना पड़ रहा है… ईश्वर उन्हें शक्ति दे।
विनम्र श्रद्धांजलि। https://t.co/gAPyUjPnjv
शहजाद पूनावाला ने पवार परिवाद को दी संवेदनाएं
Ajit Dada
A towering son of Maharashtra, forged in the soil of Baramati..
He walked the long, lonely path from rebellion to reconciliation to resilience
Master of budgets, builder of dreams,
His roar was loud, his silence deeper..
Condolences to NCP & Pawar family
Om… https://t.co/r9vCfQ1H3k— Shehzad Jai Hind (Modi Ka Parivar) (@Shehzad_Ind) January 28, 2026Advertisement
भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने लिखा, "शब्दों से परे एक नुकसान! अजित दादा... महाराष्ट्र के एक महान सपूत, बारामती की मिट्टी में पले-बढ़े. उन्होंने विद्रोह से सुलह और फिर मजबूती तक का लंबा, अकेला रास्ता तय किया. बजट के माहिर, सपनों को पूरा करने वाले, उनकी दहाड़ तेज थी, उनकी चुप्पी और भी गहरी थी. एनसीपी और पवार परिवार को संवेदनाएं. ओम शांति शांति”.
यह भी पढ़ें