×
जिस पर देशकरता है भरोसा

शपथ लेते ही सीधे योगी के पास पहुंचे सुवेंदु अधिकारी, 'बुलडोज़र' बाबा ने दिया ऐसा भगवा गिफ्ट, मोदी-शाह भी देखते रह गए

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सीएम पद की शपथ लेने वाले सुवेंदु अधिकारी को बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी दीं. योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान सुवेंदु अधिकारी से हाथ मिलाने की बजाय उनको एक खास उपहार दिया.

शपथ लेते ही सीधे योगी के पास पहुंचे सुवेंदु अधिकारी, 'बुलडोज़र' बाबा ने दिया ऐसा भगवा गिफ्ट, मोदी-शाह भी देखते रह गए
Image Credits:X/@myogiadityanath/Videograb
Advertisement

बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद सुवेंदु अधिकारी ने सीएम पद की शपथ ले ली है, इसी के साथ बंगाल में पहली बार बीजेपी की सरकार बन गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में  नई सरकार का भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ. 

सीएम योगी ने सुवेंदु अधिकारी को किया ख़ास उपहार

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे. उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले सुवेंदु अधिकारी को बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी दीं. सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान सुवेंदु अधिकारी से हाथ मिलाने की बजाय उनको एक खास उपहार दिया. जो सभी के लिए यादगार पल बन गया.

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए ये बड़ा नेता 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत बीजेपी के कई बड़े नेता और राज्यों के मुख्यमंत्री इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए. ये लोग बंगाल में इस नई सरकार के गठन के साक्षी बने हैं. पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार के गठन के साथ ही सुवेंदु अधिकारी का राजनीतिक कद और मजबूत हो गया है.

Advertisement

शपथ लेने के बाद सुवेंदु अधिकारी ने सबसे पहले क्या किया?

जब सुवेंदु अधिकारी ने शपथ लेना शुरू किया तो तालियों की गड़गड़ाहट गूंज गई. हर किसी के चेहरे पर खुशी थी. शपथ लेने के बाद वो सबसे पहले पीएम नरेंद्र मोदी के पास गए और हाथ मिलाया. फिर उनका आशीर्वाद लिया. इसके बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. हर किसी से हाथ मिलाकर खुशी जाहिर की.

सीएम योगी ने सुवेंदु को उपहार में क्या दिया?

Advertisement

सुवेंदु जब सीएम योगी के पास पहुंचे तो उन्होंने सभी की तरह उनकी ओर भी हाथ बढ़ा दिया. लेकिन, सीएम योगी ने हाथ न मिलाकर उन्हें एक उपहार दे दिया. दरअसल, सीएम योगी ने भगवा गमछा उनके गले में पहना दिया. इस पर बंगाल के नए सीएम सुवेंदु ने दोनों हाथ जोड़कर उनका अभिनंदन किया.

सुवेंदु अधिकारी पर क्या बोले सीएम योगी 

Advertisement

सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी पोस्ट किया,”पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर सुवेंदु अधिकारी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन एवं आपके ऊर्जावान नेतृत्व में 'सोनार बांग्ला' का संकल्प सिद्ध होगा और प्रदेश सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं आर्थिक उत्थान के अमृतकाल में प्रवेश करेगा. आपका कार्यकाल बंगाल के जन-जन की आकांक्षाओं की पूर्ति और लोकतांत्रिक मूल्यों की पुनर्स्थापना का स्वर्णिम अध्याय बने, मां काली से यही प्रार्थना है.

सीएम योगी ने मंत्रियों को भी दी बधाई 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक किर्तनिया, क्षुदीराम टुडू, निशीथ प्रमाणिक को भी बधाई दी. उन्होंने बंगाल में शपथ लेने वाले अन्य मंत्रियों को भी बधाई देते हुए लिखा, "आज पश्चिम बंगाल में मंत्री पद की शपथ लेने वाले समस्त माननीय गण को हृदयतल से बधाई! पूर्ण विश्वास है कि आप सभी जन-सेवा को सर्वोपरि मानकर 'सोनार बांग्ला' के गौरव को पुनर्स्थापित करेंगे. ​मां काली की कृपा से आप सभी का कार्यकाल यशस्वी और लोक-कल्याणकारी हो. ​वंदे मातरम्!"

चुनाव प्रचार के दौरान सुवेंदु ने छुए थे सीएम योगी के पैर

यह भी पढ़ें

वहीं शपथ ग्रहण के पश्चात पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने मंच पर मौजूद प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों व मुख्यमंत्रियों से मुलाकात कर सबके प्रति आभार प्रकट किया. गौरतलब है कि चुनाव प्रचार के दौरान सुवेंदु अधिकारी ने एक जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भगवा गमछा पहनाकर उनका बंगाल की धरा पर स्वागत किया था. इसके बाद उनके पैर भी छुए थे. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. 

टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें