×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

BJP के दिग्गज नेता का बयान, नीतीश कुमार अगर बने उप प्रधानमंत्री तो गर्व की बात

की सियासत में कोई न कोई ऐसे राजनीतिक बयान नेताओं के सामने आ रहे है जो नई-नई चर्चाओं को जन्म दें रहे है। ऐसे ही ताज़ा बयान आया है भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का। जिनके एक बयान ने बिहार की राजनीति में नई बहस को छेड़ दिया है।

BJP के दिग्गज नेता का बयान, नीतीश कुमार अगर बने उप प्रधानमंत्री तो गर्व की बात
बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है। हर दिन सूबे की सियासत में कोई न कोई ऐसे राजनीतिक बयान नेताओं के सामने आ रहे है जो नई-नई चर्चाओं को जन्म दें रहे है। ऐसे ही ताज़ा बयान आया है भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का। जिनके एक बयान ने बिहार की राजनीति में नई बहस को छेड़ दिया है। दरअसल, अश्विनी चौबे ने बुधवार को मीडिया से बात करते हुए एनडीए गठबंधन के साथी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दे डाला है। जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। 


अश्विनी चौबे ने जताई इच्छा 

बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी समेत एनडीए में शामिल बिहार के बड़े नेता अपने-अपने गृह जिले समेत अन्य जिलों में चुनावी तैयारियों में जुटे हुए है। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए विरोधी दलों पर जमकर बयानबाज़ी भी कर रहे है लेकिन इन सबसे इतर बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने ने बुधवार को सबसे चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा  अगर नीतीश कुमार को देश का उप प्रधानमंत्री बनाया जाए, तो यह बिहार के लिए गर्व की बात होगी। चौबे ने कहा कि नीतीश कुमार ने एनडीए के साथ लंबे समय तक संयोजक की भूमिका निभाई है और राष्ट्रीय राजनीति में उनका अनुभव काबिल-ए-तारीफ है। उन्होंने कहा, "अगर उन्हें उप प्रधानमंत्री बनाया जाता है, तो यह बिहार को जगजीवन राम के बाद एक और बड़ा सम्मान मिलेगा, जो राज्य के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो सकता है।"


पप्पू यादव के बयान पर पलटवार 

इस बयान के जरिए जहां नीतीश कुमार के राजनीतिक कद को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है, वहीं इसे भाजपा की रणनीतिक चाल भी माना जा रहा है। इससे पहले पप्पू यादव ने सवाल उठाया था कि क्षेत्रीय पार्टियां कांग्रेस से अधिक क्यों लड़ती हैं और भाजपा से कम। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अश्विनी चौबे ने सीधे जवाब देने से बचते हुए कहा, "ऐसे बहुत सारे लोग होते हैं, जिन पर मैं टिप्पणी नहीं करना चाहता। ऐसे लोग धरा पर आते हैं और चले जाते हैं।" जब पत्रकारों ने पप्पू यादव से चौबे के इस बयान पर प्रतिक्रिया मांगी, तो उन्होंने भी वही बात दोहराई और कहा, "कई लोग होते हैं जो आते हैं और चले जाते हैं।" अश्विनी चौबे के इस बयान को भाजपा के भीतर बदलती राजनीति और संभावित गठबंधन समीकरणों के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।


उल्लेखनीय है कि इस वर्ष बिहार में विधानसभा चुनाव भी होने हैं और चुनाव को लेकर जमीनी स्तर पर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। भाजपा अध्यक्ष ने हाल ही में एनडीए के सभी सहयोगियों के साथ बैठक भी की थी।

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें